विज्ञापन

स्लम में रहने वाली शाहिदा अंसारी कौन है? फराह खान के लिए बनाया खाना, प्रॉपर्टी में भी मांग लिया हिस्सा

शाहिदा अंसारी और फराह खान की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें उनका बेबाक अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

स्लम में रहने वाली शाहिदा अंसारी कौन है? फराह खान के लिए बनाया खाना, प्रॉपर्टी में भी मांग लिया हिस्सा
शाहिदा अंसारी ने फराह खान को किया ऐसा रोस्ट
नई दिल्ली:

मुंबई की तंग गलियों से निकली शाहिदा अंसारी एक बार फिर इंटरनेट पर छा गई हैं और इस बार वजह बनी उनकी मुलाकात बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान से. फराह खुद उनके छोटे से घर पहुंचीं, जहां एक कमरे में पूरा परिवार रहता है. इस मुलाकात का वीडियो जैसे ही सामने आया, लोगों ने इसे हाथों-हाथ वायरल कर दिया. छोटे से कमरे में शूट हुआ ये वीडियो ना सिर्फ मजेदार है बल्कि दिल को छू लेने वाला भी है, क्योंकि इसमें ह्यूमर के साथ रियल लाइफ की झलक भी साफ नजर आती है.

जब मजाक में मांग ली प्रॉपर्टी

मुलाकात की शुरुआत से ही माहौल हल्का और मजेदार रहा. शाहिदा ने बिना किसी झिझक के फराह खान को रोस्ट करना शुरू कर दिया. जब फराह ने अमीर-गरीब के फर्क को नकारा, तो शाहिदा ने तुरंत जवाब दिया कि अगर ऐसा है तो अपनी प्रॉपर्टी उनके नाम कर दें. ये सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े. शाहिदा का यही बेबाक अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

ये भी पढ़ें- मोनालिसा के 5 विवाद, महाकुंभ की वायरल गर्ल के साथ छेड़छाड़, शादी पर लव जिहाद का आरोप, जानें कब क्या हुआ

ओवर द टॉप अंदाज ने बढ़ाया मजा

Latest and Breaking News on NDTV

बातचीत के दौरान शाहिदा ने अपने गुस्सैल और ड्रामेटिक अंदाज से माहौल और मजेदार बना दिया. उन्होंने जोर से कुक दिलीप को आवाज लगाई और कहा कि फराह को यहां से ले जाओ वरना उनका असली रूप सामने आ जाएगा. हालांकि उनका पूरा अंदाज मजाकिया था और उन्होंने खुद ही साफ कर दिया कि ये सब सिर्फ फन के लिए है. यही नेचुरल और अनफिल्टर्ड स्टाइल इस वीडियो को खास बनाता है.

संघर्ष की कहानी भी आई सामने

वीडियो में सिर्फ हंसी-मजाक ही नहीं, बल्कि शाहिदा की जिंदगी की सच्चाई भी सामने आई. उन्होंने बताया कि एक छोटे से कमरे में करीब 10 लोग मिलकर रहते हैं. उनकी ये कहानी सुनकर फराह खान को भी अपने पुराने दिन याद आ गए. शाहिदा ने ये भी बताया कि उन्हें बचपन से एक्टिंग का शौक था और सोशल मीडिया ने उन्हें अपना सपना पूरा करने का मौका दिया.

क्यों खास हैं शाहिदा

शाहिदा का कंटेंट इसलिए अलग है क्योंकि उसमें कोई दिखावा नहीं है. ना महंगे सेट, ना बड़ी टीम. जो है, वही असली रूप में कैमरे पर दिखता है. उनकी बोलने की स्टाइल, हल्का गुस्सा और कॉमिक टाइमिंग लोगों को जोड़ती है. यही वजह है कि आम जिंदगी से निकली ये कहानी अब लाखों लोगों तक पहुंच रही है.

ये भी पढ़ें- बॉलीवुड में फ्लॉप हीरो, साउथ में है सुपरस्टार का दर्जा, फिल्मों और बिजनेस से बनाया 1400 करोड़ का नेटवर्थ

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shahida Ansari, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com