जब पापा सलीम खान ने बेटे सलमान की शादी पर किया था बड़ा खुलासा, बताया भाईजान कैसी चाहते हैं बीवी

सलमान खान बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं. फिल्मों के साथ-साथ वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं. सलमान खान 60 साल के हैं और वह अभी तक कुंवारे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जब पापा सलीम खान ने बेटे सलमान की शादी पर किया था बड़ा खुलासा

सलमान खान बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं. फिल्मों के साथ-साथ वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं. सलमान खान 60 साल के हैं और वह अभी तक कुंवारे हैं. फैंस अक्सर पूछते हैं कि भाईजान ने शादी क्यों नहीं की? इस सवाल का जवाब उनके पिता सलीम खान ने एक पुराने इंटरव्यू में दिया था. इस इंटरव्यू में उन्होंने बेटे सलमान खान के बारे में कई ढेर सारी बातें की थीं, जो फैंस को हैरान कर सकती हैं. 

ये भी पढ़ें: भेड़िया 2 में भी नजर आएगा द फैमिली मैन 3 का स्टीफन खुझोउ! दीपक डोबरियाल का जॉम्बी अवतार किया याद, चावल की वाइन बनी यादगार

क्या बोले सलीम खान

सलीम खान ने कहा,'सलमान जब किसी लड़की से प्यार करते हैं और रिश्ता गहरा होता है, तो वे उसे बदलने की कोशिश करते हैं. वे उसमें अपनी मां जैसी छवि ढूंढते हैं. मतलब, वे चाहते हैं कि उनकी पार्टनर घर संभाले, बच्चों को स्कूल छोड़े, नाश्ता बनाए, होमवर्क चेक करे, ठीक वैसे ही जैसे एक आम मां घर में करती है. लेकिन सलीम खान कहते हैं कि यह मुमकिन नहीं है. आज की लड़कियां करियर भी बनाना चाहती हैं, वे सिर्फ घरेलू कामों तक सीमित नहीं रहना चाहतीं.'

ये भी पढ़ें: Salim Khan Health Updates: जाने-माने स्क्रीनराइटर सलीम खान को मुंबई के बांद्रा में लीलावती हॉस्पिटल और रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया

Advertisement

सलमान खान ने क्या कहा

सलीम ने यह भी कहा कि सलमान की सोच में थोड़ा विरोधाभास है. वे करियर वाली लड़कियों की ओर आकर्षित होते हैं, लेकिन शादी के बाद उन्हें घर बैठाना चाहते हैं. इससे रिश्ते आगे नहीं बढ़ पाते. सलीम का मानना है कि किसी को उसके सपनों से वंचित नहीं करना चाहिए. खुद सलमान खान ने एक इंटरव्यू में मजाकिया अंदाज में कहा था कि आजकल शादी बहुत महंगी हो गई है. लोग लाखों-करोड़ों रुपये खर्च करते हैं. वे इतना खर्च नहीं कर सकते, इसलिए अकेले हैं.
 

Featured Video Of The Day
Strait of Hormuz में Indian Tanker पर Firing: Crew Member का Frightening Distress Audio Leak Viral