'बॉर्डर' में इन दो एक्टर के बीच हुई थी जमकर फाइट, लेकिन इस वजह से डायरेक्टर ने काट दिया था सीन

एक्ट्रेस सुदेश बेरी ने 'बॉर्डर' की शूटिंग को याद करते हुए कहा कि फिल्म में एक लड़ाई का सीन था, जो काट दिया गया. क्योंकि वह प्रोटोकॉल के खिलाफ था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Sudesh Berry
NDTV

फिल्म बॉर्डर साल 1997 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक थी. जिसको जेपी दत्ता ने लिखा और निर्देशित किया था. फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित थी. इस फिल्म में सनी देओल, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना जैसे तमाम एक्टर्स नजर आए थे. इस फिल्म में एक्टर सुदेश बेरी ने भी अहम किरदार निभाया था. आज सुदेश को फिल्म बॉर्डर में काम करने के लिए भी जाना जाता है. हाल ही में एक्टर ने NDTV से बात की और फिल्म बॉर्डर की पुरानी यादों को ताजा किया. फिल्म को लेकर भी एक्टर ने काफी राज खोले.

Photo Credit: taken from social media

'हिट फिल्म सबको नौकरी देती है'

सुदेश बेरी ने कहा, 'एक हिट फिल्म सबको नौकरी देती है, बॉलीवुड में खुशबू फैलाती है और एक हिट फिल्म की वजह से कितने घरों में चूल्हे जलते हैं. बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक ऊर्जा और ऑक्सीजन देती है. मेरा इतना कहना है कि फिल्में बनती हैं और उनसे प्यार हो जाता है. 'बॉर्डर' हमारी फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा वरदान है और मुझे खुशी है कि मैं इस वरदान का हिस्सा रहा हूं.'

एक्टर ने आगे कहा,'फिल्म में मेरी और सुनील शेट्टी की एक बहुत बड़ी फाइट थी. जो फिल्म में नहीं दिखाया गया था. फिल्म में वह सीन काट दिया गया था. क्योंकि दो जवान आपस में लड़ नहीं सकते. यह प्रोटोकॉल के खिलाफ था, लेकिन वह सीन अगर दर्शकों के सामने आता तो लोगों को बहुत मजा आता.' 

सुदेश बेरी ने आगे कहा, 'इन दिनों फिल्मों के सीक्वल बन रहे हैं. मेरा मानना है कि किसी भी फिल्म का सीक्वल नहीं बनना चाहिए. क्या हम हॉलीवुड को कॉपी कर रहे हैं? अगर हम हॉलीवुड को कॉपी कर रहे हैं तो हमारा खुद का क्या अस्तित्व है? जो लोग सीक्वल बना रहे हैं, उनसे मैं कहना चाहता हूं कि हिम्मत है तो मुगल-ए-आजम और मदर इंडिया जैसी फिल्मों का सीक्वल बनाओ. अगर बनाना है कि तो दूसरे युद्धों पर आधारित फिल्म बनाओ.'

Advertisement

कौन हैं सुदेश बेरी? 

सुदेश बेरी बॉलीवुड और टेलीविजन के जाने-माने एक्टर हैं. उन्होंने साल 1988 में 'खतरों के खिलाड़ी' से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने बी.आर चोपड़ा की 'महाभारत' और 'बॉर्डर' जैसी फिल्मों से दर्शकों के दिल में एक खास जगह बनाई. एक्टर बनने से पहले सुदेश बॉक्सर थे. उन्होंने दूरदर्शन के मशहूर शो सुराग में इंस्पेक्टर भरत के किरदार से दर्शकों को इंप्रेस किया. अगर उनकी लोकप्रिय फिल्मों की बात करें तो 'घायल', 'रिफ्यूजी', 'एलओसी कारगिल' जैसी तमाम नाम शामिल हैं. 

सुदेश का जन्म मुंबई में हुआ था. वह एक पंजाबी परिवार से आते हैं. सुदेश मनोरंजन उद्योग में निर्देशन और निर्माण में भी शामिल रहे हैं. सुदेश हाल ही में रिलीज हुई कृष्णावतारम में एक कैमियो किरदार करते हुए नजर आए. अगर उनके टेलीविजन करियर की बात करें तो वह साल 2025 में रिलीज हुए शो साजन जी घर आए, परिवार क्यों शर्माएं में नजर आए थे. इसके अलावा साल 2016 में आए 'सिया के राम' में उन्होंने परशुराम का किरदार निभाया था. उनका किरदार दर्शकों ने काफी पसंद किया. इसके अलावा सुदेश साल 2013 में रिलीज आया शो महादेव में भी नजर आ चुके हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: वेलकम टू द जंगल में दिखेंगे 40 सितारे, लेकिन ट्रेलर लॉन्च में नहीं पहुंचा ये एक्टर, बोले- बच्चों की तरह सभी एक्टर्स आते

Featured Video Of The Day
पति के शव को बाथरूम में दफनाया! 45 दिन बाद खुला हत्याकांड का राज
Topics mentioned in this article
Bollywood News
Entertainment
Sudesh Berry