71 साल पुराना गाना, जिसे हॉलीवुड फिल्मों में भी मिली जगह, राज कपूर की अदायगी, मुकेश की आवाज ने बनाया यादगार

हिंदी सिनेमा में आज हम एक ऐसे गाने की बात करेंगे जो 71 साल पहले आया था, लेकिन इस गाने का जादू ऐसा कि इसने सिर्फ बॉलीवुड मे ही नहीं बल्कि हॉलीवुड फिल्मों मे भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
71 साल पहले आया ये गाना हॉलीवुड फिल्म का भी बना हिस्सा
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में कई ऐसे गाने हुए हैं जो महज गाने नहीं रहते हैं, बल्कि उस दौर की पहचान बन जाते हैं जो सालों बाद भी लोगों के जहन और यादों में जिंदा रहते हैं. आज हम बात करेंगे 71 साल पुराने एक ऐसे ही गाने की जिसने पूरी दुनिया में अपने संगीत का जादू चलाया. ये गाना सिर्फ बॉलीवुड फिल्मों मे ही नहीं बल्कि हॉलीवुड फिल्म में भी लिया गया है. 1955 में आया ये गाना आज भी उतना ही खास लगता है, जितना अपने दौर में था. इसके बोल, संगीत और इसको गाने वाले की आवाज ने ऐसा मेल बिठाया कि सालों बाद भी इस गाने के बजते ही दिल उस दौर में चला जाता है. 

राज कपूर का गाना

1955 में राज कपूर की फिल्म 'श्री 420' का गाना 'मेरा जूता है जापानी' एक ऐसा ही गाना है. इस गाने में राज कपूर सिर पर टोपी लिए और सिर पर एक डंडा लिए रास्ते में जाते हुए इस गाने को गाते हैं. सबसे दिलचस्प बात ये है कि करीब 71 साल पुराने इस गाने की गूंज सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रही, बल्कि हॉलीवुड फिल्म में भी ये गाना बजाया गया था. 'मेरा जूता है जापानी' को राज कपूर पर फिल्माया गया था, लेकिन इस गाने को अपनी आवाज से हमेशा-हमेशा के लिए मुकेश ने अमर बनाया. गाने के बोल मशहूर गीतकार शैलेंद्र ने लिखे थे और इसका संगीत शंकर-जयकिशन ने तैयार किया था. 

ये भी पढ़ें: 56 साल पुराना गाना, जिसमें है आशिकों के दिल की पुकार, लता मंगेशकर की आवाज में सदाबहार

क्या है गाने की खासियत 

गाने के बोलों की बात करें तो इसकी शुरुआत ही ऐसी है कि जो आज भी लोगों को तुरंत याद आ जाती है. इसमें जूता जापानी है, पतलून अंग्रेजी और टोपी रूसी, लेकिन इसके बाद भी दिल हिंदुस्तानी है. यही इस गाने की खासियत है कि सब कुछ अलग-अलग देशों का पहनने के बाद भी दिल हिंदुस्तानी है. 

Advertisement

Featured Video Of The Day
Rahul Gandhi News : 'शुद्धीकरण' से चुनावी ध्रुवीकरण? खड़गे-राहुल की रणनीति क्या है?
Topics mentioned in this article
Bollywood
Entertainment
Hindi News
Hindi Songs
Raj Kapoor