Yeh Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9 Box Office Collection Day 1: आयुष्मान-शरवरी की फिल्म ने इमरान हाशमी की मूवी को छोड़ा पहले दिन पीछे, देखें कलेक्शन 

Yeh Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9 Box Office Collection Day 1: 27 नवंबर को बॉलीवुड की दो फिल्में रिलीज हुईं, जिसमें आयुष्मान खुराना की ये प्रेम मोल लिया और इमरान हाशमी की गनमास्टर जी9 है. आइए आपको बताते हैं पहले दिन का कलेक्शन. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Yeh Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9 Box Office Collection Day 1
Instagram

Yeh Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9 Box Office Collection Day 1: हर फ्राइडे बॉलीवुड से लेकर साउथ की नई फिल्में रिलीज होती हैं. वहीं इस शुक्रवार यानी 27 नवंबर को दो बॉलीवुड फिल्मों की टक्कर हुई, जिसमें सूरज बड़जात्या की फैमिली फिल्म ये प्रेम मोल लिया है. इसमें शर्वरी और आयुष्मान खुराना लीड रोल में नजर आ रहे हैं तो वहीं इमरान हाशमी और जेनेलिया डिसूजा की रोमांटिक एक्शन फिल्म गनमास्टर जी9 है. दोनों ही फिल्मों के गानों को दर्शकों ने खूब पसंद किया. जबकि अब फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है, जिसमें से ये प्रेम मोल लिया ने पहले दिन बाजी मारकर गनमास्टर जी9 को हरा दिया है. 

ये प्रेम मोल लिया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

सूरज बड़जात्या की नई फैमिली ड्रामा फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर औसत शुरुआत की है. Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने डे 1 पर भारत में लगभग 4 करोड़ रुपये नेट और 4.70 करोड़ रुपये ग्रॉस का कलेक्शन हासिल किया. इसके शोज 7251 थे, जिसके चलते ऑक्यूपेंसी लगभग 10-11 प्रतिशत रही है.  हालांकि फिल्म अभी अपने 60 करोड़ के बजट से दूर है. देखना होगा कि पहले वीकेंड पर फिल्म कितना कलेक्शन करती है. 

ये भी पढ़ें- Yeh Prem Mol Liya Review: सिनेमाघरों में सूरज बड़जात्या की ये प्रेम मोल लिया रिलीज, जानें आयुष्मान-शारवरी की कैसी है फिल्म

गनमास्टर जी9 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

इमरान हाशमी की एक्शन थ्रिलर फिल्म गनमास्टर जी9 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की और ओपनिंग के मामले में ये प्रेम मोल लिया से पीछे रह गई. Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने डे 1 पर भारत में 3.65 करोड़ नेट और 4.30 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन किया. शोज 7,740 रहे जबकि ऑक्यूपेंसी करीब 12 प्रतिशत ही रही.

Advertisement

आवारापन 2 से भी कम की इमरान हाशमी की फिल्म ने कमाई

बता दें कि इमरान हाशमी की पिछली सुपरहिट आवारापन 2 के ओपनिंग (लगभग 21-23 करोड़) से भी कम गनमास्टर जी9 ने कमाई की है. जबकि सोशल मीडिया पर फिल्म में एक्शन और कहानी की फैंस ने काफी तारीफ की थी.  

ये भी पढ़ें-  Gunmaaster G9 Review: इमरान हाशमी की 2026 की दूसरी हिट होगी गनमास्टर जी9, FDFS देखने वालों ने बताया कैसी है मूवी

Advertisement
Featured Video Of The Day
=असम में कैसे घटे बाल विवाह के मामले, CM हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया
Topics mentioned in this article
Yeh Prem Mol Liya
Gunmaaster G9
Box Office
Entertainment

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं