श्रीदेवी को देखने के लिए जुदाई फिल्म को इस एक्ट्रेस ने कर दी थी हां. लेकिन सुपरस्टार नहीं करती थीं बात, कहा- में सिर्फ दो लोगों की फैन रही हूं

एक्ट्रेस उपासना सिंह ने फिल्म जुदाई के दिनों को याद किया और श्री देवी को लेकर कहा कि शूट के दौरान एक्ट्रेस किसी से बात नहीं करती थीं. लेकिन जैसे कैमरा ऑन होता था, कमाल करती थीं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
श्रीदेवी के बारे में उपासना सिंह ने कही ये बात
नई दिल्ली:

उपासना सिंह (Upasana Singh) बॉलीवुड और टेलीविजन एक्ट्रेस हैं. उनका जन्म पंजाब के होशियारपुर में हुआ था. उपासना ज्यादातर हास्य कलाकार के रूप में जानी जाती हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म जुदाई से की थी. इसके अलावा उन्होंने कपिल शर्मा का कॉमेडी शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में शानदार काम किया था. जिसमें उन्होंने बुआ का किरदार निभाया था. बता दें, एक्ट्रेस ने पंजाबी, राजस्थानी भोजपुरी, गुजराती जैसी भाषाओं में काम किया है. उपासना सिंह ने हास्य कलाकार के साथ-साथ नेगेटिव किरदार भी निभाए हैं. जिनको दर्शक आज भी याद करते हैं. उपासना ने टीवी एक्टर नीरज भारद्वाज से शादी की थी. नीरज भी एक टेलीविजन एक्टर हैं. उपासना सिंह सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस से संपर्क में रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने NDTV से इंटरव्यू के दौरान अपनी फिल्म जुदाई से जुड़ा एक ऐसा किस्सा शेयर किया है. जो शायद ही किसी को पता हो.

श्रीदेवी के बारे में किए रोचक खुलासे

उपासना सिंह ने श्रीदेवी के बारे में कहा कि फिल्म जुदाई के सेट पर वह ज्यादा किसी से बात नहीं करती थीं. कोने में वह अकेली बैठती थीं, जैसे ही कैमरा ऑन होता था, वह गजब के एक्सप्रेशन देती थीं. उनका मेकअप, फिगर, एक्सप्रेशन सब चीज परफेक्ट रहती थीं. उन्होंने 'सदमा' जैसी बना मेकअप की फिल्म की है. उन्होंने 'लम्हे', 'चांदनी' जैसी गजब की फिल्में की है. जब श्रीदेवी जी का निधन हुआ, मुझे उनके बारे में पता चला तो मैं बहुत रोई. उस वक्त लोखंडवाला के क्लब में उनके पार्थिव शरीर को रखा गया था. मैं उनको देखने के लिए गई थी. मुझे बहुत गंदा फील हुआ. मैं वो शब्द बयां नहीं कर सकती. हमारे घर का जो चौक है, उसका नाम भी श्रीदेवी जी के नाम से है. उनको मैं कभी भुला नहीं पाऊंगी. जब मैं अपने घर के बाहर निकलती हूं तो थोड़ा सा आगे चलकर श्रीदेवी चौक पर पहुंचती हूं. वहां उनकी फोटो लगी हुई है. एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मैं अपने जीवन में सिर्फ दो लोगों की फैन रही हूं. पहले अमिताभ बच्चन हैं, दूसरा नाम श्रीदेवी है. मैंने दोनों के साथ ही काम किया है. मैं अपने आप को लकी समझती हूं. मैं अमिताभ जी के साथ कपिल के शो में भी नजर आ चुके हूं. जब मैंने श्रीदेवी जी की फिल्म में काम किया, उस वक्त मैं फिल्मों में मुख्य रोल करती थी. जब मुझे राज कंवर जी ने कहा था कि जुदाई में श्रीदेवी हैं, जिसमें आपको जॉनी लीवर के साथ डबल रोल करना है. मुझे लगा कि मुझे श्रीदेवी जी को देखने का मौका मिलेगा तो मैंने फिल्म के लिए हां कह दिया. 

ये भी पढे़ं- बिना ट्रेलर के 5 जून को हुई रिलीज, पेद्दी, है जवानी तो इश्क होना है और बंदर पर पड़ी भारी, दो दिन में वसूला बजट

एक्ट्रेस का वर्कफ्रंट

अगर उपासना सिंह की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड के सभी दिग्गज एक्टर्स के साथ काम किया है. जिसमें अक्षय कुमार, करीना कपूर जैसे तमाम एक्टर्स हैं. उन्होंने 'इश्क विश्क', 'मैं प्रेम की दीवानी हूं', 'मुझसे शादी करोगी', 'एतराज', 'गोलमाल रिटर्न्स' जैसी तमाम फिल्में की हैं. साल 2017 में आई फिल्म जुड़वा 2 में भी उन्होंने तापसी पन्नू की मां का किरदार निभाया था. जिसको दर्शकों ने काफी पसंद किया था. उपासना ने 'सोनपरी', 'जय हनुमान', 'ओम नमः शिवाय', 'दिल मिल गए' जैसे तमाम टेलिविजन शोज भी कर चुकी हैं. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: दूरदर्शन पर लौटे पुराने दिन, 25 साल पहले पॉपुलर कॉमेडी शो की वापसी, एक्ट्रेस बोलीं- कोई नहीं कर सकता रिप्लेस

Featured Video Of The Day
खान सर की कोचिंग होगी सील? गोलीकांड के बाद उठ रहे कई सवाल| Khan Sir News
Topics mentioned in this article