अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में दिखी रॉकेट-सी रफ्तार, शानदार बढ़त के साथ बंद हुए बाजार

अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर 10.44% के उछाल के साथ बंद हुए. अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में 10.38% की तेजी देखी गई. अदाणी एनर्जी सॉल्‍यूशंस के शेयर 10.15% के उछाल के साथ बंद हुए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयर्स बड़ी तेजी के साथ बंद हुए.

Share Market News: बजट डे की गिरावट के बाद लगातार दूसरे दिन मंगलवार को शेयर बाजार ने शानदार रिकवरी दिखाई. अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयर्स आज टॉप गेनर्स में शामिल रहे. मार्केट में जारी उछाल को भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर बनी सहमति से और रफ्तार मिली. मंगलवार को शानदार तेजी के साथ खुले शेयर बाजार, दिनभर तेज उतार-चढ़ाव के बाद आखिरकार बढ़त के साथ बंद हुए.

BSE-सेंसेक्‍स जहां 85,871.73 का हाई छूने के बाद 2,072 अंकों के उछाल के साथ 83,739 के करीब बंद हुआ. वहीं NSE-निफ्टी में 26,341 का रिकॉर्ड हाई छूने के बाद करीब 639 अंकों की बढ़त के साथ 25,727 के पार बंद हुआ. शुरुआती रिकॉर्ड तेजी के बाद बाजार में खरीदारी का सपोर्ट बना रहा. रुपया, 124 पैसे मजबूत होकर 90.25 रुपये/डॉलर के भाव पर बंद हुआ. 

अदाणी ग्रुप के शेयरों का हाल 

खासतौर से अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयर्स टॉप गेनर्स में शामिल रहे. अदाणी ग्रुप की कंपनियों की बात करें तो सबसे ज्‍यादा उछाल अदाणी ग्रीन के शेयरों में दिखा. अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर 10.44% के उछाल के साथ बंद हुए. अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में 10.38% की तेजी देखी गई. अदाणी एनर्जी सॉल्‍यूशंस के शेयर 10.15% के उछाल के साथ बंद हुए.

तीसरी तिमाही में शानदार नतीजे पेश करने वाली कंपनी अदाणी पोर्ट्स (apsez) में 9.12% का उछाल देखा गया. वहीं अदाणी पावर के शेयरों में भी करीब 7 फीसदी का उछाल देखा गया. अदाणी टोटल गैस के शेयरों में 4.5% का उछाल देखा गया. अंबुजा सीमेंट्स के शेयर 3.5% के उछाल के साथ बंद हुए, जबकि ACC और NDTV के शेयरों में 2% से 3% का उछाल रहा. 

अदाणी पोर्ट्स का शानदार रिजल्‍ट 

अदाणी ग्रुप की फ्लैगशिप लॉजिस्टिक्स कंपनी अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) का रिजल्‍ट चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (Q3 FY26) में शानदार रहा.  कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 22% बढ़कर 9,705 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि EBITDA 20% उछलकर 5,786 करोड़ रुपये रहा. शुद्ध मुनाफा (PAT) 21% बढ़कर 3,043 करोड़ रुपये दर्ज किया गया.​

वहीं मौजूदा वित्त वर्ष (FY26) के नौ महीनों में कंपनी का रेवेन्यू 24% बढ़कर 27,998 करोड़ रुपये और EBITDA 20% बढ़कर 16,832 करोड़ रुपये रहा. APSEZ ने बेहतर ट्रैक्शन और NQXT ऑस्ट्रेलिया के कंसोलिडेशन को देखते हुए FY26 के लिए EBITDA गाइडेंस को ऊपरी छोर से 800 करोड़ बढ़ाकर 22,800 करोड़ रुपये कर दिया है.

Advertisement

कंपनी के व्‍होल टाइम डायरेक्‍टर और CEO अश्विनी गुप्ता ने कहा कि चारों बिजनेस पिलर्स में लगातार तेजी, NQXT कंसोलिडेशन और मजबूत बैलेंस शीट ने FY26 के लिए EBITDA गाइडेंस बढ़ाने का आत्मविश्वास दिया है. उन्होंने जोर देकर कहा कि NQXT अधिग्रहण के बाद भी लीवरेज प्रोफाइल स्थिर है और कंपनी FY29 तक रेवेन्यू और EBITDA को क्रमशः 65,500 करोड़ और 36,500 करोड़ तक दोगुना करने के लक्ष्य की दिशा में ट्रैक पर है. उन्होंने यह भी जोड़ा कि कंपनी की ग्रोथ स्ट्रैटेजी के केंद्र में स्थिरता और प्रकृति‑सकारात्मक इंफ्रास्ट्रक्चर है, और TNFD अपनाने का फैसला इसी दिशा में एक बड़ा कदम है.

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

Featured Video Of The Day
Child Marriage Free India: झारखंड के देवघर में पुजारी ने बाल विवाह के खिलाफ छेड़ी जंग! | CFMI