विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2019

Super 30 Box Office Collection Day 16: ऋतिक रोशन की फिल्म का धाकड़ प्रदर्शन तीसरे हफ्ते भी जारी, अब तक कमाए इतने करोड़

Super 30 Box Office Collection Day 16: 'सुपर 30 (Super 30)' का दमदार प्रदर्शन और कमाई रिलीज के 14वें दिन भी जारी रहा है. ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म का तूफान जारी.

Super 30 Box Office Collection Day 16: ऋतिक रोशन की फिल्म का धाकड़ प्रदर्शन तीसरे हफ्ते भी जारी, अब तक कमाए इतने करोड़
Super 30 Box Office Collection Day 16: 'सुपर 30' का धाकड़ प्रदर्शन जारी
  • 'सुपर 30' का धाकड़ प्रदर्शन जारी
  • ऋतिक रोशन की फिल्म ने जीता दर्शकों का दिल
  • फिल्म में ऋतिक रोशन की एक्टिंग रही दमदार
नई दिल्ली:

Super 30 Box Office Collection Day 16: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन  (Hrithik Roshan) की फिल्म  'सुपर 30 (Super 30)' ने रिलीज के दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म दर्शकों को प्रेरित करने का बखूबी काम कर रही है. इसके जरिए भारत की जनता को बिहार के गणितज्ञ आनंद कुमार के बारे में भी जानने को मिला है. वहीं, फिल्म की कमाई की बात करें तो इसकी रफ्तार थोड़ी थमने लगी है. रोजाना की कमाई को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा सकता है कि 'सुपर 30 (Super 30)' ने बीते शनिवार 2 से 3 करोड़ के बीच कमाई की होगी. ऐसे में फिल्म 116 से 117 करोड़ रुपए के आस-पास कलेक्शन कर सकती है. हालांकि, इसके अधिकारिक आंकड़े आने अभी बाकी हैं. 

अनुराग कश्यप को ट्विटर पर मिली धमकी, पुलिस ने दर्ज की शिकायत

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'सुपर 30 (Super 30)' की कमाई की रफ्तार भले ही धीमी पड़ रही हो, लेकिन इसने दर्शकों के दिल में खूब जगह बनाई है. इस फिल्म को बिहार, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित भारत के पांच राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है, जिससे समाज का हर वर्ग इसका लुत्फ उठा सके. फिल्म को समीक्षकों के साथ ही दर्शकों ने भी खूब सराहा है. बता दें कि 'सुपर 30' ने पहले हफ्ते 75.85 करोड़ रुपए और दूसरे हफ्ते 37.86 करोड़ रुपए की कमाई की है. 

दो केलों के लिए 5 स्टार होटल ने एक्टर राहुल बोस को थमाया था 442 रुपए का बिल, अब लगा 25000 का जुर्माना

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म 'सुपर 30 (Super 30)' बिहार के मैथमेटिशियन आनंद कुमार के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने पिछड़े पृष्ठभूमि के बच्चों को मुफ्त में आईआईटी की तैयारी करवाई. इस फिल्म के जरिए लोगों को न केवल आनंद कुमार (Anand Kumar) के बारे में पता चला है, बल्कि उनके जीवन की कई कहानियां भी सुनने को मिली हैं.  इसके अलावा फिल्म में ऋतिक रोशन की एक्टिंग को भी उनकी सबसे बेस्ट परफॉर्मेंस माना जा रहा है.

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Super 30 Box Office Collection Day 16, Super 30 Box Office Collection, Hrithik Roshan, Super 30 Bumper Opening, Mrunal Thakur, Anand Kumar, Super 30 Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com