अब तो भगवान भी नहीं बचा सकते थे, जब Krystle D'Souza और Rida Tharana को लगा था खत्म हो गया उनका खेल

The Traitors Season 2 की विनर क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना ने NDTV से बातचीत में उन पलों का खुलासा किया, जब उन्हें लगने लगा था कि अब उनका खेल खत्म हो चुका है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जब Krystle D'Souza और Rida Tharana को लगा था खत्म हो गया उनका खेल
नई दिल्ली:

'द ट्रेटर्स सीजन 2' में क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना ने अपने खेल से सभी को चौंका दिया. उन्होंने शो में 'ट्रेटर्स' की भूमिका निभाते हुए न सिर्फ कई खिलाड़ियों को गलतफहमी में रखा, बल्कि आखिर तक खुद को बचाए रखा और विजेता बनकर बाहर निकलीं. अब शो के खत्म होने के बाद क्रिस्टल और रिदा ने NDTV से बातचीत करते हुए शो के अंदर के अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया है. उन्होंने उस पल का खुलासा किया जब उन्हें यकीन हो गया था कि अब उनका सफर शो में खत्म होने वाला है. हालांकि किस्मत ने करवट बदली और आखिरकार दोनों ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली.

क्रिस्टल डिसूजा (Krystle D'Souza) ने बताया कि उनके लिए सबसे मुश्किल दिन वह था, जब पारुल ने बाकी कंटेस्टेंट्स को यह समझाना शुरू कर दिया था कि वो एक ट्रेटर हैं. क्रिस्टल डिसूजा ने कहा, "उस दिन मुझे लगा था कि अब खेल खत्म है. मैंने तो वीडी में भी कहा था कि आज भगवान भी आकर कह दें तो मैं यहां नहीं रुकूंगी, मुझे जाना ही पड़ेगा." हालांकि उस समय उनके साथ लक था या कुछ और उन सबमें पारूल ही शो से आउट हो गईं. उन्होंने बताया कि इसके बाद उनके अंदर एक नया जज्बा पैदा हुआ. उन्होंने कहा कि जब उन्होंने इतने लोगों के खिलाफ जाकर खुद को बचा लिया तो अब वो कुछ भी कर सकती हैं. यही पल उनके लिए गेम-चेंजर साबित हुआ.

वहीं रिदा थराना (Rida Tharana) ने बताया कि उन्हें सबसे ज्यादा डर उस दिन लगा था, जब अंश शो से बाहर हुए थे. इसके बाद रिदा को पूरा यकीन था कि अगला नंबर उनका ही होगा. उन्होंने बताया कि, "मुझे लग रहा था कि मल्लिका मैम, शालिनी मैम, साहिल और दलीप सर सभी मेरा नाम लिखेंगे. मैंने तो अपनी फेयरवेल स्पीच तक तैयार कर ली थी." रिदा ने खुलासा किया कि वह सर्कल ऑफ शक में इसी सोच के साथ पहुंची थीं कि अब उनका सफर खत्म होने वाला है. लेकिन वहां जो हुआ सब उम्मीद से अलग था उनके खिलाफ माहौल बनने के बावजूद वह गेम में बनी रहीं.

जब शो शुरू हुआ था, तब कुल 21 प्लेयर्स पैलेस में पहुंचे थे. इसके बाद कई हफ्तों तक मर्डर, धोखे, गलत थ्योरी और एक-दूसरे पर शक का खेल चलता रहा. 'शक के घेरे' के दौरान प्लेयर्स लगातार यह पता लगाने की कोशिश करते रहे कि आखिर उनके बीच कौन ट्रेटर है. जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा, एक-एक करके खिलाड़ी बाहर होते गए और आखिर में छह लोग बचे. अब रिदा और क्रिस्टल ने ट्रॉफी अपने नाम कर शो की विनर बन गई.

यहां देखें पूरा इंटरव्यू

ये भी पढ़ें: 58 साल पुराना वो सुपरहिट गाना, जिसे देखकर लड़कियां काजल लगाने से कतराने लगी थीं, आशा-शमशाद की आवाज ने मचा दिया था धमाल

Advertisement
Featured Video Of The Day
विरासत के बीज: M3M फ़ाउंडेशन की मुहिम
Topics mentioned in this article
Bollywood
Entertainment
Traitors 2