शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम ने अपनी तीन असफल शादियों पर कहा, 'मैंने ऐसे प्रतिभाशाली पुरुषों से शादी की, जिनके पास पैसा नहीं था'

नीलिमा अजीम ने सोशल मीडिया पर होने वाले ट्रोल के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, अभी कुछ दिन पहले किसी ने कमेंट किया था कि ' देखो शराब पीकर क्या हाल हो गया है. जबकि मैं शराब पीती भी नहीं हूं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम ने अपनी 3 असफल शादियों पर की बात
नई दिल्ली:

शाहिद कपूर की मां और एक्ट्रेस नीलिमा अजीम ने एक इंटरव्यू में अपनी तीन असफल शादियों के बारे में बात की है. उन्होंने बताया कि कैसे सोशल मीडिया पर लोग बिना सच जाने उन्हें 'बदनाम' करने की कोशिश करते हैं. नीलिमा अजीम ने तीन बार शादियां की,  पहली पंकज कपूर से, दूसरी राजेश खट्टर से और तीसरी शादी उस्ताद रजा अली खान से की थी. शाहिद कपूर, नीलिमा और पंकज के बेटे हैं, जबकि ईशान के पिता राजेश खट्टर हैं. Zoom के साथ हाल ही में हुई बातचीत में एक्ट्रेस ने बताया कि वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं, लेकिन सोशल मीडिया ट्रोल ने उनका पीछा नहीं छोड़ा है.

मैंने साधारण पुरुषों से शादी की

सोशल मीडिया पर होने वाले ट्रोल के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "अभी कुछ दिन पहले किसी ने कमेंट किया था कि ' देखो शराब पीकर क्या हाल हो गया है. जबकि मैं शराब पीती भी नहीं हूं. सोशल मीडिया पर लोग बिना किसी सच्चाई के ही कुछ भी कह देते हैं." अपनी शादियों के बारे में बात करते हुए, नीलिमा ने माना कि पैसा उनके लिए कभी भी पहली प्राथमिकता नहीं रहा. "मैंने बहुत ही साधारण पुरुषों से शादी की, जिनके पास कोई पैसा नहीं था, लेकिन मुझे लगता था कि वे बहुत अच्छे इंसान और बहुत टैलेंटेड थे. मैंने कभी भी पैसे या दौलत के लिए शादी नहीं की. मैंने अपनी जिंदगी में कभी ऐसा रिश्ता नहीं चाहा, जिसमें कोई मेरा करियर बनाए या मेरे बिजनेस में पैसा लगाए. यह मेरी जिंदगी जीने का तरीका नहीं है. मैंने अपनी क्षमता के अनुसार जो कुछ भी कर सकती थी किया. मैंने थिएटर किया, टीवी किया, होस्टिंग की, डांस किया. एक एक्ट्रेस के तौर पर मुझे 27 'बेस्ट एक्ट्रेस' के अवॉर्ड मिले हैं, मैंने बेहतरीन एक्टर्स के साथ काम किया है. मैंने कभी इसके बारे में बात नहीं की और न ही कभी अपनी तारीफ की." 

यह भी पढ़ें-   विजय और तृषा पर सिंगर सुचित्रा का तंज, बोलीं- 'वह एक पैरासाइट, मुझे बिल्कुल पसंद नहीं' 

सोशल मीडिया 'बदनाम' करने की कोशिश की जा रही है 

उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह अपनी कहानी का 'अपना' पहलू नहीं बतातीं, तो सोशल मीडिया उन्हें 'बदनाम' करने की कोशिश करता है.
"लेकिन अब मुझे लगता है कि मैं जिंदगी के ऐसे मोड़ पर आ गई हूं, जहां मुझे बोलना ही चाहिए. अगर आप अपनी सच्चाई नहीं बताते, तो लोग आपकी आवाज दबा देते हैं और तथ्यों को तोड़-मरोड़ देते हैं. जैसे-जैसे समय बीतता है, आपको एहसास होता है कि आपको बदनाम किया जा रहा है. दुख की बात यह है कि ऐसा कोई दूसरी औरत ही कर रही है. औरतें एक-दूसरे के साथ ऐसा कैसे कर सकती हैं? मैं अपनी शादी खत्म नहीं करना चाहती थी, लेकिन जब कुछ होता है, तो उसके पीछे कोई न कोई वजह जरूर होती है. किसी पर इल्जाम लगाना बहुत आसान होता है." 

यह भी पढ़ें-  Mother's Day : निक जोनास ने ‘जान' प्रियंका चोपड़ा और बेटी के साथ शेयर की दिल छूने वाली तस्वीरें, फैंस बोले- जीजू प्रो मैक्स

Advertisement

 मेरे बच्चे मेरे लिए प्रेरणा हैं 

 2021 में 'बॉलीवुड बबल' के साथ एक इंटरव्यू के दौरान नीलिमा ने राजेश खट्टर के साथ अपनी शादी के बारे में बात की थी  और कहा, "दूसरी शादी शायद टिक जाती, अगर कुछ ऐसी चीजें न हुई होतीं, जिनका सामना करना बहुत मुश्किल था... यह बहुत मुश्किल था. यह एक नामुमकिन काम जैसा था. मुझे लगता है कि अगर इसमें थोड़ा और कंट्रोल, थोड़ी और समझदारी और लॉजिक होता, तो यह शादी जरूर चल जाती, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.  मुंबई में इतनी सारी मुश्किलों और दबावों के बीच ऐसा अक्सर हो जाता है. कभी-कभी लोग इन दबावों के आगे हार मान लेते हैं, लेकिन मैं फिर से उठकर आगे बढ़ सकती हूं. मेरी जिंदगी में ये प्यारे लड़के हैं - मेरे बेटे (शाहिद और ईशान) - जो मेरे लिए बहुत बड़ी प्रेरणा रहे हैं और मेरी खुशी और हिम्मत का सबसे बड़ा जरिया हैं." हालांकि, नीलिमा अजीम ने कहा कि उन्होंने अपनी कमियों और खूबियों के साथ खुद को स्वीकार कर लिया है और अब जीवन की सच्चाई को लेकर उनका नजरिया बेहतर हो गया है.

Featured Video Of The Day
Vietnam Boat Accident में ऑपरेटर गिरफ्तार, बिना लाइफ जैकेट सफर पर उठे 5 बड़े सवाल
Topics mentioned in this article
Shahid Kapoor Mother Neelima Azeem
Neelima Azeem
Neelima Azeem Husband
Neelima Azeem On Marriages
Neelima Azeem Reveals About Shahid Kapoor