विज्ञापन

एक साल चली पहली शादी, दूसरे बच्चे के कंसीव के दौरान दूसरी शादी में आईं मुश्किलें, पर्दे पर बनीं 'दूसरी औरत'

जीनत अमान ने 'गवाही' फिल्म से जुड़ी खास याद इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसमें शादीशुदा जिंदगी के मुश्किल दौर के बारे में उन्होंने बताया. 

एक साल चली पहली शादी, दूसरे बच्चे के कंसीव के दौरान दूसरी शादी में आईं मुश्किलें,  पर्दे पर बनीं 'दूसरी औरत'
जीनत अमान को शादी की मुश्किलों के बीच निभाना पड़ा दूसरी औरत का किरदार
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी जिंदगी, फिल्मों और पुराने अनुभवों से जुड़ी दिलचस्प बातें साझा करती रहती हैं. इस कड़ी में उन्होंने बुधवार को अपनी फिल्म 'गवाही' से जुड़ा एक खास पल साझा किया. अभिनेत्री ने बताया कि उस समय उनकी शादीशुदा जिंदगी में परेशानियां बढ़ रही थीं और वह मानसिक रूप से काफी टूट चुकी थीं. ऐसे मुश्किल समय में उनकी मां ने उन्हें संभाला और दोबारा फिल्मों में लौटने की ताकत दी. 

1988 में टूटने की कगार पर थी शादी

जीनत अमान ने अपनी पोस्ट में फिल्म 'गवाही' की शूटिंग के दिनों को याद किया. उन्होंने लिखा, ''यह फिल्म साल 1988 में शूट हुई थी, यह मेरे बड़े बेटे अजान के जन्म के दो साल बाद और दूसरे बेटे जहान को कंसीव करने से ठीक पहले का समय था. एक समय ऐसा आया, जब मुझे लगता था कि शादी और परिवार मेरी जिंदगी को पूरी तरह खुशियों से भर देंगे. लेकिन, धीरे-धीरे मेरी शादीशुदा जिंदगी में दरारें आने लगीं और हालात बदलने लगे. मैं अपने छोटे बेटे अजान को साथ लेकर अपनी मां के घर साउथ बॉम्बे में रहने लगी थी.''

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें- Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: 2026 की 5वीं सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बनीं मोहनलाल की दृश्यम 3, वीकेंड पर होंगे 100 करोड़!

पर्सनल लाइफ में बढ़ी परेशानियां तो प्रोफेशनल लाइफ पर दिया ध्यान

अपनी पोस्ट में जीनत अमान ने आगे लिखा, ''मैं पहले अपने पेशेवर जीवन से दूर जाना चाहती थी, लेकिन जब निजी जिंदगी में परेशानियां बढ़ीं तो फिर से फिल्मों की दुनिया में लौटने का मन हुआ. मैं खुद को केवल बेटी, मां और पत्नी के रूप में नहीं, बल्कि एक कलाकार के रूप में फिर से पहचानना चाहती थी. इसी दौरान मेरे पास फिल्म 'गवाही' की कहानी आई. यह एक कम बजट की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म थी, जो एक मशहूर नाटक पर आधारित थी. निर्माता विवेक वासवानी और नए निर्देशक अनंत बलानी ने मुझे फिल्म की कहानी इतने अच्छे तरीके से सुनाई कि मैंने तुरंत इसमें काम करने का फैसला कर लिया.''

जीनत अमान ने कहा- मां ने संभाली जिम्मेदारी

जीनत अमान ने अपनी पोस्ट में अपनी मां का जिक्र किया. उन्होंने लिखा, ''मेरी मां ने उस कठिन समय में मेरा पूरा साथ दिया. मां ने छोटे बेटे अजान की जिम्मेदारी संभाली ताकि मैं शूटिंग कर सकूं. अगर मेरी मां साथ न देती तो शायद मैं उस समय फिल्मों में वापसी नहीं कर पाती. फिल्म में मैंने जान्हवी कौल नाम की महिला का किरदार निभाया था, जिस पर हत्या का आरोप होता है. यह किरदार काफी अलग और चुनौतीपूर्ण था.''

जीनत अमान की गवाही के बारे में 

पोस्ट में जीनत अमान ने फिल्म की शूटिंग और कलाकारों को भी याद किया. उन्होंने लिखा, ''फिल्म की पूरी शूटिंग मुंबई में हुई थी. फिल्म में शेखर कपूर और आशुतोष गोवारिकर जैसे कलाकार भी थे. हाल ही में जब मैंने दोबारा यह फिल्म देखी तो मुझे महसूस हुआ कि यह अपने समय से काफी आगे की फिल्म थी. इसमें रहस्य, रोमांच और भावनाओं का अनोखा मेल था.''

जीनत अमान बनीं दूसरी औरत

जीनत अमान ने अपनी पोस्ट में फिल्म की कहानी का जिक्र करते हुए कहा, ''फिल्म में मेरा किरदार एक बड़े कारोबारी की सेक्रेटरी का था, जिसे दूसरी औरत के रूप में दिखाया गया था. उसी कारोबारी की रहस्यमयी मौत के बाद पूरी कहानी आगे बढ़ती है। यह फिल्म मेरे जीवन के उस दौर की याद है, जब मैं खुद को फिर से संभालने की कोशिश कर रही थीं.'' 

34 की उम्र में दूसरी शादी में आई परेशानियां

जीनत अमान की शादीशुदा जिंदगी चर्चा में रही. उन्होंने दो शादियां कीं, जिसमें पहली शादी 1978 में संजय खान से की. हालांकि 1979 में दोनों का रिश्ता टूट गया. इसके बाद 1985 में एक्ट्रेस ने मजहर खान से शादी की. वहीं 1998 में दोनों अलग हो गए. कपल के दो बच्चे जहान और अजान खान हैं. 

ये भी पढ़ें- श्रीदेवी की मां के साथ 6 रेयर तस्वीरें, इलाज में हुई थी बड़ी लापरवाही, न्यूयॉर्क के डॉक्टर ने खोल दिया था दिमाग

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com