गोविंदा ने प्राइवेट स्कूल और इवेंट्स में किया डांस, दीवालिया होने की खबरों पर हीरो नंबर वन की मैनेजर ने कहा- घर गिरवीं हो गया

गोविंदा के मैनेजर ने बताया कि क्यों हीरो नंबर वन ने प्राइवेट स्कूलों और इवेंट में परफॉर्मेंस दी और उनका घर गिरवीं रखा गया था. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गोविंदा के मैनेजर ने कही ये बात
नई दिल्ली:

गोविंदा पिछले काफी समय से चर्चा में हैं. पहले खुद को गलती से गोली मारने के चलते तो फिर तलाक के कारण हीरो नंबर वन सुर्खियों में आ गए. लेकिन हाल ही में सुपरस्टार को शोज और स्कूल शोज में डांस और शिरकत करते हुए देखा गया, जिसके बाद खबरें आईं कि एक्टर फाइनेंशियल दिक्कतों का सामना कर रहे हैं. लेकिन अब गोविंदा के लॉन्गटाइम मैनेजर शशि सिन्हा ने एक्टर की फाइनेंशियल कंडीशन और मैरिड लाइफ को लेकर चुप्पी तोड़ी है और इन खबरों को अफवाह बताया है. 

क्यों गोविंदा ने एयरपोर्ट से ली टैक्सी

जब से सुपरस्टार को एयरपोर्ट से टैक्सी  में जाते देखा गया तब से सोशल मीडिया पर गोविंदा के दीवालिया होने की खबरें सामने आ रही थीं. इसी पर रिएक्शन देते हुए शशि सिन्हा ने साफ किया कि एक्टर को पैसों से संबंधित कोई दिक्कत नहीं है. उन्होंने कहा, गोविंदा के पास एक नहीं बहुत सी कारें हैं. यह बिल्कुल बेसलेस है कि वह दीवालिया हो गए हैं और इधर उधर भीख मांग रहे हैं. उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट के अंदर प्राइवेट गाड़ी की इजाजत उस समय नहीं थी. 

ये भी पढ़ें- इस फिल्म से बदल सकती थी गोविंदा की किस्मत, रिलीज से पहले ही कटा रोल

प्राइवेट स्कूल में क्यों दी परफॉर्मेंस

स्कूल और प्राइवेट इवेंट्स में गोविंदा के परफॉर्म करने को लेकर एएनआई को दिए इंटरव्यू में मैनेजर ने कहा, वह उनका प्रोफेशन है. इसका मतलब यह नहीं कि वह दीवालिया हो गए हैं. अगर वह अपनी फैमिली का ख्याल नहीं रखेंगे तो कौन रखेगा. वह अभी भी पत्नी और बच्चों का ख्याल रखते हैं. मैं इस बात का सबूत हूं कि उन्होंने करोड़ों के काम को मना किया है. ठीक है अगर उन्हें कोई स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई या कुछ और. लेकिन वह पहले एक्टर है, जिनकी सिर्फ हिट फिल्में ही नहीं थीं. बल्कि अभी भी बड़े प्रोड्यूसर्स और एक्टर्स उन्हें लेना चाहते हैं. इसका मतलब यह नहीं है उन्होंने काम करना बंद कर दिया है. आप जल्दी कुछ बड़ा सुनेंगे. 

गोविंदा को घर रखना पड़ा गिरवी

आगे शशि सिन्हा ने कहा, “एक समय था जब उन्होंने अपनी FD तुड़वाई, उस रकम में कुछ और पैसे मिलाए, और उससे दूसरे लोगों की मदद की. लेकिन बात यहां तक पहुंच गई कि उन्हें अपना घर गिरवी रखना पड़ा. उस लोन को चुकाने के लिए हाल ही में उन्होंने इवेंट्स में हिस्सा लिया और हर जगह डांस किया. हमने इस बारे में कभी बात नहीं की और उन्होंने कभी किसी से पैसे नहीं मांगे. तब उनकी मदद किसने की? यह सच है कि उगते सूरज को ही सब नमस्कार करते हैं. गोविंदा ने दो-तीन शादियां नहीं की हैं. ये अफवाहें घरेलू माहौल की वजह से हैं. लेकिन आपको गोविंदा या सुनीता से पूछना चाहिए. इसमें कोई सच्चाई नहीं है.”

ये भी पढ़ें- सुनीता आहूजा ने शादी को बताया मुसीबत, मास्टरशेफ इंडिया में गोविंदा की वाइफ बोलीं- शादी वड्डी बर्बादी है

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon: Ashutosh Brahmachari Vs Shankaracharya, किसके सबूत में दम?
Topics mentioned in this article