हॉलीवुड की 'द ओडिसी' और 'रामायण' में क्या है कनेक्शन? 250 मिलियन डॉलर की फिल्म को लेकर फैंस करने लगे ये तुलना

क्रिस्टोफर नोलन की 250 मिलियन डॉलर की फिल्म 'द ओडिसी' इन दिनों सिर्फ अपनी भव्यता ही नहीं, बल्कि 'रामायण' से हो रही तुलना को लेकर भी चर्चा में है. पत्नी से बिछड़े नायक, राक्षसों से संघर्ष और घर वापसी की कहानी जैसी समानताओं ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
The Odyssey देखकर क्यों याद आती है रामायण?

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. होमर के प्राचीन ग्रीक एपिक पर बनी इस फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. लेकिन फिल्म की एक और बात लोगों का ध्यान खींच रही है. इंस्टाग्राम हैंडल stories chants ने 'द ओडिसी' की कहानी का कंपेरिजन रामायण से किया है. इस तुलना में दोनों कहानियों के कई ऐसे पहलू बताए गए हैं, जिन्हें देखकर कोई भी चौंक सकता है. पत्नी से बिछड़ने वाला नायक, लंबा स्ट्रगल, राक्षसों से लड़ाई, धनुष की परीक्षा और आखिर में परिवार से मिलन...दोनों महाकाव्यों में ऐसी कई समानताएं देखने को मिलती हैं. हालांकि, इन दोनों के बीच किसी ऐतिहासिक संबंध का कोई प्रूफ नहीं है.

कितनी मिलती-जुलती हैं दोनों कहानियां?

स्टोरीज चैंट्स की तुलना के मुताबिक, रामायण में रावण माता सीता का हरण कर उन्हें लंका ले जाता है. इसके बाद भगवान राम उन्हें वापस लाने के लिए समुद्र पार करते हैं और वानर सेना के साथ रावण के खिलाफ युद्ध लड़ते हैं. वहीं The Odyssey में ट्रॉय युद्ध खत्म होने के बाद इथाका के राजा ओडिसियस अपने घर लौटने की कोशिश करता है. उसकी पत्नी पेनेलोपी सालों तक उसका इंतजार करती है. इस दौरान कई लोग उससे शादी करना चाहते हैं. लेकिन वो अपने पति की वापसी का इंतजार नहीं छोड़ती.

यहीं से दोनों कहानियों की समानताएं और दिलचस्प हो जाती हैं. राम अपने सफर में कई राक्षसों और मायावी शक्तियों से लड़ते हैं. वहीं ओडिसियस का सामना साइक्लोप्स, समुद्री राक्षसों और कई माइथॉलोजिकल बेस्ड केरेक्टर्स से होता है. दोनों कहानियों में देवों का दखल भी देखने को मिलता है. इतना ही नहीं, धनुष भी दोनों महाकाव्यों का अहम हिस्सा है. राम ने शिव धनुष उठाकर सीता का स्वयंवर जीता था, जबकि ओडिसियस ही अकेला ऐसा व्यक्ति होता है, जो अपना धनुष चढ़ाकर निशाना लगा पाता है और इसी से उसकी पहचान साबित होती है.

Advertisement

आखिर क्या है The Odyssey?

द ओडिसी क्रिस्टोफर नोलन की 2026 की एपिक फैंटेसी फिल्म है, जो होमर के मशहूर ग्रीक एपिक पर बेस्ड है. फिल्म में मैट डेमन ने ओडिसियस का किरदार निभाया है, जबकि ऐन हैथवे उनकी पत्नी पेनेलोपी बनी हैं. इसके अलावा टॉम हॉलैंड, रॉबर्ट पैटिनसन, जेंडाया, चार्लीज थेरॉन, लुपिता न्योंगो और सामंथा मॉर्टन भी अहम भूमिकाओं में हैं.

फिल्म की कहानी ट्रॉय युद्ध के बाद शुरू होती है, जब ओडिसियस अपने घर लौटने निकलता है. लेकिन ये सफर आसान नहीं होता. रास्ते में उसे समुद्री तूफानों, रहस्यमयी द्वीपों, विशालकाय जीवों और कई खतरनाक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. नोलन ने इस कहानी को बड़े पैमाने पर पर्दे पर उतारा है. करीब 250 मिलियन डॉलर के बजट में बनी इस फिल्म को पूरी तरह IMAX 70mm कैमरों से शूट किया गया है. रिलीज के बाद फिल्म को शानदार रिव्यू मिले और अब तक ये दुनिया भर में 707 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई कर चुकी है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: कैसा है भाई? कहते ही सोहेल के गले लगे सलमान, फिनाले वीक में भाई को करने पहुंचे सपोर्ट, वायरल वीडियो ने जीता फैंस का दिल

 

Featured Video Of The Day
इलेक्शन एक्सप्रेसवे...यूपी चुनाव 2027 में किसके साथ है रायबरेली की जनता?
Topics mentioned in this article
The Odyssey
Ramayana
Entertainment