कूड़ेदान से जुड़ा है गहरा राज, क्लाइमैक्स देख हिला लोगों का दिमाग, IMDb ने दी 8.4 रेटिंग, क्या आपने देखी ?

यकीन के साथ कहा जा सकता है कि इस फिल्म का क्लाइमैक्स देखने के बाद कोई भी जिंदगी भर तक भूलेगा नहीं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इस फिल्म का कूड़ेदान से जुड़ा है गहरा राज, नेटफ्लिक्स पर मचा डाली धूम
नई दिल्ली:

साउथ सिनेमा की फिल्में अपने कंटेंट से जानी जाती हैं. बस यहीं बॉलीवुड मार खा जाता है. यही वजह है कि हर साल बॉलीवुड में एक ना एक साउथ फिल्म का हिंदी रीमेक बनता है. बात करेंगे दमदार कंटेंट वाली उस साउथ फिल्म की जिसका क्लाइमैक्स लोगों के दिमाग से आज तक नहीं निकला है. यह एक क्राइम एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो इस मतलबी दुनिया में इंसान को बड़ी सीख देने का भी काम करती है. यह फिल्म बताती है कि दूसरे की औलाद भी हमारे लिए उतनी ही अहम होनी चाहिए, जितनी की खुद की होती है. घिनौने अपराध से भरी यह फिल्म दुनिया के हर इंसान को देखनी चाहिए. इस फिल्म को देखने के बाद समझ आ जाएगा कि दूसरे के लिए गड्डा खोदने वाले कैसे खुद उसमें गिर जाते हैं.

यह भी पढ़ें: ट्विंकल खन्ना ने पति अक्षय कुमार के साथ की खाने की प्रतियोगिता, खिलाड़ी कुमार ने पत्नी को दिखाया मुक्का

एक बार देख ली जिंदगीभर याद रहेगी यह फिल्म

साल 2024 में रिलीज हुई इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देख सकते हैं. हर बेटी के पिता को यह फिल्म देखनी चाहिए. फिल्म की कहानी इतनी दमदार है कि आईएमडीबी भी इसे हाई रेटिंग देने से नहीं पीछे हटा  था. आईएमडीबी ने इसे 8.5 रेटिंग दी है. यह फिल्म जितनी सिंपल लगती है, अंत में उतनी ही पेचीदा हो जाती है. एक साधारण सा आदमी जिंदगी के किस दौर से गुजर सकता है, यह फिल्म बताती है. पुलिस, समाज और दरिंदे कैसे एक साधारण इंसान की लाइफ को बर्बाद कर सकते हैं, यह फिल्म इसका पूरा चित्रण करती है. कहानी बड़ी सिंपल है, एक शख्स है, जो हेयर कटिंग सैलून चलाता है और पुलिस के पास एक ड्रम के चोरी होने की शिकायत करने जाता है. पहले तो पुलिस इस शख्स को पागल समझती है और भगा देती है. लेकिन यह शख्स है कि मानता ही नहीं है. लगातार पुलिस स्टेशन जाने के बाद उसकी शिकायत दर्ज कर ली जाती है.

यह भी पढ़ें:  रेखा की यंग डेज की तस्वीरें, 5वीं फोटो देख कर कहेंगे- यूं ही नहीं बिग बी हार बैठे दिल

अंदर से झकझोर देगा फिल्म का क्लाईमैक्स

Advertisement

इसके बाद शुरू होता है उन दरिंदों को पकड़ने का असली खेल, जिन्होंने इस ड्रम को चुराया था. यह सोचने में बहुत अजीब है कि क्राइम से भरे समाज में पुलिस एक ड्रम की तलाश में जुट जाती है. लेकिन यह ड्रम अपराध की ऐसी कड़ी खोलता है, जिसे जानने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी. आंखों से आंसू आएंगे और मर्द होने पर शर्मिंदगी महसूस होगी. सरल शुरुआत के साथ शुरू होने वाली यह फिल्म इंटरवल तक मजेदार बन जाती है. फिर इंटरवल के बाद सस्पेंस देखने को मिलता है और आखिर में फिल्म का क्लाइमैक्स कुछ ऐसा है कि आप हफ्तेभर तक अपना माथा पकड़कर बैठे रहेंगे. यह कहानी है साल 2024 में आई फिल्म महाराजा (Maharaja Movie) की. इस फिल्म में विजय सेतुपति और अनुराग कश्यप अहम रोल में हैं. विजय ने हीरो तो अनुराग ने एक ऐसे अभागे पिता की भूमिका निभाई है, जो खुद अपनी जान ले लेता है. 

Featured Video Of The Day
चंदा विवाद पर ओवैसी ने चंपत राय को घेरा, कही ये बात!
Topics mentioned in this article
Film Maharaja Trivia
Vijay Sethupathi
Vijay Sethupathi  film
Vijay Sethupathi Movies
Vijay Sethupathi News