8th Pay Commission Latest Update: 8 वें वेतन आयोग का इंतजार देश के लाखों सरकारी कर्मचारी कर रहे हैं. आने वाला समय इनके लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है. महंगाई भत्ता यानी डीए और फिटमेंट फैक्टर के लिए कई सारी रिपोर्ट्स और बात हो गई है. पर एक ऐसा भत्ता है, जिस पर किसी की नजर शायद ही गई हो. पर जब महीने की सैलरी बैंक अकाउंट में कितनी क्रेडिट होनी है, ये उस पर अच्छा खासा निर्भर करता है. हम बात कर रहे हैं ट्रांसपोर्ट अलाउंस की. इख खबर में आपको बताते हैं कि टीपीटीए यानी ट्रांसपोर्ट अलाउंस के बढ़ने या फिर घटने से कैसे आपकी इन-हैंड सैलरी कम और ज्यादा होती है.
क्या है ट्रांसपोर्ट अलाउंस का पूरा कैलकुलेशन?
घर से ऑफिस जाने के लिए सरकार अपने कर्मचारियों को भत्ता देती है, जिसे ट्रांसपोर्ट अलाउंस कहते हैं. ये अलाउंस इस बात पर निर्भर करता है कि कर्मचारी किस शहर में रह रहा है. अभी की बात करें तो डीए के साथ ही इस अलाउंस को दिया जाता है. पर अगर मान लीजिए 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) में अगर बेसिक पे बढ़ता है तो ट्रासपोर्ट अलाउंस का बेस भी बढ़ सकता है.
8 pay commission update
फिटमेंट फैक्टर बदलेगा पूरा खेल?
एक्सपर्ट का कहना है रि 2.57 से 3.68 तक फिटमेंट फैक्टर पहुंच सकता है. मान लीजिए ऐसा हुआ तो बेसिक पे 18 हजार रुपये बढ़कर 26 हजार रुपये हो जाएगी. अब जब बेसिक पे अगर बढ़ा है तो दूसरे भत्तों पर भी इसका पॉजिटिव असर देखने को मिलेगा. यानी कह सकते हैं कि टोटल सैलरी में बंपर ग्रोथ देखने को मिल सकती है.
किसे कितना फायदा?
जो कर्मचारी बड़े शहर जैसे दिल्ली, मुंबई, चेन्नई में रहते हैं, उनके अलाउंस में बढ़ोतरी छोटे शहरों में रहने वाले कर्मचारियों के मुकाबले ज्यादा देखने को मिलेगी. इसके अलावा पे लेवल के हिसाब से ट्रांसपोर्ट अलाउंस की दरें तय की जाती हैं. जैसे लेवल 1 और 2 के लिए लेवल 3 से 8 के कर्मचारियों के मुकाबले थोड़ा कम भत्ते में ग्रोथ होगी.
इसके अलावा एक जरूरी बात ये कि डीए बढ़ने का असर भी ट्रांसपोर्ट अलाउंस पर होता है. अभी के समय में डीए 50 फीसदी को पार कर चुका है, नतीजन कई अलाउंस पहले ही बढ़ चुके हैं. ऐसे में 8 वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के जरिए ट्रांसपोर्ट अलाउंस के स्लैब में 25 से 35% की ग्रोथ होने की बात कही जा रही है.














