अदाणी ग्रुप की कतर में बड़ी तैयारी! सेंट्रल बैंक के गवर्नर से मिले सागर अदाणी, निवेश पर हुई बातें

अदाणी ग्रीन एनर्जी के कार्यकारी निदेशक सागर अदाणी ने दोहा में कतर के सेंट्रल बैंक गवर्नर शेख बंदर अल थानी से मुलाकात की. अदाणी समूह का कतर में है निवेश का प्लान.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Adani Green Energy Ltd के कार्यकारी निदेशक सागर अदाणी ने कतर के सेंट्रल बैंक (QCB) के गवर्नर \शेख बंदर बिन मोहम्मद बिन सऊद अल थानी से मुलाकात की.

अदाणी समूह (Adani Group) और कतर (Qatar) के बीच आर्थिक रणनीतिक संबंध अब एक नए अध्याय की ओर बढ़ते दिख रहे हैं. रविवार को कतर की राजधानी दोहा में एक हाई लेवल मीटिंग हुई, जिसमें अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (Adani Green Energy Ltd) के कार्यकारी निदेशक सागर अदाणी ने कतर के सेंट्रल बैंक (QCB) के गवर्नर और कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (QIA) के चेयरमैन शेख बंदर बिन मोहम्मद बिन सऊद अल थानी से मुलाकात की. कतर सेंट्रल बैंक द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, इस बैठक में वैश्विक वित्त (Global Finance) और निवेश के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम घटनाक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई.  बताया जा रहा है कि ये मीटिंग 'अक्षय ऊर्जा' (Renewable Energy) और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में कतर के बड़े निवेश का आधार बन सकती है.

कतर और अदाणी समूह का गहरा नाता  

अदाणी समूह और कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (QIA) के बीच पहले से ही मजबूत व्यावसायिक संबंध हैं. कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (QIA) ने अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड (AEML) में लगभग 25% हिस्सेदारी के लिए 3,200 करोड़ रुपये का निवेश किया था.  वहीं, पिछले साल ही QIA ने अदाणी ग्रीन एनर्जी में करीब $500 मिलियन का निवेश कर 2.7% हिस्सेदारी खरीदी थी.

भविष्‍य में ग्रीन एनर्जी पर फोकस

अदाणी समूह ने कतर में अपने निवेश के विस्तार की योजनाएं पहले ही साझा की हैं. समूह की नजर कतर के साथ मिलकर ग्रीन हाइड्रोजन और सौर ऊर्जा परियोजनाओं पर है. कतर खुद भी अपनी अर्थव्यवस्था को तेल और गैस से इतर 'ग्रीन एनर्जी' की ओर ले जाना चाहता है, जिसमें अदाणी ग्रीन की विशेषज्ञता मददगार साबित हो सकती है.

अदाणी समूह का लक्ष्य 2030 तक 45 गीगावाट अक्षय ऊर्जा क्षमता हासिल करना है, और QIA जैसे बड़े सॉवरेन वेल्थ फंड के साथ यह साझेदारी इस लक्ष्य को पाने में अहम भूमिका निभाएगी.

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'गौतम अदाणी के हाथों में सुरक्षित है जेपी एसोसिएट्स की विरासत'- फाउंडर जयप्रकाश गौड़

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

Featured Video Of The Day
CM नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग, मिलने वाला है सबसे बड़ा सरप्राइज