अदाणी ग्रुप और यूथफॉरजॉब्स की शानदार पहल, दिव्यांगों को मिला अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता का बडा मंच

अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के निदेशक जीत अदाणी ने कहा, "हमें नॉटजस्टआर्ट और यूथफॉरजॉब्स फाउंडेशन के साथ मिलकर ऐसा मंच देने में खुशी है, जहां दुनिया भर के दिव्यांग व्यक्ति एक साथ आकर अपनी कला दिखा सकें."

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

नॉटजस्टआर्ट (NotJustArt), जो यूथफॉरजॉब्स का एक वेंचर है, ने अदाणी ग्रीन एक्स टॉक्स के साथ मिलकर  ग्लोबल एबिलिटी फोटोग्राफी चैलेंज (GAPC) 2026 के 5वें सीजन का ऐलान किया है. ये दिव्यांग व्यक्तियों (PwD) के लिए भारत की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता है. खास बात ये है कि प्रतियोगिता पूरी तरह मुफ्त है और दुनिया भर के प्रतिभागियों के लिए खुली है.

ग्लोबल एबिलिटी फोटोग्राफी चैलेंज बना बड़ा वैश्विक मंच

पिछले चार सालों में, ग्लोबल एबिलिटी फोटोग्राफी चैलेंज एक बड़ा वैश्विक मंच बन चुका है. अब तक ये 80 लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंची है, इसमें 50 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है और 30 से ज्यादा देशों से फोटो भेजी गई हैं. पिछले साल इसकी प्रदर्शनी जापान और दुबई में भी लगाई गई थी. GAPC में नए हो या पेशेवर, सभी फोटोग्राफरों को आमंत्रित किया जाता है, जो विकलांगता के साथ जीते हुए अपनी नजरिए से दुनिया को दिखाना चाहते हैं. इस प्रतियोगिता का उद्देश्य है कि इन कहानियों और अनुभवों को मुख्य धारा में लाया जाए, जिससे समाज में विकलांगता को लेकर सोच बदले.

यूथफॉरजॉब्स फाउंडेशन के फाउंडर और सीईओ मीरा शेनॉय ने कहा ग्लोबल एबिलिटी फोटोग्राफी चैलेंज (GAPC) दिखाता है कि जब विकलांग व्यक्तियों को एक मंच मिलता है, तो वो सिर्फ हिस्सा ही नहीं लेते बल्कि अपने अनोखे और शक्तिशाली नजरों से नेतृत्व करते हैं. हमारे कई विनर्स ने बड़ी चुनौतियों को रचनात्मक तरीके से पार किया है और अब नई राहें बना रहे हैं."

अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के निदेशक जीत अदाणी ने कहा, "हमें नॉटजस्टआर्ट और यूथफॉरजॉब्स फाउंडेशन के साथ मिलकर ऐसा मंच देने में खुशी है, जहां दुनिया भर के दिव्यांग व्यक्ति एक साथ आकर अपनी कला दिखा सकें. फोटोग्राफी एक खूबसूरत कला है. सच में, हर तस्वीर हज़ार शब्दों के बराबर होती है."

पुरस्‍कार और सम्मान

शानदार प्रतिभाओं को सम्मान देने के लिए इस प्रतियोगिता में बड़ा इनाम और वैश्विक पहचान के कई मौके शामिल हैं.

  • पहला पुरस्कार: ₹5,00,000
  • दूसरा पुरस्कार: ₹3,00,000
  • तीसरा पुरस्कार: ₹2,00,000
  • चौथे से दसवें पुरस्कार: प्रत्येक को ₹1,00,000

इसके अलावा टॉप 20 चुनी गई तस्वीरें एक खास प्रदर्शनी में लगाई जाएंगी. इनमें से टॉप 10 प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर प्रोडक्ट डिजाइनर माइकल फोली की बनाई गई खास ट्रॉफी मिलेगी. सभी प्रतिभागियों को भाग लेने का प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा. पुरस्कार वितरण और प्रदर्शनी 24 जून 2026 को अहमदाबाद में होगी. भारत से चुने गए विजेताओं और एक अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागी की यात्रा और रहने का सारा खर्च आयोजक उठाएंगे. 

Advertisement

नॉटजस्टआर्ट के बारे में

नॉटजस्टआर्ट मानता है कि हर व्यक्ति दुनिया को एक अलग नजरिए से देखता है. एनजेए विकलांगता वाले कलाकारों की प्रतिभा को खासकर फोटोग्राफी के माध्यम से सामने लाता है. ये यूथफॉरजॉब्स का एक वेंचर है, जो विकलांग युवाओं को कौशल और रोजगार के अवसर प्रदान करती है.ग्लोबल एबिलिटी फोटोग्राफी चैलेंज (GAPC) जैसे कार्यक्रमों के जरिए एनजेएएक वैश्विक आंदोलन बन गया है और कई देशों में अपनी पहुंच बढ़ाई है.

अदाणी समूह के बारे में

अदाणी समूह भारत के सबसे बड़े और तेजी से बढ़ने वाले व्यावसायिक समूहों में से एक है. इसके कारोबार में ऊर्जा, बिजली, परिवहन, लॉजिस्टिक्स (बंदरगाह, एयरपोर्ट, रेल), धातु, उपभोक्ता उत्पाद जैसे कई क्षेत्र शामिल हैं. अदाणी समूह पर्यावरण, स्थिरता और समाज के विकास के लिए कई सीएसआर कार्यक्रम चलाता है. ये कार्यक्रम सभी लोगों की भागीदारी, विविधता और साझा मूल्यों पर ध्यान देते हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Nepal Election 2026 Results | नेपाल में नई सरकार! Balen Shah बनेंगे प्रधानमंत्री | RSP को बहुमत