APSEZ Earning Report: अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा 21% बढ़ा, ऑस्‍ट्रेलिया में पोर्ट अधिग्रहण के बाद बढ़ाया लक्ष्‍य

अदाणी पोर्ट्स (APSEZ) ने Q3 FY26 में 3,043 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया है. ऑस्ट्रेलिया के NQXT पोर्ट अधिग्रहण के बाद कंपनी ने अपना EBITDA गाइडेंस ₹800 करोड़ बढ़ा दिया है. मुंद्रा और विझिंजम पोर्ट्स के नए रिकॉर्ड और भविष्य का प्लान भी जान लीजिए.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
अदाणी पोर्ट्स की उप‍लब्धि

अदाणी ग्रुप की फ्लैगशिप लॉजिस्टिक्स कंपनी अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (Q3 FY26) में मजबूत नतीजे पेश किए. कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 22% बढ़कर 9,705 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि EBITDA 20% उछलकर 5,786 करोड़ रुपये रहा. शुद्ध मुनाफा (PAT) 21% बढ़कर 3,043 करोड़ रुपये दर्ज किया गया.​

वहीं मौजूदा वित्त वर्ष (FY26) के नौ महीनों में कंपनी का रेवेन्यू 24% बढ़कर 27,998 करोड़ रुपये और EBITDA 20% बढ़कर 16,832 करोड़ रुपये रहा. APSEZ ने बेहतर ट्रैक्शन और NQXT ऑस्ट्रेलिया के कंसोलिडेशन को देखते हुए FY26 के लिए EBITDA गाइडेंस को ऊपरी छोर से 800 करोड़ बढ़ाकर 22,800 करोड़ रुपये कर दिया है.

पोर्ट्स, लॉजिस्टिक्स और मरीन 

तीसरी तिमाही में में APSEZ का कुल कार्गो वॉल्यूम 9% बढ़कर 123 मिलियन टन पर पहुंचा, जबकि ऑल‑इंडिया कंटेनर मार्केट शेयर 45.8% पर रहा, जो 40 बेसिस पॉइंट की बढ़त दिखाता है. सेगमेंट‑वाइज प्रदर्शन पर एक नजर डाल लीजिए- 

  • डोमेस्टिक पोर्ट्स: रेवेन्यू 15% बढ़कर 6,701 करोड़, EBITDA अपने अब तक के उच्चतम स्तर 4,877 करोड़ पर.
  • इंटरनेशनल पोर्ट्स: तिमाही रेवेन्यू पहली बार 1,000 करोड़ के पार (1,067 करोड़), EBITDA पिछले साल के मुकाबले दोगुना होकर 236 करोड़.
  • लॉजिस्टिक्स: एसेट‑लाइट मॉडल और इंटरनेशनल फ्रेट नेटवर्क के दम पर रेवेन्यू 62% बढ़कर 1,121 करोड़; EBITDA 203 करोड़.
  • मरीन बिजनेस: जहाजों के अधिग्रहण से मरीन रेवेन्यू 91% उछलकर 773 करोड़, EBITDA 135% बढ़कर 428 करोड़; कंपनी का मरीन फ्लीट अब 129 वेसल्स तक पहुंच गया है.

कंपनी का ऑल‑इंडिया कार्गो मार्केट शेयर 27.4% और कंटेनर मार्केट शेयर 45.6% पर है, जो राष्ट्रीय स्तर पर इसकी मजबूत पकड़ को दिखाता है.

CEO बोले- चारों पिलर्स मजबूत

कंपनी के व्‍होल टाइम डायरेक्‍टर और CEO अश्विनी गुप्ता ने कहा कि चारों बिजनेस पिलर्स में लगातार तेजी, NQXT कंसोलिडेशन और मजबूत बैलेंस शीट ने FY26 के लिए EBITDA गाइडेंस बढ़ाने का आत्मविश्वास दिया है. उन्होंने जोर देकर कहा कि NQXT अधिग्रहण के बाद भी लीवरेज प्रोफाइल स्थिर है और कंपनी FY29 तक रेवेन्यू और EBITDA को क्रमशः 65,500 करोड़ और 36,500 करोड़ तक दोगुना करने के लक्ष्य की दिशा में ट्रैक पर है. उन्होंने यह भी जोड़ा कि कंपनी की ग्रोथ स्ट्रैटेजी के केंद्र में स्थिरता और प्रकृति‑सकारात्मक इंफ्रास्ट्रक्चर है, और TNFD अपनाने का फैसला इसी दिशा में एक बड़ा कदम है.

NQXT ऑस्ट्रेलिया डील: लक्ष्य की ओर तेज कदम

APSEZ ने ऑस्ट्रेलिया के NQXT पोर्ट के अधिग्रहण को पूरा कर लिया है. 50 MTPA क्षमता वाला यह पोर्ट कंपनी के इंटरनेशनल पोर्टफोलियो को ईस्ट‑वेस्ट ट्रेड कॉरिडोर पर और मजबूत करेगा और FY26 के चौथी तिमाही से EBITDA में योगदान देगा. कंपनी फिलहाल 653 MTPA की कार्गो हैंडलिंग क्षमता के साथ देश के पोर्ट वॉल्यूम में करीब 28% हिस्सेदारी रखती है और 2030 तक 1 बिलियन टन थ्रूपुट का लक्ष्य दोहराया गया है.

Advertisement

मुंद्रा पोर्ट ने इस बीच एक और मील का पत्थर हासिल किया. यह फुल लोडेड Very Large Crude Carrier (VLCC) को सीधे जेटी पर हैंडल करने वाला देश का पहला पोर्ट बना, जिससे क्रूड आयात की लॉजिस्टिक कॉस्ट और टर्नअराउंड टाइम दोनों घटने की उम्मीद है.

रेटिंग और ESG मोर्चे पर भी उपलब्धि 

क्रेडिट प्रोफाइल के मोर्चे पर भी APSEZ को तिमाही के दौरान अहम जीतें मिलीं. जापान क्रेडिट रेटिंग एजेंसी (JCR) ने कंपनी को 'A-/Stable' रेटिंग दी, जो भारत की सॉवरेन रेटिंग से भी थोड़ा ऊपर है.

Advertisement

मूडीज ने आउटलुक को ‘Negative' से ‘Stable' में अपग्रेड करते हुए Baa3 रेटिंग बरकरार रखी, जबकि ICRA, फिच और S&P ने भी या तो आउटलुक सुधारा या रेटिंग दोहराई. कंपनी का नेट डेब्ट‑टू‑EBITDA अनुपात 1.9x (प्रोफॉर्मा 1.8x) पर है, जो बैलेंस शीट की मजबूती का संकेत देता है.

ESG फ्रंट पर APSEZ ने TNFD (Taskforce on Nature-related Financial Disclosures) फ्रेमवर्क अपनाने वाली भारत की पहली इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट यूटिलिटी के रूप में नई मिसाल कायम की. S&P Global Corporate Sustainability Assessment 2025 में कंपनी 95वें परसेंटाइल में रही, जबकि MSCI ने इसकी ESG रेटिंग ‘CCC' से बढ़ाकर ‘B' कर दी. 12 पोर्ट्स को Zero Waste to Landfill सर्टिफिकेशन भी मिला है.

Advertisement

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

Featured Video Of The Day
West Bengal: रेत खनन पर कसता शिकंजा..ED ने लिया बड़ा एक्शन | Illegel Mining | Mamata Banerjee