March Bank Holidays 2026: मार्च का महीना शुरू होने वाला है और इसके साथ ही बैंकों की छुट्टियों का नया कैलेंडर लागू हो जाएगा. इस बार होली को लेकर लोगों में सबसे ज्यादा कन्फ्यूजन है कि बैंक 3 मार्च को बंद रहेंगे या 4 मार्च को. अगर आप भी होली के मौके पर बैंक (Bank Holiday Holi 2026) से जुड़े काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो पहले यह जान लेना बहुत जरूरी है कि किस दिन आपके शहर में बैंक खुला रहेगा और किस दिन बंद रहेगा. कई बार लोग बिना छुट्टियों की जानकारी के बैंक पहुंच जाते हैं और फिर उन्हें परेशानी होती है.
मार्च 2026 में होली के त्योहार के साथ-साथ कई और छुट्टियां भी आ रही हैं. इसलिए मार्च में बैंक जाने से पहले छुट्टियों की पूरी लिस्ट जरूर देख लें.
हर साल की तरह इस बार भी भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने पहले से बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में बताया गया है कि किस दिन और किस शहर में बैंक बंद रहेंगे. अलग अलग राज्यों में त्योहार अलग तारीख पर मनाए जाते हैं, इसलिए हर जगह बैंक एक ही दिन बंद नहीं होते.ऐसे में अगर आप बिना जानकारी के बैंक चले गए, तो हो सकता है कि आपको वहां ताला लटका मिले. इसलिए अपना समय बचाने के लिए आरबीआई (RBI) की छुट्टियों वाली यह लिस्ट जरूर देख लें ताकि आपके जरूरी काम न रुकें.
होली पर बैंक छुट्टियों को लेकर दूर करें कन्फ्यूजन
होली के त्योहार को लेकर इस बार लोगों के मन में काफी सवाल हैं कि बैंक की छुट्टी कब रहेगी. लोगों में सबसे ज्यादा सवाल यही है कि बैंक 3 मार्च को बंद रहेंगे या 4 मार्च को रिजर्व बैंक की लिस्ट (RBI Bank Holiday List 2026) के मुताबिक, होली के मौके पर अलग-अलग शहरों में कुल 3 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. इसमें 2, 3 और 4 मार्च की छुट्टियां शामिल की गई हैं. हालांकि, आपको यह ध्यान रखना होगा कि ये छुट्टियां पूरे देश में एक साथ नहीं हैं, बल्कि अलग-अलग राज्यों और शहरों के हिसाब से दी गई हैं. इसलिए अपने शहर की छुट्टी जरूर चेक कर लें.
2 मार्च को कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक
मार्च महीने की शुरुआत में ही छुट्टियों का सिलसिला शुरू हो जाएगा. 2 मार्च को होलिका दहन का मौका है, लेकिन इस दिन पूरे देश में बैंक बंद नहीं रहेंगे. आरबीआई के अनुसार, 2 मार्च को केवल कानपुर और लखनऊ के बैंकों में छुट्टी रहेगी. इन दो शहरों के अलावा बाकी पूरे देश में बाकी पूरे देश में बैंक खुले रहेंगे. अगर आप इन दो शहरों के रहने वाले हैं, तो अपना काम पहले ही निपटा लें.वहीं, अगर आप इन दोनों शहरों के अलावा कहीं रहते हैं तो इस दिन बैंक का काम कर सकते हैं.
3 मार्च को इन शहरों में बैंक की छुट्टी
होली के दूसरे दिन यानी 3 मार्च को देश के कई बड़े शहरों में बैंकों की छुट्टी रहने वाली है. इस दिन डोल जतरा, धुलंडी और होलिका दहन जैसे अलग-अलग नामों से त्योहार मनाया जाता है. 3 मार्च को मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, जयपुर, पटना, रांची, भोपाल, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, नागपुर, पणजी, बेलापुर, गंगटोक और विजयवाड़ा जैसे शहरों में बैंक बंद रहेंगे. इन शहरों के अलावा बाकी जगहों पर बैंक खुले रहेंगे.
4 मार्च को देश के ज्यादातर शहरों में होली की छुट्टी
4 मार्च को होली का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा. इस दिन लगभग पूरे उत्तर भारत और मध्य भारत के प्रमुख शहरों में बैंक बंद रहेंगे. 4 मार्च को नई दिल्ली, अहमदाबाद, लखनऊ, कानपुर, पटना, रांची, चंडीगढ़, शिमला, जम्मू, रायपुर, भुवनेश्वर, अगरतला, ईटानगर, शिलॉन्ग और इंफाल जैसे शहरों में बैंकों की छुट्टी रहेगी. अगर आप इन शहरों में रहते हैं, तो मान कर चलिए कि बैंक ब्रांच में कोई काम नहीं होगा.
मार्च के महीने में छुट्टियों की भरमार (Bank Holidays March 2026)
होली के बाद भी मार्च के महीने में छुट्टियों की भरमार है. सिर्फ होली ही नहीं बल्कि कई और त्योहारों के कारण भी बैंक बंद रहेंगे.
- 13 मार्च को चापचर कूट के चलते आइजोल में बैंक बंद रहेंगे.
- 17 मार्च को शब-ए-कद्र की वजह से जम्मू और श्रीनगर के बैंक की छुट्टी रहेगी.
- 19 मार्च को गुड़ी पड़वा तेलुगु नव वर्ष और नवरात्र की शुरुआत के कारण मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद समेत कई दक्षिण भारतीय शहरों में बैंक की छुट्टी रहेगी.
- 20 मार्च को रमजान और जुमत उल विदा के कारण जम्मू, श्रीनगर, कोच्ची, त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे.
- 21 मार्च को ईद और सरहुल के मौके पर कोच्चि, शिमला और तिरुवनंतपुरम को छोड़कर देश के अधिकतर हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे.
- 26 और 27 मार्च को राम नवमी के मौके पर जयपुर, लखनऊ, कोलकाता और अहमदाबाद जैसे शहरों में बैंक बंद रहेंगे.
- 31 मार्च को भी अलग अलग शहरों में बैंक की छुट्टी रह सकती है.
बैंक बंद रहेंगे लेकिन ये ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस रहेंगी चालू
बैंक की ब्रांच बंद रहने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आपका लेनदेन रुक जाएगा.बैंक ब्रांच बंद रहने के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं हमेशा की तरह चालू रहेंगी. डिजिटल इंडिया के दौर में बैंक बंद होने के बावजूद आप घर बैठे मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग और यूपीआई (UPI) के जरिए अपना काम कर सकते हैं. एटीएम (ATM) से पैसे निकालने की सुविधा भी चालू रहेगी.
लेकिन अगर आपको चेक जमा, ड्राफ्ट, केवाईसी या किसी बड़े काम के लिए मैनेजर से मिलने जैसा कोई फिजिकल काम है, तभी आपको ब्रांच जाने की जरूरत पड़ेगी.इसलिए ऐसे काम छुट्टियों से पहले ही निपटा लेना बेहतर रहेगा.
इसलिए मार्च महीने में बैंक जाने से पहले छुट्टियों की जानकारी जरूर लें.अगर आप मार्च में बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की यह लिस्ट जरूर चेक करें. इससे आपका समय भी बचेगा और आपको किसी परेशानी का सामना भी नहीं करना पड़ेगा.














