राजपाल यादव से मिली बदनामी के बाद भी जरूरतमंदों की मदद से पीछे नहीं हट रहे सोनू सूद, बोले- कहीं से भी मैसेज करें, रहने की जगह दूंगा

राजपाल यादव से सोनू सूद को खूब बदनामी मिली. लेकिन इसके बावजूद भी ये भलामानुष लोगों की मदद करने से पीछे नहीं हट रहा है. अब उसने ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध की वजह से फंसे लोगों को ये मैसेज दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दुनिया बदली, राजपाल यादव बदले, नहीं बदले तो सोनू सूद
Social Media
नई दिल्ली:

राजपाल यादव की मदद करने के बाद मशहूर एक्टर और प्रोड्यूसर सोनू सूद ने ईरान-इजरायल के बीच चल रहे तनाव के बीच लोगों की मदद करने का फैसला किया है. सोनू सूद ने कहा है कि कि जो लोग युद्ध की स्थिति के बीच दुबई में फंसे हैं, उन्हें मुफ्त आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. उन्होंने मदद का एलान सिर्फ भारतवासियों के लिए नहीं, बल्कि मानवता के आधार पर सभी के लिए किया है. दिलचस्प यह है कि राजपाल यादव (Rajpal Yadav) से मिली बदनामी के बावजूद सोनू सूद (Sonu Sood) दूसरों की भलाई करने से कदम पीछे नहीं हटा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: धुरंधर एक्ट्रेस की आपबीती, ओवरवेट होने की वजह टी-सीरीज ने किया बाहर, सोशल मीडिया पर रोज मिलती है रेप की धमकी

जरूरतमंदों के मसीहा सोनू सूद

सोनू सूद हमेशा से ही लोगों की निस्वार्थ मदद के लिए जाने जाते हैं और अब उन्होंने दुबई में फंसे मजबूर लोगों के लिए सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की बात कही है. अभिनेता का कहना है कि बिना किसी शर्त और पैसे के वे उन सभी लोगों की मदद करेंगे, जिनके पास उन हालातों में रहने के लिए सुरक्षित आवास नहीं बचा है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर आप या आपके किसी परिचित के पास रहने की जगह नहीं है तो वो सीधा इंस्टाग्राम के जरिए उनसे कॉन्टैक्ट कर सकते हैं.

Advertisement

सोनू सूद को मिल रहा जमकर सपोर्ट

सोनू सूद की इस मुहिम को एक बार फिर यूजर्स ने खुलकर सपोर्ट किया है और उनका कहना है कि सोनू सूद पहले ऐसे अभिनेता हैं, जो हर मुश्किल घड़ी में मदद का हाथ आगे बढ़ाते हैं. इससे पहले सोनू सूद ने राजपाल यादव को जेल से बाहर निकालने के लिए पहला कदम उठाया था और फिल्मी जगत से जुड़े लोगों को अपनी सामर्थ अनुसार पैसे डोनेट करने के लिए कहा था.

यह भी पढ़ें: दुबई में फंसी मलाइका अरोड़ा की मां, बताए वहां के हालात, बोलीं- मैंने अपनी आंखों से मिसाइल आते देखी

Advertisement

नतीजा यह हुआ कि कई जाने-माने लोगों ने लाखों रुपए डोनेट किए. अब राजपाल यादव का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि उन्हें काम या पैसों की जरूरत है. उनके पास काम की आज भी कमी नहीं है. उन्होंने अपने नए यूट्यूब चैनल के जरिए यह भी साफ किया था कि उन पर जो चेक बाउंस के आरोप लगे हैं, वह भी गलत हैं. अभिनेता ने कहा था कि वह किसी के सामने न तो गिड़गिड़ाए हैं और न ही काम की भीख मांगी है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
ईरान पूरी तरह से हार चुका, हमने यह जंग जीत ली है: Trump | Iran Israel War | US Iran War | BREAKING