27 साल पुराना शादी का वो गाना, कविता-उदित-कुमार सानू ने घोली थी मिठास, देसी रंग में रंगी तब्बू-करिश्मा-सोनाली ने बनाया यादगार

Chote Chote Bhaiyon Ke Song: भाई की शादी हो और डीजे पर एक खास गाना न बजे, ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है. करीब 27 साल पुराना ये सुपरहिट गाना आज भी हर बारात का सबसे बड़ा डांस एंथम बना हुआ है और इसकी धुन बजते ही पूरा माहौल झूम उठता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इस गाने के बिना अधूरी है हर भाई की बारात
नई दिल्ली:

शादी में हर साल नए-नए गाने ट्रेंड करते हैं, लेकिन कुछ गाने ऐसे होते हैं जिनकी जगह कोई नहीं ले पाता. खासकर भाई की शादी हो तो एक गाना ऐसा है जो डीजे की प्लेलिस्ट में लगभग पक्का माना जाता है. इसकी धुन बजते ही दूल्हे के भाई, दोस्त और पूरा परिवार डांस फ्लोर पर पहुंच जाता है. यही वजह है कि करीब 27 साल बाद भी ये गाना हर बारात का फेवरेट बना हुआ है और लोग आज भी इसे उतने ही जोश के साथ सुनते हैं. जब भी भाई की बारात निकलती है तो हर भाई-बहन इस गाने पर जरूर डांस करते हैं. 

हर बारात की पहचान ये गाना, 3 सिंगर्स की आवाज ने बनाया खास

हम बात कर रहे हैं हम साथ साथ हैं के सुपरहिट गाने 'छोटे छोटे भाइयों के बड़े भैया' की. साल 1999 में रिलीज हुआ ये गाना आज भी शादी की प्लेलिस्ट में सबसे पहले याद किया जाता है. भाई की शादी में इसकी धुन बजते ही पूरा माहौल बदल जाता है और लोग बिना सोचे डांस करने लगते हैं. इस गाने को कुमार सानू, उदित नारायण और कविता ने अपनी आवाज दी थी. तीनों की शानदार सिंगिंग ने इस गाने को ऐसा रंग दिया कि ये सिर्फ फिल्म तक सीमित नहीं रहा, बल्कि हर शादी का हिस्सा बन गया. आज भी इसकी एनर्जी लोगों को डांस करने पर मजबूर कर देती है.

हम साथ साथ हैं का सबसे यादगार गाना

साल 1999 में आई हम साथ साथ हैं में सलमान खान, सैफ अली खान, मोहनीश बहल, करिश्मा कपूर, सोनाली बेंद्रे और तब्बू जैसे कई बड़े सितारे नजर आए थे. फिल्म के कई गाने हिट हुए, लेकिन 'छोटे छोटे भाइयों के बड़े भैया' ने अलग ही पहचान बनाई. परिवार और भाईचारे की खुशी को जिस तरह इसमें दिखाया गया, उसने इसे हमेशा के लिए खास बना दिया.

ये भी पढ़ें: 27 साल पुराना तब्बू का वो गाना जिसे आशा भोसले की आवाज ने बनाया कल्ट क्लासिक, शाहरुख खान ने ठुकराई थी फिल्म

Advertisement

27 साल बाद भी क्यों नहीं हुआ पुराना

सोशल मीडिया के दौर में हर हफ्ते नए शादी वाले गाने वायरल होते हैं, लेकिन इस गाने का क्रेज आज भी बरकरार है. शादी के डांस वीडियो से लेकर बारात तक, ये गाना हर जगह सुनाई देता है. शायद यही वजह है कि भाई की शादी की बात आते ही सबसे पहले इसी गाने का नाम लोगों के दिमाग में आता है.

Featured Video Of The Day
पिज्जा डिलीवरी के दौरान अमेरिका में भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या
Topics mentioned in this article
Hum Saath Saath Hain
Bollywood
Entertainment
Hindi News
Hindi Songs