जब संजय दत्त की डेब्यू फिल्म के सेट पर गुस्सा हो गए थे पापा सुनील दत्त, सबके सामने लगा दी थी क्लास, वजह कर देगी हैरान

कश्मीर में शूटिंग के दौरान एक बार सुनील दत्त के असिस्टेंट ने संजय को खाना खाने भेज दिया, लेकिन ब्रेक का समय नहीं था. जब संजय खाना खा रहे थे, तभी लोग दौड़कर आए और बोले कि "दत्त साहब चिल्ला रहे हैं." 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
संजय दत्त की डेब्यू फिल्म के सेट पर गुस्सा हो गए थे पापा सुनील दत्त
नई दिल्ली:

संजय दत्त के पिता और दिवंगत अभिनेता सुनील दत्त ने फारूक शेख के चैट शो 'जीना इसी का नाम है' में एक बार अपने बेटे की दिल छू लेने वाली घटना का जिक्र करते हुए  एक किस्सा सुनाया था. शो के सामने आए पुराने वीडियो में सुनील दत्त ने होस्ट फारूक शेख को यह किस्सा सुनाते हुए कहा था, “एक बार हम दिल्ली में एक शादी में गए थे. सर्दियों का मौसम था. नरगिस (संजय की मां) ने संजय के लिए एक अच्छी जैकेट खरीदी थी. शादी में संजय ने बाहर ठंड में खड़े एक लड़के को देखा. अंदर आकर उसका खाने का मन नहीं कर रहा था. नरगिस ने पूछा कि क्या बात है, तो संजय ने कहा कि बाहर एक लड़का है, उसे बहुत ठंड लग रही है. मैं अपनी जैकेट उसे देना चाहता हूं.”

यह भी पढ़ें-  'मनगढ़ंत खबरें बंद करें', मौनी रॉय से तलाक की खबरों के बीच सूरज नांबियार ने तोड़ी चुप्पी,बोले- हमारे बीच कोई तीसरा...

संजय दत्त ने गरीब लड़के को जैकेट दे दी

सुनील दत्त ने बताया कि इसके बाद वे खुद संजय के साथ बाहर गए और उस गरीब लड़के को जैकेट दे दी. इस घटना ने सुनील दत्त को अपने बेटे की संवेदनशीलता पर गर्व महसूस कराया. वही, संजय दत्त ने भी शो में अपने पिता के साथ काम करने का अनुभव साझा किया था. उन्होंने बताया कि अपनी पहली फिल्म 'रॉकी' के सेट पर पिता सुनील दत्त का बर्ताव बहुत सख्त रहता था.

रॉकी के सेट पर सुनील दत्त ने लगा दी थी क्लास 

कश्मीर में शूटिंग के दौरान एक बार सुनील दत्त के असिस्टेंट ने संजय को खाना खाने भेज दिया, लेकिन ब्रेक का समय नहीं था. जब संजय खाना खा रहे थे, तभी लोग दौड़कर आए और बोले कि "दत्त साहब चिल्ला रहे हैं." ट

Advertisement

यह भी पढ़ें- क्की जैन के साथ श्री श्री रविशंकर आश्रम पहुंचीं अंकिता लोखंडे, गायों को खिलाया हाथ से, उठाया गोबर, फैंस बोले- ये हैं असली स्टार

संजय वापस सेट पर पहुंचे तो सुनील दत्त ने उन्हें जोरदार डांट लगाई. उन्होंने कहा, "पूरी यूनिट यहां खड़ी है और तुम खाना खाने चले गए? अभी से स्टार बन गए हो क्या?" हालांकि, बाद में जब सुनील दत्त ने असिस्टेंट से पूछा, तो उसने सब कुछ संजय पर ही डाल दिया.

Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
चढ़ावा चोरी विवाद में ओवैसी ने केसै खेला 'मुस्लिम कार्ड'?
Topics mentioned in this article
 sanjay Dutt Latest News
Sanjay Dutt Filmography
Sanjay Dutt Age
Sanjay Dutt  film
Sanjay Dutt Films