23 साल पहले 13 जून को रिलीज हुई इस फिल्म की वजह से टूटी थी रानी-ऐश्वर्या की दोस्ती, शाहरुख खान थे हीरो

कभी एक-दूसरे की सबसे करीबी दोस्त मानी जाने वाली रानी मुखर्जी और ऐश्वर्या राय के रिश्तों में दरार बनी थी एक सुपरहिट फिल्म. इस फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
13 जून 2003 को रिलीज हुूई थी वो फिल्म जिसकी वजह से टूटी ऐश्वर्या-रानी की दोस्ती
Social Media

13 जून 2003 से पहले तक रानी मुखर्जी और ऐश्वर्या राय बच्चन को बॉलीवुड बेस्ट फ्रेंड कहा जाता था. दोनों की दोस्तों की मिसालें दी जाती थीं. लेकिन फिल्म ‘चलते चलते' ने उनके रिश्ते की दिशा ही बदल दी. इस फिल्म से जुड़ा एक फैसला दोनों के बीच ऐसी दूरी की वजह बना, जो सालों बाद भी पूरी तरह खत्म नहीं हो सकी. दिलचस्प बात यह है कि शाहरुख खान की इस फिल्म में रानी मुखर्जी नहीं, बल्कि ऐश्वर्या राय लीड रोल निभाने वाली थीं. शूटिंग भी शुरू हो चुकी थी, लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि ऐश्वर्या को फिल्म से बाहर होना पड़ा और उनकी जगह रानी को साइन कर लिया गया.

जब ‘चलते चलते' की हीरोइन थीं ऐश्वर्या राय

‘चलते चलते' शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी ड्रीम्ज अनलिमिटेड की अहम फिल्मों में से एक थी. फिल्म के लिए पहले ऐश्वर्या राय को कास्ट किया गया था और उन्होंने शूटिंग भी शुरू कर दी थी. उस दौरान ऐश्वर्या और सलमान खान के रिश्ते को लेकर काफी विवाद चल रहे थे. बॉलीवुड के चर्चित किस्सों के मुताबिक, सलमान कई बार फिल्म के सेट पर पहुंच जाते थे, जिससे शूटिंग प्रभावित होती थी. लगातार बढ़ते विवाद और प्रोडक्शन पर पड़ रहे असर को देखते हुए फिल्म निर्माताओं ने बड़ा फैसला लिया. आखिरकार ऐश्वर्या को फिल्म से हटा दिया गया और उनकी जगह नई अभिनेत्री की तलाश शुरू हुई.

रानी ने ठुकराया ऑफर, फिर बनीं फिल्म की हीरोइन

कम ही लोग जानते हैं कि रानी मुखर्जी ने शुरुआत में इस फिल्म का ऑफर स्वीकार नहीं किया था. उन्हें लगा था कि फिल्म का किरदार उनकी 2002 में आई फिल्म ‘साथिया' से काफी मिलता-जुलता है. ऐश्वर्या के बाहर होने के बाद निर्माताओं ने कई अभिनेत्रियों से संपर्क किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, काजोल को भी यह रोल ऑफर किया गया, लेकिन उन्होंने मना कर दिया. इसके बाद अमीषा पटेल का नाम सामने आया, मगर उन्होंने भी फिल्म नहीं की. आखिरकार रानी मुखर्जी ने यह रोल स्वीकार किया और फिल्म का हिस्सा बन गईं.

एक फिल्म ने बदल दी दोस्ती की कहानी

रानी के फिल्म में आने के बाद इंडस्ट्री में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. कहा जाता है कि ऐश्वर्या इस बात से काफी नाराज थीं कि उनकी करीबी दोस्त ने वही फिल्म स्वीकार कर ली, जिससे उन्हें हटाया गया था. इसके बाद दोनों अभिनेत्रियों के रिश्तों में खटास आने लगी. वक्त बीतता गया, लेकिन उनके बीच पहले जैसी नजदीकियां कभी नहीं दिखीं. दूसरी तरफ, ‘चलते चलते' बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और शाहरुख-रानी की जोड़ी को खूब सराहना मिली. हालांकि फिल्म की सफलता से ज्यादा इसकी कास्टिंग से जुड़ा विवाद चर्चा में रहा. आज भी बॉलीवुड के सबसे चर्चित विवादों में इस फिल्म का नाम लिया जाता है, क्योंकि यही वह फिल्म मानी जाती है जिसने कभी की दो बेस्ट फ्रेंड्स के रिश्ते में हमेशा के लिए दरार डाल दी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: हरिद्वार में इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग पर हंगामा, हिंदू संगठनों ने मचाया बवाल, सेट पर बोर्ड देख भड़के

Featured Video Of The Day
चंदा चोरी पर बवाल! चंपत राय को लेकर कम्प्यूटर बाबा ने कर दी ये मांग
Topics mentioned in this article
Rani Mukerji
Aishwarya Rai
Bollywood