थलापति विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म पर पिछले लगभग तीन सालों से काम चल रहा है. लाइका प्रोडक्शंस की प्रोड्यूस की गई और संदीप किशन के लीड रोल वाली ये फिल्म अगस्त 2023 में अनाउंस की गई इस फिल्म की रिलीज डेट आखिरकार आ गई है. लाइका प्रोडक्शंस ने अनाउंसमेंट की कि यह फिल्म 31 जुलाई को दुनिया भर में रिलीज होगी. एक साल पहले जारी किए गए मोशन पोस्टर से 'सिग्मा' एक थ्रिलर फिल्म लगती है. संजय की लिखी और उनके डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में कथित तौर पर एक 'लोन वुल्फ' (अकेला योद्धा) (जिसका किरदार संदीप किशन ने निभाया है) है, जो अपराधों और एक तरह के खजाने की खोज में शामिल है. दर्शकों को इसमें भरपूर एक्शन, कॉमेडी और ड्रामा देखने को मिलेगा, जो काफी दिलचस्प होने की उम्मीद है.
जेसन संजय ने एक बयान में कहा कि वह फिल्म की रिलीज को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. उन्होंने आगे कहा, "सिग्मा मेरे लिए एक बेहद खास एक्सपीरियंस रहा है. मैं लाइका प्रोडक्शंस के प्रोड्यूसर सुभास्करन का तहे दिल से आभारी हूं कि उन्होंने मेरे विजन पर भरोसा किया और इस पूरी प्रोसेस के दौरान लगातार मेरा साथ दिया. इतनी डेडिकेटेड कास्ट और क्रू के साथ काम करना सचमुच बहुत सैटिसफाइंग रहा और मैं हर उस कलाकार और टेक्नीशियन का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने इस फिल्म में पूरी लगन से अपना योगदान दिया. हम 31 जुलाई को दर्शकों के सामने सिग्मा पेश करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और जल्द ही और भी रोमांचक अपडेट शेयर करने के लिए एक्साइटेड हैं."
यह भी पढ़ें: KD The Devil OTT Release: ध्रुव सरजा और संजय दत्त फिल्म OTT पर आने को तैयार, पढ़ें कब और कहां देख सकेंगे इसे
लाइका प्रोडक्शंस के GKM तमिल कुमारन के मुताबिक यह फिल्म बहुत अच्छी बनी है. उन्होंने विजय के बेटे जेसन संजय की जमकर तारीफ की और कहा, "जेसन संजय ने अपनी पहली फिल्म को जबरदस्त क्लियैरिटी, डेडिकेशन और दृढ़ विश्वास के साथ बनाया है."
इस फिल्म की शूटिंग चार महीनों के दौरान 65 दिनों में पूरी की गई. फिल्म की कास्ट में फरिया अब्दुल्ला, राजू सुंदरम, संपत राज, शिव पंडित, अन्बू थासन, योग जापी और अन्य कलाकार भी शामिल हैं. सिग्मा का म्यूजिक थमन एस ने तैयार किया है, सिनेमैटोग्राफी कृष्णन वसंत ने की है, एडिटिंग प्रवीण KL ने की है, और VFX सुपरविजन हरिहरसुथन ने किया है. प्रोडक्शन कंपनी ने बताया कि नेटफ्लिक्स ने इस फिल्म के डिजिटल राइट्स हासिल कर लिए हैं.
यह भी पढ़ें: 4000 करोड़ की रामयाणम् में एवेंजर्स का तड़का, एक्शन को ग्रैंड लेवल देने के लिए हॉलीवुड आर्टिस्ट की एंट्री
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं