अदाणी पावर ने किया कमाल, मिला 1,600 MW का बड़ा ऑर्डर, 2 लाख करोड़ का है मेगा प्लान

अदाणी पावर अभी के समय में भारत के निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा थर्मल पावर विस्तार कार्यक्रम चला रही है. वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान ही कंपनी ने कुल 10,400 मेगावाट क्षमता के पांच बड़े लॉन्ग-टर्म पीएसए (PSA) जीते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

भारतीय ऊर्जा क्षेत्र में शानदार काम करते हुए अदाणी पावर (Adani Power) ने रविवार को एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. कंपनी को महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) से 1,600 मेगावाट (MW) बिजली सप्लाई के लिए लेटर ऑफ अवार्ड (LoA) मिला है. ये सप्लाई अदाणी पावर के आने वाले अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्रोजेक्ट्स से की जाएगी.

समझौते की खास बात

इस समझौते की सबसे खास बात इसकी लंबी अवधि और किफायती दर है. अदाणी पावर और MSEDCL के बीच ये पावर सप्लाई एग्रीमेंट (PSA) अगले 25 सालों के लिए होगा. कंपनी ने बिडिंग प्रोसेस में सबसे कम बोली लगाते हुए ₹5.30 प्रति यूनिट (kWh) के कंबाइंड टैरिफ पर इस कॉन्ट्रैक्ट को हासिल किया है. इस प्रोजेक्ट से बिजली की सप्लाई वित्त वर्ष 2030-31 से शुरू होने की उम्मीद है.

अदाणी पावर के सीईओ एसबी ख्यालिया ने इस जीत पर खुशी जताते हुए कहा, "यह LoA अदाणी पावर की कॉम्पिटेटिव कॉस्ट स्ट्रक्चर और विश्वसनीय बेसलोड पावर देने की हमारी क्षमता को दर्शाता है. हम लंबी अवधि की साझेदारी के माध्यम से भारत की बढ़ती बिजली जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं."

अदाणी पावर अभी के समय में भारत के निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा थर्मल पावर विस्तार कार्यक्रम चला रही है. वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान ही कंपनी ने कुल 10,400 मेगावाट क्षमता के पांच बड़े लॉन्ग-टर्म पीएसए (PSA) जीते हैं. अदाणी पावर की मौजूदा क्षमता 18.15 GW है, जिसे फाइनेंशियल ईयर 31-32 तक बढ़ाकर 41.87 गीगावाट करना है. 23.8 गीगावाट की निर्माणाधीन परियोजनाओं में से 13.3 GW के लिए पहले ही समझौते हो चुके हैं. ये आंकड़े बताते हैं कि कंपनी ना केवल विस्तार कर रही है, बल्कि भविष्य के राजस्व को भी सुरक्षित कर रही है.
 

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: जंग का 16वां दिन... महायुद्ध जारी, तबाही बहुत भारी! | Hormuz | Mojtaba Khamenei