तब्बू डांस करने पर हुई इतनी खुश, सरोज खान को दिए सोने के कंगन, असिस्टेंट को सोने की चेन-ब्रेसलेट, बैकग्राउंड डांसर्स में बांटे नोट

सरोज खान के साथ करीब से काम कर चुकी डांसर रुबीना खान ने बताया कि शूटिंग पूरी होने के बाद इस एक्ट्रेस ने सरोज खान को बेहद कीमती तोहफा दिया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
तब्बू ने सरोज खान को दिए सोने के कंगन
नई दिल्ली:

दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान ने बॉलीवुड के कुछ सबसे मशहूर डांस नंबर कोरियोग्राफ किए थे, जिनमें से एक था फिल्म 'तक्षक' का गाना 'रंग दे'. इस गाने में तब्बू की परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया था और आज भी इसे याद किया जाता है. हाल ही में 'बॉलीवुड ठिकाना' के साथ एक बातचीत में, सरोज खान के साथ करीब से काम कर चुकी डांसर रुबीना खान ने बताया कि शूटिंग पूरी होने के बाद तब्बू ने सरोज खान को बेहद कीमती तोहफा दिया था.

गाने में तब्बू ने लगा दिया जी-जान

रुबीना ने बताया कि तब्बू और माधुरी दीक्षित उन चुनिंदा कलाकारों में से थीं, जिन्होंने अपनी डांस परफॉर्मेंस को बेहतरीन बनाने के लिए बैकग्राउंड डांसर्स और कोरियोग्राफर्स जितनी ही कड़ी मेहनत की थी. 'रंग दे' गाने की रिहर्सल के दौरान तब्बू के डेडिकेशन को याद करते हुए रुबीना ने बताया, "डांस के स्टेप्स में महारत हासिल करने के लिए उन्होंने बहुत कड़ी मेहनत की. रिहर्सल के दौरान वह शायद ही कभी बैठी हों. चूंकि उनका शरीर थोड़ा कड़ा है, इसलिए उनमें वह लचीलापन नहीं है जो ऐसे स्टेप्स को आसानी से करने के लिए जरूरी होता है. इसलिए, उन्होंने बहुत ज्यादा प्रैक्टिस किया और आखिर में अपनी काबिलियत साबित कर दी. हमने यह गाना 4-5 दिनों में पूरा कर लिया था."

यह भी पढ़ें- Cannes 2016: जैकलीन फर्नांडिस के कान्स लुक की 7 फोटोज, ब्लैक ड्रेस में जीता दिल 

सरोज खान को दिया सोने के कंगन

रुबीना ने बताया कि जब गाने की शूटिंग पूरी हुई तो तब्बू बहुत खुश थीं. रुबीना ने कहा, "वह इतनी खुश थीं कि उन्होंने सरोज खान को सोने की चूड़ियां तोहफे में दीं. उन्होंने अपने मेल असिस्टेंट को सोने की चेन और अपनी फीमेल असिस्टेंट को सोने का ब्रेसलेट भी तोहफे में दिया. यह पहली बार था जब मैंने किसी कलाकार को ऐसा कुछ करते देखा था. वह इस बात से बहुत खुश थीं कि उन्होंने इस डांस नंबर को इतनी अच्छी तरह से कर दिखाया. वहां लगभग 25-30 महिलाएं और लगभग उतने ही पुरुष थें उन्होंने हममें से हर किसी को ₹1000 दिए. यह उनकी तरफ से एक बहुत ही प्यारा और नेक काम था."

यह भी पढ़ें-  ट्विशा शर्मा के को- एक्टर दीक्षित शेट्टी का खुलासा,  वह एक मेहनती और जुनूनी लड़की थी, पढ़ाई के लिए छोड़ी एक्टिंग

Advertisement

'रंग दे' गाने के बारे में

'रंग दे' गाना बेहद पॉपुलर हुआ था. इसे मशहूर गायिका आशा भोसले ने गाया था और ऑस्कर विजेता म्युजिक डायरेक्टर ए.आर. रहमान ने इसका म्युजिक दिया था. गाने में तब्बू की परफॉर्मेंस यादगार है. फिल्म 'तक्षक' में अजय देवगन, राहुल बोस, नेत्रा रघुरामन, गोविंद नामदेव और अमरीश पुरी ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं.

Featured Video Of The Day
राम कृष्ण ने चंपत राय पर दिया बड़ा बयान!
Topics mentioned in this article
Rang De Tabu
Saroj Khan
Tabu Rang De Song
Rang De Song
Thakshak Movie