Mahakumbh Viral Girl Monalisa: महाकुंभ 2025 वायरल गर्ल मोनालिसा (Monalisa) अब किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. पिछले दिनों एक मुस्लिम युवक फरमान खान से शादी को लेकर चर्चा में रहीं मोनालिसा अब परिवार पर लगाए अपने आरोपों को लेकर विवादों में हैं. मंगलवार को एक बयान में मोनालिसा ने फिल्मकार सनोज मिश्रा पर गलत तरीके छूने का आरोप लगाया और अपने परिवार मदद नहीं करने का आरोप लगाया था, अब सामने आए मोनालिसा के माता-पिता ने उन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है, जो उसने डायरेक्टर पर लगाए थे.
ये भी पढ़ें-'पहली मूवी है तो क्या मुझसे रेप करवाओगे', डायरेक्टर सनोज मिश्रा और मां-बाप पर भड़कीं मोनालिसा
सनोज मिश्रा पर गलत तरीके से छूने के आरोप लगाते हुए भावुक हो गई थीं मोनालिसा
गौरतलब है शादी के बाद कोच्चि में रह रही मोनालिसा ने केरल के रहने वाले अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी के बाद आयोजित एक प्रेस कांफ्रेस में अपनी मर्जी से शादी की बात कही थी, लेकिन बीते मंगलवार को कोच्चि में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोनालिसा ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गलत तरीके से छूने के गंभीर आरोप लगाते हुए भावुक हो गई थीं और मामले में अपने परिवार से कोई मदद नहीं करने की बात कही थी.
पिता जय सिंह ने कहा, डायेक्टर सनोज मिश्रा मोनालिसा को बेटी की तरह मानता है
मोनालिसा के आरोपों के बाद सामने आई मोनालिसा की मां ने एनडीटीवी से कहा कि, मोनालिसा बचने के लिए ऐसा बयान दे रही है, उसको कोई ऐसा करने के लिए सिखा रहा है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर मोनालिसा द्वारा लगाए गंभीर आरोपों को भी खारिज करते हुए मोनालिसा की मां ने कहा कि, ये सब झूठ बात है. वहीं पिता जय सिंह ने मोनालिसा के आरोपों पर कहा कि, डायेक्टर सनोज मिश्रा मोनालिसा को अपनी बेटी मानता है.
ये भी पढ़ें-मोनालिसा को कौन दे रहा मारने-काटने की धमकी? फरमान से शादी के बाद NDTV को VIDEO भेजकर बताई आपबीती
सनोज मिश्रा ने फरमान खान-मोनालिसा की शादी को लव जिहाद बताया था
मोनालिसा को पहली फिल्म देने वाले सनोज मिश्रा ने फरमान खान और मोनालिसा की शादी को लव जिहाद बताया था, जिस पर पलटवार करते हुए मोनालिसा ने डायरेक्टर पर मंगलवार को छेड़छाड़ का आरोप लगाया. डायरेक्टर ने बुधवार को जारी वीडियो में अपने पूरे परिवार की जान खतरा बताते हुए कहा है कि धर्मांतरण के खिलाफ आवाज उठाने की वजह से जेहादी व केरल की ईसाई मिशनरी ने उनके खिलाफ साजिश करनी शुरू कर दी है.
सनोज मिश्रा का दावा, 'मोनालिसा की फिल्म पर 10 करोड़ रुपये खर्च किया'
डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने दावा किया है कि उन्होंने मोनालिसा को महाकुंभ के मेले से मायानगरी में लाकर अभिनेत्री बना दिया था, हालांकि फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हुई है. डायरेक्टर ने मोनालिसा पर आरोप लगाया कि फिल्म बनाने में 10 करोड़ रुपए का खर्चा आया है और उन्होंने बिना जानकारी के दूसरे धर्म में शादी कर ली. डायरेक्टर का कहना है कि इस कदम से उनकी फिल्म पर नकारात्मक असर पड़ेगा.
ये भी पढ़ें-VIDEO: मगरमच्छ को बनाया खिलौना, पूंछ पकड़कर वीडियो बनाने लगे युवा, वायरल हो रही हैरतअंगेज REEL
मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं मोनालिसा, पिता को शादी से ऐतराज
उल्लेखनीय है मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की रहने वाली मोनालिसा के पिता जय सिंह फरमान खान से उसकी शादी से खुश नहीं हैं. मोनालिसा के पिता ने एक बयान में कहा था कि उनके साथ धोखा हुआ है. उनका कहना है कि वो सिर्फ उसको बचाना चाह रहे हैं. उन्होंने कहा कि, हमारी बेटी को बहलाया-फुसलाया गया है. हमारी बेटी तो घर पर आ रही थी, लेकिन बीच रास्ते से ही उसको लेकर चले गए, हमको पता भी नहीं है वो कहां है?
ये भी पढ़ें: New Twist: सामने आए वायरल गर्ल मोनालिसा ने पिता जयसिंह, बोले-बेटी ने उनकी मर्जी के खिलाफ मुस्लिम युवक से शादी की