शाहरुख खान को बॉलीवुड का किंग ऑफ रोमांस कहा जाता है. उन्होंने पर्दे पर एक आइडियल लवर, बॉयफ्रेंड और पति के किरदारों को पर्दे पर उतारा है. लेकिन उनकी इस सफलता के पीछे सिर्फ वो नहीं हैं बल्कि उनकी को-स्टार यानी उनकी हीरोइन्स का भी बहुत बड़ा योगदान हैं. उनकी एक्ट्रेसेस उनकी अच्छी दोस्त भी रही हैं और रियल लाइफ में भी शाहरुख को एक आइडियल इंसान बताती हैं. आइए जानते हैं कि कौन सी वो एक्ट्रेसेस जिनकी वजह से शाहरुख किंग ऑफ रोमांस कहलाए यानी किनके साथ शाहरुख की जोड़ी सबसे अधिक पसंद की गई.
काजोल
काजोल, शाहरुख खान की फेवरेट को-स्टार और पुरानी दोस्त रही हैं. ये दोनों एक्टर बॉलीवुड के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले ऑनस्क्रीन कपल में से एक हैं. शाहरुख को किंग ऑफ रोमांस बनाने का सबसे अधिक श्रेय काजोल को दिया जा सकता है, क्योंकि पर्दे पर वह सबसे अधिक काजोल के साथ ही रोमांस करते दिखे हैं. बाजीगर, कुछ-कुछ होता है, करण-अर्जुन से लेकर दिलवाले तक काजोल-शाहरुख की जोड़ी हिट रही है.
माधुरी दीक्षित और शाहरुख खान ने ‘कोयला', ‘दिल तो पागल है' और दूसरी फिल्मों में अपनी जबरदस्त केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीत लिया है.
कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ ने शाहरुख खान के साथ ‘जब तक है जान' और ‘जीरो' में काम किया है. उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों और समीक्षकों, दोनों ने ही सराहा है. कैटरीना उन्हें विनम्र और एक सच्चा जेंटलमैन बताती हैं.
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जिन्होंने शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड में अपना बड़ा डेब्यू किया. रब ने बना दी जोड़ी में डबल अवतार लेकर शाहरुख ने दोनों ही रूप में आइडियल लवर और पति का उदाहरण पेश किया था.
करीना कपूर
करीना कपूर खान ने शाहरुख खान के साथ ‘कभी खुशी कभी ग़म…', ‘अशोका' और ‘रा. वन' जैसी फिल्मों में स्क्रीन शेयर की है. करीना के साथ भी शाहरुख की जोड़ी काफी पसंद की गई. खासकर अशोका में दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई.
यह भी पढ़ें - मिस इंडिया इंटरनेशनल, सुपरस्टार की बहन, 2 एक्ट्रेस और एक विदेशी लड़की समेत, 5 पत्नियों वाला पति, 12 अफेयर, गुमनाम मौत
दीपिका पादुकण
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने कई हिट फिल्में दी है. ओम शांति ओम (2007), चेन्नई एक्सप्रेस (2013), हैप्पी न्यू ईयर (2014), पठान (2023), और जवान (2023) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में दोनों साथ नजर आए. दोनों की केमेस्ट्री काफी पसंद की गई. जवान उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1,160 करोड़ की कमाई की.