Madhubala Doppelganger Video : कहते हैं कि एक ही चेहरे के दुनिया में कई लोग होते हैं. शायद इस बात पर आप यकीन न करें. लेकिन टीवी की इस एक्ट्रेस को देख आपको भी झटका लगेगा. क्योंकि ये एक्ट्रेस आपको बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत हसीना की याद दिला देगीं. टीवी की ये अभिनेत्री हूबहू मधुबाला की तरह नजर आती हैं. आंखों से लेकर चेहरे की रंगत और खूबसूरती सब मधुबाला जैसा. एक बार तो इन्हें देख कर कोई भी कंफ्यूज हो जाए. यकीन नहीं तो इस वीडियो को खुद ही देखिए.
टीवी एक्ट्रेस हैं मधुबाला की कॉपी
मधुबाला की हमशक्ल का नाम प्रियंका खंडवाल है. प्रियंका भी एक अभिनेत्री है. वीडियो में वह ब्लैक कलर की साड़ी में मधुबाला के गाने पर एक्ट करती दिख रही हैं. उनके लुक से लेकर एक्सप्रेशन्स और एक्टिंग तक सब में आपको मधुबाला की झलक दिखेगी. चेहरे की स्माइल से लेकर आंखों तक हूबहू मधुबाला सी नजर आती हैं प्रियंका. सिर्फ ये एक वीडियो नहीं इस तरह की ढेरों वीडियोज आपको उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिल जाएंगे.
वीडियो पर कमेंट करते हुए लोग प्रियंका को बिल्कुल मधुबाला सा बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, आपकी स्माइल भी एकदम मधुबाला सी है. दूसरे ने लिखा, आज की मधुबाला. तीसरे यूजर ने कमेंट किया, लुक्स ही नहीं एक्सप्रेशन्स भी मधुबाला जी जैसे हैं.
यह भी पढ़ें - Rekha 7 Evergreen Songs : रेखा के ये 7 सबसे पॉपुलर गाने, आज भी हैं लोगों को फेवरेट, यूट्यूब पर आए दिन करते हैं ट्रेंड
प्रियंका ने इस शोज में किया काम
प्रियंका खंडेलवाल ने पवित्र रिश्ता, जाना न दिल से दूर, मरियम खान- लाइव रिपोर्टिंग जैसे टीवी शोज में काम किया है. इसके अलावा को स्टाइल और नीना दे नाम की फिल्मों में भी उन्होंने काम किया है. वह साउथ में भी फिल्में कर चुकी हैं. हालांकि पिछले 6-7 सालों से वह पर्दे से दूर हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर वह हमेशा एक्टिव रहती हैं और अपने वीडियोज शेयर करती रहती हैं. फैंस उन्हें आज की मधुबाला के नाम से पहचानते हैं.