गौतम अदाणी के जन्मदिन पर अदाणी फाउंडेशन ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक ही दिन में 27 हजार से ज्यादा यूनिट ब्लड डोनेट

Blood Donation Drive on Gautam Adani's Birthday: बीते दिन यानी 24 जून को आयोजित इस मेगा कैंपेन में टोटल 27,146 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया, जो पिछले साल के 24,500 यूनिट के आंकड़े से काफी ज्यादा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Adani Foundation Blood Donation: इस एनुअल ब्लड डोनेशन कैपेंन की शुरुआत साल 2011 में हुई थी, जब सिर्फ 1,400 यूनिट ब्लड कलेक्ट हुआ था.
नई दिल्ली:

अदाणी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अदाणी (Gautam Adani) के 63वें जन्मदिन पर देशभर में  ब्लड डोनेशन ड्राइव (Blood Donation Drive) का आयोजन किया गया, जिसने इस बार नया रिकॉर्ड बना दिया. बीते दिन यानी 24 जून को आयोजित इस मेगा कैंपेन में टोटल 27,146 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया, जो पिछले साल के 24,500 यूनिट के आंकड़े से काफी ज्यादा है.

इस एनुअल ब्लड डोनेशन कैपेंन की शुरुआत साल 2011 में हुई थी, जब सिर्फ 1,400 यूनिट ब्लड कलेक्ट हुआ था. लेकिन अब यह देश के सबसे बड़े वॉलंटरी ब्लड डोनेशन इवेंट्स में से एक बन चुका है.

150 से ज्यादा शहरों और 256 साइट्स पर हुआ आयोजन

इस मेगा ड्राइव को अदाणी फाउंडेशन ने ऑर्गेनाइज किया, जो अदाणी ग्रुप का कम्युनिटी सर्विस से जुड़ा हिस्सा है. इस बार का आयोजन पूरे देश में 21 राज्यों और 256 से ज्यादा बिजनेस साइट्स पर किया गया.

अदाणी हेल्थकेयर टीम के 2,000 से ज्यादा प्रोफेशनल्स का अहम रोल

इस ब्लड डोनेशन प्रोसेस को अदाणी हेल्थकेयर टीम की निगरानी में पूरा किया गया. इसमें ग्रुप के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. इस पूरी मुहिम को सफल बनाने में 2,000 से ज्यादा प्रोफेशनल्स जैसे डॉक्टर्स, मेडिकल स्टाफ, डेटा ऑपरेटर्स और दूसरी टीमों ने अहम भूमिका निभाई.

Advertisement

अब तक डोनेट किए जा चुके हैं 11,111 लीटर ब्लड

इस साल के आंकड़े के मुताबिक, अब तक 11,111 लीटर ब्लड डोनेट किया जा चुका है, जो लगभग 83,000 लोगों की जान बचाने में मदद कर सकता है. यह पहल अदाणी फाउंडेशन की बिजनेस के साथ-साथ समाज के लिए काम करने की सोच को दिखाती है.

अदाणी ग्रुप इस ब्लड डोनेशन कैंपेन को हर साल गौतम अदाणी के जन्मदिन पर आयोजित करता है. यह न सिर्फ एक हेल्थ-सर्विस से जुड़ी पहल है, बल्कि हजारों लोगों को प्रेरित करने वाला एक बड़ी सामाजिक प्रयास भी है. हर साल इसके स्केल और इंपैक्ट में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, जिससे यह देश की सबसे मजबूत हेल्थ इनिशिएटिव्स में से एक बन गया है.

Advertisement

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Mojtaba Khamenei का ऐलान, Donald Trump के खिलाफ बड़े बदले का प्लान | Breaking News