Bank Holiday Today: आज बैंक खुला है या बंद? अगस्त में कब-कब रहेगी छुट्टी, देखें RBI की पूरी हॉलिडे लिस्ट

August 2026 Bank Holiday List: अगस्त के महीने में रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस और दूसरे त्योहारों के कारण देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे. बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो पहले RBI बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
Bank Holidays in August 2026 : रक्षाबंधन से लेकर स्वतंत्रता दिवस तक,अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक.

आज 1 अगस्त और महीने का पहला शनिवार है. ऐसे में कई लोगों के मन में कन्फयूजन है कि क्या आज बैंक खुले हैं या बंद? अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, जैसे कैश जमा करना, चेक क्लियर कराना, डिमांड ड्राफ्ट बनवाना या ब्रांच जाकर कोई डॉक्यूमेंट्स जमा करना, तो घर से निकलने से पहले यह जानकारी जान लेना जरूरी है कि आज बैंक खुले हैं या नहीं. वहीं, अगस्त महीने की शुरुआत हो चुकी है, इसलिए यह भी जानना बेहतर रहेगा कि इस महीने आपके राज्यों और शहरों में कब-कब और किस वजह से बैंक बंद रहेने वाले हैं. अगर आपको बैंक की आने वाली छुट्टी के बारे में पहले से पता रहेगा तो आप अपने जरूरी बैंकिंग काम समय रहते निपटा सकेंगे.

आज 1 अगस्त को बैंक खुले हैं या बंद?

आज 1 अगस्त 2026 (शनिवार) को देशभर के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक खुले हैं. इसकी वजह यह है कि आज महीने का पहला शनिवार है और RBI के नियमों के मुताबिक पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक सामान्य रूप से काम करते हैं.यानी आज SBI, HDFC बैंक, ICICI बैंक, PNB, समेत सभी  सरकारी और प्राइवेट बैंक खुले रहेंगे और ब्रांच में सभी सामान्य सेवाएं मिलेंगी. आप आज बैंक जाकर आराम से सारा काम निपटा सकते हैं.

शनिवार को कब बंद रहते हैं बैंक?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार, देश के सभी  बैंक हर महीने दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. इसके अलावा सभी रविवार को भी बैंक  में कामकाज नहीं होता.यही वजह है कि आज महीने के पहले शनिवार को बैंक खुले रहते हैं, जबकि दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी  है.

अगस्त महीने में बैंकों की छुट्टियों की भरमार

आज बैंक खुले हैं, लेकिन इसके बाद छुट्टियों का सिलसिला शुरू हो जाएगा.अगस्त के महीने में रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस और तीज-त्योहारों की वजह से बैंकों में खूब छुट्टियां रहने वाली हैं. RBI की लिस्ट के मुताबिक, इस महीने अलग-अलग राज्यों में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे. इसलिए अगर आपको बैंक जाकर चेक जमा करना, पैसे निकालना या कोई दूसरा काम निपटाना है, तो घर से निकलने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें.

Advertisement

सबसे पहले 2 अगस्त (रविवार) को देशभर में वीकेंड के तलते सभी बैंक पूरी तरह बंद रहेंगे. इसके बाद 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे. अगस्त महीने में रक्षाबंधन सहित अलग-अलग राज्यों में त्योहारों और स्थानीय आयोजनों के कारण भी कई दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी.

अगस्त 2026 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

अगस्त के महीने में स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और विभिन्न क्षेत्रीय त्योहारों के कारण देश के अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. जानिए अगस्त 2026 की पूरी हॉलिडे लिस्ट:

Advertisement
  • 4 अगस्त (मंगलवार): 'केर पूजा' (Ker Puja) के अवसर पर त्रिपुरा में सभी बैंक बंद रहेंगे.
  • 8 अगस्त (शनिवार): महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा, इसी दिन सिक्किम में 'तेदोंग ल्हो रम फात' (Tendong Lho Rum Faat) का त्योहार भी मनाया जाएगा.
  • 9 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी के कारण देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे.
  • 13 अगस्त (गुरुवार): 'पेट्रियट्स डे' (Patriots' Day) के उपलक्ष्य में मणिपुर में बैंकों में कामकाज नहीं होगा.
  • 15 अगस्त (शनिवार): स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के राष्ट्रीय अवसर पर देश भर के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे.
  • 16 अगस्त (रविवार): रविवार की साप्ताहिक छुट्टी के कारण देश भर में बैंक बंद रहेंगे.
  • 19 अगस्त (बुधवार): महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जयंती के अवसर पर त्रिपुरा में बैंक अवकाश रहेगा.
  • 22 अगस्त (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार होने की वजह से देश भर के सभी बैंक बंद रहेंगे.
  • 23 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
  • 25 अगस्त (मंगलवार): मिलाद-उन-नबी, पहला ओणम और मिलाद-इ-शरीफ के मौके पर केरल और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे.
  • 26 अगस्त (बुधवार): ईद-ए-मिलाद / बारावफात और तिरुवोनम के त्योहार के चलते दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, केरल और मणिपुर समेत कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
  • 28 अगस्त (शुक्रवार): रक्षाबंधन, पांग-ल्हाबसोल और श्री नारायण गुरु जयंती के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, केरल और जम्मू-कश्मीर में बैंकों का अवकाश रहेगा.
  • 30 अगस्त (रविवार): रविवार की साप्ताहिक छुट्टी के कारण देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे.


वीकेंड पर इन दिनों भी  नहीं खुलेंगे बैंक

अगस्त में रविवार को 2, 9, 16, 23 और 30 अगस्त को बैंक बंद रहेंगे. वहीं 8 अगस्त (दूसरा शनिवार) और 22 अगस्त (चौथा शनिवार) को भी पूरे देश में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.

क्या बैंक बंद होने पर ऑनलाइन बैंकिंग भी बंद रहेगी?

बता दें कि  बैंक हॉलिडे का ऑनलाइन बैंकिंग पर कोई असर नहीं पड़ता है.बैंक  बंद रहने के बावजूद डिजिटल बैंकिंग सर्विस सामान्य रूप से चलती रहती हैं. आप मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, UPI और ATM का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

बैंक छुट्टी के दिन कौन-कौन सी सर्विस मिलती हैं?

अगर बैंक ब्रांच बंद भी हो, तब भी कई जरूरी बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध रहती हैं. आप ATM से कैश निकाल सकते हैं, UPI से पेमेंट कर सकते हैं और मोबाइल या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं.इसके अलावा NEFT/RTGS से जुड़े पेमेंट, डिमांड ड्राफ्ट, चेकबुक, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और ATM कार्ड से जुड़ी कई सर्विस के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. 

बैंक जाने से पहले जरूर चेक करें RBI की छुट्टियों की लिस्ट

अगर आपका कोई जरूरी बैंकिंग काम है, तो बैंक शाखा जाने से पहले RBI की छुट्टियों की लिस्ट या अपने नजदीकी बैंक से छुट्टी के बारे में जरूर  पता कर लें. इससे त्योहारों या लंबे वीकेंड के दौरान आपको बेवजह परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और आपका काम समय पर हो जाएगा.

Advertisement
Featured Video Of The Day
जयशंकर और ईरानी विदेश मंत्री की फोन पर क्या बात हुई?

Topics mentioned in this article
Bank Holiday 2026
Bank Holiday Today
Today Bank Holiday Or Not
Banks Open Or Closed Today
Bank Holiday In August