विज्ञापन

25 साल में किया डेब्यू, 4 फिल्मों के बाद हुई गायब, अब एक बच्चे की मां सलमान की एक्ट्रेस, 22 साल बाद देख झूमे फैंस

फिल्म तेरे नाम में भूमिका को ‘निर्जरा' के किरदार में देखा गया था, जो बहुत मासूम और भोली भाली होती है. तेरे नाम के बाद भूमिका सलमान के साथ दिल ने जिसे अपना कहा में भी देखी गईं. अब 25 साल बाद एक्ट्रेस को पहचानना मुश्किल है.

25 साल में किया डेब्यू, 4 फिल्मों के बाद हुई गायब, अब एक बच्चे की मां सलमान की एक्ट्रेस, 22 साल बाद देख झूमे फैंस
भूमिका चावला का बदल गया है लुक

साल 2003 में रिलीज हुई सलमान खान की सुपरहिट फिल्म ‘तेरे नाम' आज भी लोगों की फेवरेट फिल्मों में गिनी जाती है. इस फिल्म ने सलमान खान के करियर को नई ऊंचाई दी थी, वहीं फिल्म में ‘निर्जरा' का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री भूमिका चावला भी रातोंरात स्टार बन गई थीं. मासूम चेहरा, सादगी भरा अंदाज और शानदार अभिनय ने भूमिका को दर्शकों के दिलों में खास जगह दिलाई थी. दिलचस्प बात यह है कि भूमिका की यह बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी और पहली ही फिल्म से उन्होंने जबरदस्त पहचान बना ली थी.

हालांकि ‘तेरे नाम' की सफलता के बाद फैंस को उम्मीद थी कि भूमिका बॉलीवुड की बड़ी स्टार बनेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. कुछ फिल्मों में नजर आने के बाद वह धीरे-धीरे इंडस्ट्री से दूर होती चली गईं. उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म ‘दिल ने जिसे अपना कहा' में भी काम किया, लेकिन इसके बाद वह ज्यादा हिंदी फिल्मों में दिखाई नहीं दीं. हालांकि साउथ फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने लगातार काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई.

अब 22 साल बाद भूमिका चावला एक बार फिर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर उनकी लेटेस्ट तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर फैंस हैरान रह गए हैं. वायरल फोटो में भूमिका येलो कलर की लाइफ जैकेट पहने बोट पर नजर आ रही हैं. खुले बाल, आंखों पर स्टाइलिश गॉगल और चेहरे पर वही पुरानी मासूम मुस्कान…फैंस को उनका यह अंदाज बेहद पसंद आ रहा है. कई लोग सोशल मीडिया पर कमेंट करते हुए कह रहे हैं कि भूमिका आज भी उतनी ही खूबसूरत लगती हैं, जितनी ‘तेरे नाम' के समय दिखती थीं.

Latest and Breaking News on NDTV

बता दें कि भूमिका चावला अब शादीशुदा हैं और एक बेटे की मां भी हैं. उन्होंने साल 2007 में योग टीचर भरत ठाकुर से शादी की थी. फिल्मों से दूरी बनाने के बाद उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ पर ज्यादा ध्यान दिया. हालांकि बीच-बीच में वह फिल्मों में नजर आती रही हैं. भूमिका को ‘रन', ‘सिलसिले', और ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' जैसी फिल्मों में भी देखा गया, जहां उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई.

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान ने अमेरिका से खरीदी करोड़ों की ये कार, भारत में है गिने-चुनों के पास, कीमत उड़ा देगी होश

भले ही भूमिका चावला लंबे समय से बॉलीवुड की लाइमलाइट से दूर हों, लेकिन ‘तेरे नाम' की ‘निर्जरा' आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है. यही वजह है कि उनकी हर नई तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है और फैंस एक बार फिर उनकी सादगी और खूबसूरती के दीवाने हो जाते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com