कल से लगातार 5 दिन रहेगी बैंकों की छुट्टी, कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक? देखें RBI बैंक हॉलिडे लिस्ट

Bank Holiday March 2026: अगले 5 दिनों तक देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे.बैंकों की ये छुट्टियां पूरे देश में एक साथ नहीं होती हैं, इसलिए अपने शहर में बैंक की छुट्टियों  की लिस्ट जरूर देख लें.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
RBI Bank Holidays List March 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पहले ही साफ कर दिया है कि होली और वीकेंड की वजह से देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे.
नई दिल्ली:

अगर आप आने वाले दिनों में बैंकिंग से जुड़ा कोई भी जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. घर से निकलने से पहले यह जान लेना बेहतर होगा कि कहीं आपके शहर के बैंक में ताला तो नहीं लटका है. दरअसल, कल से लगातार 5 दिनों तक बैंकों में छुट्टियों का सिलसिला शुरू हो रहा है. अगर आपने आज यानी 27 फरवरी को अपने काम नहीं निपटाए, तो आपको लंबा इंतजार करना पड़ सकता है.

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पहले ही साफ कर दिया है कि होली और वीकेंड की वजह से देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे. आइए जानते हैं बैंक हॉलिडे की पूरी डिटेल...

अगले 5 दिनों तक बैंकों में रहेगी छुट्टी

बैंकों की छुट्टियों की शुरुआत कल यानी 28 फरवरी से हो रही है. कल महीने का चौथा शनिवार है, जिसकी वजह से पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे. इसके बाद मार्च का महीना शुरी हो रहा है . इस बार मार्च महीने के शुरू होते ही पहले दिन यानी 1 मार्च को रविवार की छुट्टी है, तो इस दिन भी बैंकों में कोई कामकाज नहीं होगा. 

इसके बाद 2 मार्च से होली के त्योहार की वजह से अलग-अलग राज्यों में बैंकों की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी. ऐसे में अगर आप बिना जानकारी के बैंक पहुंच गए, तो आपको परेशान होना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें- Holi Bank Holiday 2026: 3 या 4 मार्च? होली पर कब बंद रहेंगे बैंक, दूर करें कन्फ्यूजन,यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

होली के मौके पर कब-कब और कहां-कहां बंद रहेगें बैंक?

होली के मौके पर इस बार थोड़ा कंफ्यूजन है. हालांकि, आरबीआई की हॉलिडे लिस्ट में 2, 3 और 4 मार्च को होली की छुट्टी दी गई हैं. 

Advertisement
  • 2 मार्च को होलिका दहन के दिन केवल लखनऊ और कानपुर के बैंकों में छुट्टी रहेगी, जबकि बाकी पूरे देश में बैंक खुले रहेंगे. 
  • 3 मार्च को दिल्ली, मुंबई, जयपुर, पटना और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में धुलंडी और डोल जतरा के मौके पर बैंक बंद रहेंगे. 
  • 4 मार्च को होली का त्योहार होने के कारण देश के ज्यादातर शहरों जैसे अहमदाबाद, चंडीगढ़, रांची और लखनऊ में बैंक पूरी तरह बंद रहेंगे.

बैंकों की ये छुट्टियां पूरे देश में एक साथ नहीं होती हैं, इसलिए अपने शहर में बैंक की छुट्टियों  की लिस्ट जरूर देख लें.

बैंक बंद होने के बावजूद कर सकेंगे ऑनलाइन सर्विस का इस्तेमाल

भले बैंक ब्रांच बंद रहेगा, लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि डिजिटल और ऑनलाइन सर्विस जैसे मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग और यूपीआई (UPI) 24 घंटे काम करती रहेंगी. आप किसी भी समय पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं या अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं. इसके अलावा एटीएम (ATM) से पैसे निकालने की सुविधा भी चालू रहेगी, जिससे आपको कैश में लेनदेन करने में कोई दिक्कत नहीं होगी.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Pakistan Vs Afghanistan War: तालिबान ने पाकिस्तान पर किया भीषण हमला