1992 की चौथी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म, सेट पर होती थी गोविंदा की खिंचाई, एक्ट्रेस बोलीं- अब 90 का दौर लौटे

एक्ट्रेस गुड्डी मारुति ने फिल्म शोला और शबनम के शूट के दिनों को याद किया और कहा कि हम सभी लोग सेट पर काफी मस्ती करते थे और गोविंदा की खीचाई करते थे.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
गोविंदा और दिव्या भारती की फिल्म थी शोला और शबनम
नई दिल्ली:

शोला और शबनम (Shola Aur Shabnam) 1992 की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी, यह एक्शन, रोमांटिक, कॉमेडी फिल्म थी. जिसका निर्देशन डेविड धवन ने किया था. फिल्म में गोविंदा और दिव्या भारती मुख्य किरदार में नजर आए थे. इन एक्टर्स के अलावा गुलशन ग्रोवर, मोहनीश बहल, आलोक नाथ, बिंदु, अनुपम खेर भी अहम किरदार में दिखाई दिए. फिल्म एक छात्रा के जीवन की मुश्किलों के आसपास घूमती है. रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म का नाम पहले 'खिलाड़ी' रखा गया था. यह दिव्या भारती की पहली फिल्म बनने वाली थी, लेकिन कुछ कारणों से इस फिल्म में देरी हो गई. फिल्म साल 1992 की चौथी सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली भारतीय फिल्म बनी. इस फिल्म को पहलाज निहलानी ने प्रोड्यूस किया था. बता दें, इस फिल्म में हास्य कलाकार गुड्डी मारुति (Guddi Maruti) भी अहम किरदार में नजर आई थीं. गुड्डी मारुति 90 के दशक की काफी शानदार एक्ट्रेस रही हैं. हाल ही में गुड्डी ने NDTV से बात की और पुराने दिनों को याद किया. उन्होंने दिव्या भारती और गोविंदा को लेकर ऐसी बात कही, जो शायद ही किसी को पता हो.

पुरानी यादें वापस आ गईं

एक्ट्रेस ने कहा कि बीते दिनों पहलाज निहलानी जी का निधन हो गया था. जब उनके निधन की खबर आई तो हमारी पुरानी यादें शोला और शबनम की ताजा हो गईं. इस फिल्म में काम करके बहुत मजा आया. फिल्म में गोविंदा और दिव्या भारती थीं. फिल्म के शूट के टाइम बहुत मौज मस्ती होती थी, पूरा समय ऐसे ही निकलता था. क्योंकि फिल्म की कास्ट और सारे लोग बहुत अच्छे थे, बस अब यादें ही रह गई हैं. दिव्या भारती की भी बहुत सारी यादें हैं. हम सब सेट पर बहुत मस्ती करते थे. हम गोविंदा की सेट पर बहुत खीचाई करते थे. मैं जितना कहूं उतना कम है. इन दिनों मैं टेलीविजन शोज कर रही हूं.

ये भी पढे़ं- पंचायत के सिर से नंबर वन का ताज हिलाने आया टीवीएफ का नया शो, 5 दिनों में ही 7 मिलियन लोगों ने देखा

Advertisement

आगे उन्होंने कहा- अगर मैं अपने करियर की बात करूं तो अगर मुझे कोई फिल्म ऑफर हुई तो मैं जरूर करूंगी. इन दोनों ओटीटी पर काफी फिल्में आ रही हैं. लेकिन हमारे वक्त पर ओटीटी प्लेटफार्म नहीं था. 90 का दौर तो अलग ही था, अब पता नहीं 90 का दौर आएगा भी या नहीं. 90 के दौर में साल भर में 300-400 फिल्में बनती ही थीं. हर जगह काम ही काम था. इन दिनों आप सिर्फ शोज और ओटीटी ही कर सकते हो. लेकिन मैं 90 के दशक के दिनों को बहुत याद करती हूं. हम उस वक्त जो भी प्रोडक्शन हाउस के साथ काम करते थे, वो सब परिवार जैसे बन जाते थे. इन दिनों में तो लोग सिर्फ प्रोफेशनली हो गए हैं, काम करो और चले जाओ. 

कहानी में क्या था खास

फिल्म में गुलशन ग्रोवर और मोहनीश ने नेगेटिव किरदार निभाया है. फिल्म में मोहनीश पहली बार दिव्या भारती से मिलता है, तो वह उसके साथ रहना चाहता है. लेकिन दिव्या करण यानी गोविंद को पसंद करती है और एक दूसरे के साथ रहने की योजना बनाते हैं. वहीं स्थिति उनकी खिलाफ चली जाती है, जिसके बाद गोविंद को बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. अगर फिल्म की दूसरी कास्ट की बात करें तो रीमा लागू, सुधा चंद्रन, राजा बुंदेला, सत्यजीत, अनिल धवन जैसी कास्ट भी नजर आई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- 'Toxic' के मेकर्स ने गीतू मोहनदास के जन्मदिन पर शेयर किया BTS वीडियो, जबरदस्त एक्शन सीन देख फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट

Featured Video Of The Day
चढ़ावा चोरी में नया खुलासा! अविनाश के भाई अमित शुक्ला की कैश वाली फोटो से बढ़े सवाल
Topics mentioned in this article
Entertainment
Guddi Maruti Actress
Bollywood
Govinda
Divya Bharti