छोटी बहन का कत्ल, आरोपी की तलाश में दो भाई, कातिल बाप, 7 एपिसोड्स की नेटफ्लिक्स सीरीज ना करें मिस

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग वेबसीरीज इन दिनों दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. छोटी बहन की हत्या, दो भाइयों की सच की तलाश और परिवार के भीतर छिपे खतरनाक राज कहानी को बेहद दिलचस्प बनाते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नेटफ्लिक्स इंडिया में टॉप 10 में है ये सीरीज
नई दिल्ली:

कहानी जितनी उलझी होती है, उसके अगले एपिसोड को देखना उतना ही दिलचस्प होता है. वैसे भी अब ऐसी वेबसीरीज बहुत कम नजर आती हैं जो सात एपिसोड तक आपको बांध कर रख सकें. जिसके लिए ये दावा न किया जा सके कि अरे इसका सस्पेंस तो पहले ही समझ में आ गया था. लेकिन नेटफ्लिक्स की एक वेबसीरीज ने ये कमाल कर दिखाया है. हरियाणा के बैकड्रॉप पर बनी ये वेबसीरीज ऐसी है कि एक बार देखना शुरू करें तो पूरे के पूरे सात एपिसोड देखे बगैर स्क्रीन बंद करने का मन नहीं करेगा. वैसे तो ये स्पोर्ट्स ड्रामा है लेकिन इमोशन और थ्रिल से भी भरपूर है.

छोटी बहन का कत्ल और दो भाइयों की जंग

हम बात कर रहे हैं नेटफ्लिक्स की ग्लोरी वेब सीरीज की. सीरीज की कहानी दो बिछड़े भाइयों देव और रवि के इर्द-गिर्द घूमती है. दोनों की जिंदगी तब बदल जाती है. जब उनकी छोटी बहन गुड़िया पर जानलेवा हमला होता है और उसके बॉक्सर बॉयफ्रेंड निहाल सिंह की हत्या कर दी जाती है. इसके बाद दोनों भाई सच की तलाश में अपने घर लौटते हैं. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, परिवार के अंदर छिपे राज सामने आने लगते हैं. हर एपिसोड में ऐसा ट्विस्ट आता है. जो शक की सुई कहीं और घुमा देता है. कभी मामला गैंगवार लगता है तो कभी पारिवारिक दुश्मनी. यही वजह है कि दर्शक एक बार शुरू करने के बाद सीरीज को बीच में छोड़ नहीं पा रहे.

ये भी पढ़ें- शमिता शेट्टी ने 47 साल की उम्र में सिंगल रहने पर ट्रोल को दिया करारा जवाब, 'आपने शादी करके क्या उखाड़ लिया है भाई?'

Advertisement

कातिल पिता का राज और खतरनाक क्लाइमैक्स

‘ग्लोरी' की सबसे बड़ी ताकत इसका सस्पेंस है. कहानी में असली झटका तब लगता है. जब शक परिवार के सबसे भरोसेमंद चेहरे पर पहुंचता है. सीरीज में दिखाया गया पिता का किरदार पूरी कहानी को नया मोड़ देता है. रिश्तों के पीछे छिपी साजिश और बदले की आग क्लाइमैक्स को बेहद खतरनाक बना देती है.

नेटफ्लिक्स इंडिया के टॉप 10 में हैं ग्लोरी 

7 एपिसोड की सीरीज में आशुतोष राणा, सयानी गुप्ता, जन्नत जुबेर और सुरिंदर विक्की ने भी दमदार काम किया है. पुलकित सम्राट तो पहले से ही तारीफ बटोर रहे हैं.  वहीं नेटफ्लिक्स इंडिया के टॉप 10 की लिस्ट में ग्लोरी ने एंट्री कर ली है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- खुद को भगवान मानने लगे थे Yo Yo हनी सिंह, शाहरुख खान ने किया था आगाह, कहा- सबको बेइज्जत करता था

Featured Video Of The Day
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया
Topics mentioned in this article
Glory
Netflix
Bollywood
Entertainment
OTT News