विज्ञापन

श्रीदेवी की मां के साथ 6 तस्वीरें, इलाज में हुई थी बड़ी लापरवाही, न्यूयॉर्क के डॉक्टर ने खोल दिया था दिमाग

वह अपनी मां राजेश्वरी अयंगर के बेहद करीब थीं. मां का उनके जीवन पर गहरा प्रभाव था. श्रीदेवी की मां उनके साथ हर फिल्म की सेट पर जाती थी. लेकिन एक बार उनकी मां के साथ कुछ ऐसा हुआ कि श्रीदेवी पूरी तरह टूट गईं. ये उनके लिए किसी बुरे सपने जैसा था.

श्रीदेवी की मां के साथ 6 तस्वीरें, इलाज में हुई थी बड़ी लापरवाही, न्यूयॉर्क के डॉक्टर ने खोल दिया था दिमाग
न्यूयॉर्क में श्रीदेवी की मां के इलाज में हुई थी बड़ी लापरवाही
नई दिल्ली:

श्रीदेवी बॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार कही जाती थीं. उनका स्टारडम एक अलग ही लेवल का था, फैंस उनके पीछे दीवाने थे. एक पब्लिक लाइफ जीने के साथ ही श्रीदेवी एक फैमिली पर्सन भी थीं. वह अपनी मां राजेश्वरी अयंगर के बेहद करीब थीं. मां का उनके जीवन पर गहरा प्रभाव था. श्रीदेवी की मां उनके साथ हर फिल्म की सेट पर जाती थी. लेकिन एक बार उनकी मां के साथ कुछ ऐसा हुआ कि श्रीदेवी पूरी तरह टूट गईं. ये उनके लिए किसी बुरे सपने जैसा था. आइए आपको दिखाते हैं श्रीदेवी और उनकी मां की 6 रेयर तस्वीरें.

श्रीदेवी की मां को था ट्यूमर

Latest and Breaking News on NDTV

1995 में श्रीदेवी की मां, राजेश्वरी अयंगर की न्यूयॉर्क के मेमोरियल स्लोन-केटरिंग कैंसर सेंटर में ब्रेन ट्यूमर की सजर्री होनी थी, लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि पूरे परिवार को गहरा सदमा लगा.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें- सलमान खान पैपराजी को लेकर हुए गुस्सा, सोशल मीडिया पर किया मजाक- 60 साल का हो गया हूं लेकिन लड़ना नहीं भूला

सर्जरी के दौरान हुई गलती

Latest and Breaking News on NDTV

26 मई, 1995 को, सर्जरी करने वाले न्यूरोसर्जन, डॉ. एहूद आर्बिट, गलती से किसी दूसरे मरीज की डायग्नोस्टिक फिल्में ऑपरेशन थिएटर में ले गए. उन्होंने राजेश्वरी के दिमाग के दाहिने हिस्से (टेम्पोरल लोब) को खोल दिया, जो पूरी तरह से ठीक था. ट्यूमर ब्रेन के बाएं हिस्से में थां. जब ऑपरेशन के दौरान यह गलती समझ में आई, तो सर्जरी रोक दी गई.

अस्पताल पर लगा जुर्माना

Latest and Breaking News on NDTV

बाद में श्रीदेवी की ब्रेन के बाएं हिस्से से ट्यूमर निकालने के लिए न्यूयॉर्क हॉस्पिटल-कॉर्नेल मेडिकल सेंटर में दूसरी सर्जरी करवानी पड़ी. पहले हुई असफल सर्जरी की वजह से मेडिकल लापरवाही का एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया.

मां की मौत से टूटीं श्रीदेवी

Latest and Breaking News on NDTV

डॉ. आर्बिट को अस्पताल से निकाल दिया गया और राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को फटकार लगाई और उन पर जुर्माना भी लगाया. इस मुश्किल दौर ने श्रीदेवी को अंदर से तोड़ दिया था.

शूटिंग के साथ साथ की मां की देखभाल

Latest and Breaking News on NDTV

उस समय वह फिल्म 'देवरागम्' की शूटिंग कर रही थीं. उन्होंने अपनी फिल्म की शूटिंग के साथ-साथ अपनी मां की देखभाल भी की. इस तनाव भरे समय में ही श्रीदेवी, बोनी कपूर के और करीब आ गईं, जिन्होंने न्यूयॉर्क में मेडिकल इंतजामों में उनकी मदद की थी.

ये भी पढे़ं- अमिताभ बच्चन से भी ज्यादा मुश्किल था इस सुपरस्टार को संभालना, मूड पर करते थे काम, अपने कुत्ते के नाम पर बुलाते थे सबको

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com