Bank Holiday 2026: 27 मई या 28 मई? बकरीद के मौके पर आपके शहर में कब बंद रहेंगे बैंक, दूर कर लीजिए कन्फ्यूजन

Bakrid Bank Holiday 2026: अगर इस हफ्ते बैंक जाने का प्लान है, तो निकलने से पहले अपने राज्य या शहर की बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें. क्योंकि अलग-अलग जगहों पर बकरीद की छुट्टी अलग दिन पड़ सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
RBI Holiday List May 2026: अगर आप बैंक ब्रांच में कोई जरूरी काम करने जा रहे हैं, तो अपने शहर की छुट्टी जरूर कन्फर्म करें.

Bank Holiday Bakrid 2026 : अगर आप इस हफ्ते बैंक जाने की सोच रहे हैं और बैंकिंग से जुड़े जरूरी काम निपटाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये खबर आपके  लिए हैं. दरअसल इस हफ्ते बकरीद का त्योहार पड़ रहा है. जिसके चलते बैंक की छुट्टियों को लेकर कई लोग कन्फ्यूजन  में हैं.लोग यह जानना चाहते हैं कि बकरीद के मौके पर कब बैंक बंद रहेगा और किस दिन जाकर काम निपटाया जा सकता है. बता दें कि कुछ जगहों पर 27 मई को बैंक बंद रहेंगे, तो कुछ राज्यों में 28 मई को छुट्टी रहेगी. ऐसे में यह जान लेना जरूरी है कि आखिर  आपके शहर में इस बार बकरीद की छुट्टी किस दिन है 27 मई को है या 28 मई को? ताकि बैंक पहुंचने पर वहां ताला न लटका मिले  और आपकी मेहनत और समय बेकार न जाए.

बकरीद पर 27 मई या 28 मई, कब बंद रहेंगे बैंक?

बकरीद की तारीख को लेकर इस बार अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन छुट्टी है. चांद दिखने की तारीख और  स्थानीय परंपराओं के आधार पर छुट्टियां तय की गई हैं.27 मई 2026 को कुछ राज्यों में Eid al-Adha (Id-ul-Zuha) के चलते बैंकों में छुट्टी रह सकती है.वहीं देश के कई हिस्सों में 28 मई को बकरीद की मुख्य छुट्टी रहेगी और बैंक बंद रह सकते हैं.लेकिन आरबीआई (RBI) कैलेंडर के अनुसार अधिकांश राज्यों में एसबीआई (SBI) समेत सभी बैंक 28 मई को बंद रहेंगे.

इसका सीधा मतलब यह है कि अगर आप बैंक ब्रांच में कोई जरूरी काम निपटाने जा रहे हैं, तो अपने शहर की छुट्टी का कैलेंडर एक बार जरूर कन्फर्म कर लें.

27 मई  को कहां-कहां बैंक बंद रहेंगे?

बुधवार, 27 मई को ईद-उल-अजहा यानी बकरीद के मौके पर देश के इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक बंद रहेंगे. इस लिस्ट में नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश,तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, असम, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड, मेघालय, केरल और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं.

Advertisement

28 मई को कहां-कहां  रहेगी बैंकों की छुट्टी?

गुरुवार, 28 मई को बकरीद के चलते महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, राजस्थान, गोवा और बिहार जैसे राज्यों में बैंकों में छुट्टी रहेगी.

क्यों है बकरीद की छुट्टी को लेकर कन्फ्यूजन?

दरअसल, बकरीद की तारीख पूरी तरह से चांद दिखने पर निर्भर करती है. इसी वजह से अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों में यह त्योहार एक दिन पहले या एक दिन बाद में मनाया जा सकता है. यही वजह है कि इस बार कई जगह 27 मई और कई जगह 28 मई को छुट्टी की है, और लोग जानना चाहते हैं कि उनके इलाके में बैंक किस दिन खुलेंगे और किस दिन बंद रहेंगे.

Advertisement

इस हफ्ते और कब-कब बंद रह सकते हैं बैंक?

बकरीद के अलावा इस हफ्ते वीकेंड और राज्यवार छुट्टियों की वजह से भी बैंकिंग कामकाज प्रभावित हो सकता है. दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा रविवार को भी बैंक ब्रांच बंद रहती हैं. 

चूंकि मई के महीने में 30 तारीख को पांचवां शनिवार पड़ रहा है, इसलिए आरबीआई के नियमों के मुताबिक इस दिन सभी बैंक पूरी तरह खुले रहेंगे  . बैंक सिर्फ दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. हालांकि, 31 मई को रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.

इसलिए अगर कोई जरूरी काम है जैसे चेक क्लियरेंस, पासबुक अपडेट, ड्राफ्ट या ब्रांच विजिट तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें.इसके साथ ही समय रहते अपना काम निपटा लेना ही बेहतर होगा.

ऑनलाइन बैंकिंग रहेगी चालू

राहत की बात यह है कि बैंक ब्रांच बंद होने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आपके सारे काम अटक जाएंगें. बैंक की छुट्टी के दिन भी डिजिटल सर्विस पूरी तरह काम करती हैं.यानी छुट्टी के दिन भी UPI, ATM, Net Banking और Mobile Banking का इस्तेमालपैसे ट्रांसफर करने, बैलेंस चेक  करने और ऑनलाइन पेमेंट के लिए आसानी से कर सकते हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
कर्नाटक कांग्रेस में बड़ी हलचल! CM सिद्धारमैया को राहुल और खरगे का बुलावा!