कौन है अनुराग डोभाल की वाइफ रितिका, फैन से बनीं पत्नी, बनने वाले थे पहले बच्चे के पेरेंट्स, देखें 5 तस्वीरें

Anurag Dobhal wife Ritika Photos: UK07 Rider के नाम से मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल का हाल ही में एक्सीडेंट हो गया है, जिसके चलते वह चर्चा में हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रितिका अनुराग की 5 रोमांटिक फोटो
नई दिल्ली:

अनुराग डोभाल, जो एक फेमस यूट्यूबर हैं, जिन्हें द UK07 Rider के नाम से जाना जाता है. उन्होंने हाल ही में फैंस को एक वीडियो से चौंकाया, जिसमें उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की. उन्होंने अपने परिवार और वाइफ का जिक्र किया और बताया कि उन्हें टॉर्चर किया जा रहा है. इसके बाद हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया , जिसमें वह फैंस से बात करते हुए डिवाइडर से अपनी कार को क्रैश करते हुए नजर आ रहे हैं. इसके चलते फैंस के बीच यूट्यबबर को लेकर चिंता है और वह जानना चाहते हैं कि आखिर उनकी वाइफ रितिका चौहान कौन हैं और वह अब कहां हैं?

रितिका और अनुराग की लव स्टोरी

रितिका की अनुराग के साथ प्यार की कहानी इंस्टाग्राम से शुरु हुई थी. मनी कंट्रोल के मुताबिक, रितिका ने एक फैन के तौर पर अनुराग को दो से 3 साल तक सोशल मीडिया पर मैसेज किया था. इसके बाद यूट्यूबर ने जवाब दिया और बातचीत शुरु हुई, जिसके बाद दोनों फैन के बाद लवर में बदले. 

ये भी पढ़ें-UK07 Rider ने डिवाइडर पर चढ़ाई गाड़ी, इंस्टाग्राम लाइव के दौरान की कार क्रैश, अनुराग बोले- मां अगले जन्म में मुझे प्यार करना

दो साल डेटिंग के बाद की शादी

रितिका चौहान और अनुराग डोभाल ने दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर मई 2025 में कपल ने शादी कर ली. इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी. वहीं दोनों ने इंस्टाग्राम पर खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जिसे देख फैंस उन्हें परफेक्ट कपल कहते थे. 

Advertisement

शादी के बाद अनुराग-रितिका के बीच हुई लड़ाई

मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, शादी के बाद अनुराग और रितिका के बीच झगड़े बढ़ गए, जिसके कारण दोनों जिंदगी की नई शुरुआत करने के लिए देहरादून शिफ्ट हो गए. हालांकि यूट्यूबर ने दावा किया कि वह उन्हें छोड़ कर चली गई.  

पहले बच्चे के पेरेंट्स बनने वाले थे अनुराग और रितिका

सितंबर में कपल ने खुलासा किया था कि वह दोनों पहले बच्चे के पेरेंट्स बनने वाले हैं. लेकिन इसके कुछ समय बाद यूट्यूबर ने अपने व्लॉग में पत्नी से कहा, रितिका आपको इनफ्लूएंस किया है और झूठ बोला है, लेकिन मैंने आपको बहुत प्यार किया और आपके लिए सबकुछ किया.  आपने दूसरे लोगों पर भरोसा किया, जो भी उन्होंने कहा. गलत फैसले लिए और मुझे छोड़ दिया. मैंने अपने बच्चे से प्यार किया और वह मेरी आखिरी उम्मीद थी. दुआ थी कि आप मुझ पर भरोसा करते. 

Advertisement

ये भी पढ़ें-UK07 Rider: अनुराग का 78 लाख यूट्यूब सब्सक्राइबर्स के लिए आखिरी वीडियो, दो घंटे तक रोते हुए बताया अपना दर्द

अनुराग के साथ पोस्ट की थी आखिरी फोटो

रितिका इंस्टाग्राम पर 92.9k फॉलोअर्स हैं, जिसमें उनका आखिरी पोस्ट अनुराग के बर्थडे पर शेयर किया था. कपल खुश नजर आ रहे हैं और केक के साथ शादी एन्जॉय करते हुए दिख रहे हैं. इस फोटो को फैंस ने काफी पसंद किया था. 

Featured Video Of The Day
Trump on Hormuz: ट्रंप का होर्मुज पर फिर बड़ा बयान: ईरान को सीधा मैसेज - 'स्ट्रेट ऑफ ट्रंप' खोल दो!
Topics mentioned in this article