विज्ञापन

संजय कपूर के निधन के बाद पहली बार दिखीं पत्नी प्रिया सचदेव, अंतिम संस्कार में रोते हुए तस्वीरें हो रहीं वायरल

मौत के सात दिन बाद संजय कपूर का अंतिम संस्कार दिल्ली में किया गया जहां उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव को बुरी तरह रोते देखा गया.

संजय कपूर के निधन के बाद पहली बार दिखीं पत्नी प्रिया सचदेव, अंतिम संस्कार में रोते हुए तस्वीरें हो रहीं वायरल
Sunjay Kapur Wife Priya Sachdev: संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव की तस्वीरें सामने आईं हैं
नई दिल्ली:

लंदन में बिजनेसमैन संजय कपूर की आकस्मिक मृत्यु ने कई लोगों को चौंका दिया है. बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की लंदन में पोलो खेलते वक्त दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी. बीते दिन उनका अंतिम संस्कार किया गया तो उस वक्त उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव रोती दिखी तो लोगों के दिल रो पड़े. आपको बता दें कि दिल्ली में हुए संजय कपूर के अंतिम संस्कार में करिश्मा कपूर और उनके दोनों बच्चों ने भी हिस्सा लिया था. करिश्मा कपूर के साथ उनकी बहन करीना कपूर और सैफ अली खान भी संजय कपूर के अंतिम संस्कार में देखे गए.

पति के अंतिम संस्कार में रोती दिखीं प्रिया सचदेव

दिल्ली में संजय कपूर के फ्यूनरल के दौरान जब सबकी आंखें करिश्मा कपूर उनकी बेटी और बेटे पर टिकी थी. ऐसे में संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव को रोते देखा गया. प्रिया सचदेव टूटी हुई दिख रही थी और वो खुद को संभाल नहीं पा रही थी. आपको बता दें कि करिश्मा कपूर से तलाक के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से 2017 में शादी की थी और उनका एक बेटा अजारियस भी है. प्रिया इंडिया आने से पहले विदेश में रहती थी और कुछ समय के लिए उन्होंने बॉलीवुड में भी काम किया. प्रिया ने कुछ वक्त के लिए विज्ञापनों में भी काम किया और एक एड में वो करीना कपूर के साथ भी दिखी थीं. इसके अलावा बॉलीवुड की बात करें तो प्रिया नील एंड निक्की फिल्म में काम कर चुकी हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

बेटे को संभालती दिखीं करिश्मा कपूर

Latest and Breaking News on NDTV

संजय कपूर के ससुर और प्रिया सचदेव के पिता ने संजय कपूर का अंतिम संस्कार दिल्ली में कराया क्योंकि संजय दिल्ली के रहने वाले थे. एक तरफ जहां लोगों ने प्रिया सचदेव को रोते देखा वहीं करिश्मा कपूर भी अपने बेटे कियान को रोते देखकर उसे ढांढस बंधाते देखी गईं. संजय कपूर के एकाएक निधन से जहां उनका परिवार सदमे में हैं वहीं उनकी कंपनी पर भी काफी असर पड़ा है. संजय कपूर की मौत के तुरंत बाद उनकी कंपनी सोना कॉमस्टार के शेयर काफी गिर गए, हालांकि कंपनी के मैनेजमेंट ने कंपनी को संभाल रखा है लेकिन अभी तय नहीं हो पाया है कि संजय कपूर के बाद उनकी संपत्ति और कंपनी का वारिस कौन होगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com