26 साल के यूट्यूबर ने 8 करोड़ में बनाई हॉरर मूवी, महज 35 दिन में फिल्म ने कमा लिए 3100 करोड़

एक यूट्यूबर द्वारा सिर्फ 7.5 करोड़ रुपए की लागत से बनाई फिल्म रुपहले पर्दे पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है. यूट्यूबर टर्न्ड डायरेक्टर 26 वर्षीय करी बार्कर की यह पहली फीचर फिल्म है, जो वर्ल्डवाइड अब तक 3100 करोड़ रुपए कमा चुकी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
8 करोड़ से 3100 करोड़ की कमाई
Social Media

YouTuber Film Made Records: हॉलीवुड फिल्म 'ऑब्सेशन' के प्रति दर्शकों की दीवानगी ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई का अनूठा इतिहास रच रही है. लगभग 8 करोड़ की लागत से तैयार फिल्म ऑब्सेशन ने महज 35 दिनों में वर्ल्डवाइड 3100 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. फिल्म ने अकेले भारत में 80 करोड़ रुपए की कमाई कर साल 2026 की अब तक की सबसे सफल हॉलीवुड फिल्म में शुमार हो चुकी है. 

26 वर्षीय यूट्यूबर की हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' का कुल बजट भारतीय रुपयों में महज 7.5 करोड़ रुपए है, फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 3100 करोड़ रुपए पार कर चुकी है. बड़ी बात यह है कि फिल्म के डायरेक्टर यूट्यूबर करी बार्कर को फिल्म की इतनी बड़ी कामयाबी की उम्मीद नहीं थी. वो खुद फिल्म को मिल रहे दर्शकों के प्यार से सरप्राइज हैं.

ये भी पढ़ें-पड़ताल: अलका याज्ञनिक को क्या हुआ है? सहारे के बिना नहीं चल पा रहीं सिंगर, क्यों दो सालों से हैं लोगों से दूर!

अकेले इंडियन बॉक्स ऑफिस पर बजट से 10 गुना से ज्यादा कमाई

बतौर डायरेक्टर यूट्यूबर करी बार्कर की पहली फीचर फिल्म ऑब्सेशन एक हॉरर फिल्म है. फिल्म को सफलता को लेकर उत्साहित करी बार्कर ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि ऑब्सेशन भारत में इतनी बड़ी हिट होगी. सिर्फ 7,50,000 डॉलर यानी करीब 7.5 करोड़ रुपए में बनकर तैयार हुई फिल्म ऑब्सेशन अपने बजट से 10 गुना से ज्यादा कमाई अकेले इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कर चुकी है.

फिल्म ऑब्सेशन का एक दृश्य

साथ रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्मों से अधिक पैसे छाप रही है फिल्म

बड़ी बात यह है फिल्म ऑब्सेशन में कोई बड़ा सितारा नहीं है. फिल्म अपने जोरदार कंटेट के बल पर दर्शकों को थियेटर में खींचने में सफल हो रही है. भारत में यह फिल्म आसपास रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्मों से अधिक पैसे छाप रही है. इस कतार में निर्देशक इम्तियाज की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' भी शामिल है, जिसे दूसरे हफ्ते में सरप्राइज दर्शक जरूर मिले हैं और यह फिल्म भी अब हिट करार दी जा रही है.

Advertisement

ये भी पढ़ें-बंटवारा-1947: सनी पाजी फिर पाकिस्तान जाएंगे, लेकिन निराश होंगे हार्डकोर फैंस, जानिए किरदार और कहानी?

15 मई को अमेरिका में रिलीज हुई फिल्म ऑब्सेशन भारत में 29 मई को रिलीज हुई. रिलीज होते ही फिल्म को भारत में अच्छा रिस्पॉन्स मिला और 10-11 दिनों में ही फिल्म ने 30 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली. हॉरर जॉनर में निर्मित फिल्म ऑब्सेशन को मिली सफलता की वजह उसका नयापन है, जिसे युवा दर्शक बिना बड़े सितारों के इंज्वॉय कर रहे हैं. 

वर्ल्डवाइड बिलियन डॉलर पहुंच सकता है फिल्म का कलेक्शन

दुनिया भर में रिलीज हुई फिल्म ऑब्सेशन जिस तरह से कमाई कर रही है, उसको लेकर विश्लेषक तमाम तरह के दावे कर रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है. बॉक्स ऑफिस पर कीर्तिमान रच चुकी फिल्म ऑब्सेशन की अभूतपूर्व सफलता उसका हॉरर जॉनर और कसी हुई स्क्रिप्ट बताई जा रही है.

ये भी पढ़ें-बॉक्स ऑफिस पर हॉरर फिल्मों की आंधी, ऑब्सेशन के बाद हॉन्टेड 3 डी की आंधी में उड़ी बॉलीवुड के दिग्गज सितारों की फिल्में

Advertisement
Featured Video Of The Day
क्या चंपत राय पर FIR होगी? राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर महा-बहस!
Topics mentioned in this article
Obsession Movie
Curry Barker
Youtuber