90s के दौर में हिंदी फिल्में सिर्फ अपनी कहानी नहीं, बल्कि अपने गानों के दम पर भी लोगों के दिलों पर राज करती थीं. 1994 में रिलीज हुई दिलवाले ऐसी ही एक फिल्म थी, जिसके सातों गाने सुपरहिट साबित हुए. आज 32 साल बाद भी फिल्म के गाने लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा बने हुए हैं. अजय देवगन, सुनील शेट्टी और रवीना टंडन स्टारर इस रोमांटिक एक्शन फिल्म में नदीम-श्रवण का संगीत और समीर के बोल थे. फिल्म के सभी सात गानों को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला, लेकिन 'कितना हसीन चेहरा' और 'जीता था जिसके लिए' आज भी सबसे ज्यादा याद किए जाते हैं. कुमार सानू, अलका याज्ञनिक और उदित नारायण की आवाज ने इन गीतों को एवरग्रीन बना दिया.
रिलीज के तीन दशक बाद भी इन गानों का जादू बरकरार है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिलवाले का म्यूजिक एल्बम के करीब 55 लाख कैसेट्स की बिक्री के साथ 90s के सबसे ज्यादा बिकने वाले हिंदी एल्बमों में शामिल रहा. यही वजह है कि 32 साल बाद भी फिल्म के ये गीत प्यार, जुदाई और यादों से भरे संगीत के दीवानों की पहली पसंद बने हुए हैं.
कुमार सानू, अलका याग्निक और उदित नारायण का जादू
‘दिलवाले' में नदीम-श्रवण का संगीत और समीर के बोल थे. ‘कितना हसीन चेहरा' (कुमार सानू), ‘जीता था जिसके लिए' (कुमार सानू-अलका याग्निक), ‘मौका मिलेगा तो हम' (उदित नारायण-अलका), ‘जीता हूं जिसके लिए', ‘जो तुम्हें चाहे उसको', ‘सातों जनम में तेरे' और ‘एक ऐसी लड़की थी' (सैड वर्जन) ये गाने फिल्म में मौजूद थे. ये प्यार, दिल टूटने और वफादारी की भावनाओं को छूते हैं. यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज के साथ आज भी रेडियो और प्लेलिस्ट्स में बजते हैं.
पहली पसंद थी दिव्या भारती
‘दिलवाले' में अजय देवगन, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन के साथ परेश रावल, रीमा लागू, गुलशन ग्रोवर और सईद जाफरी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे. इस फिल्म के लिए रवीना डंटन नहीं दिव्या भारती पहली पसंद थी. हालांकि उनकी असमय मृत्यु के बाद फिल्म में रवीना को लिया गया था. ‘दिलवाले' 4 फरवरी 1994 को रिलीज हुई, बजट लगभग 2 करोड़ रुपये था और यह सुपरहिट रही. बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार नेट कलेक्शन करीब 6.33 करोड़ रुपये, इंडिया ग्रॉस लगभग 11.88 करोड़ और वर्ल्डवाइड करीब 12 करोड़ रुपये. सुनील शेट्टी को फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर नॉमिनेशन मिला.
यह भी पढ़ें | 28 साल पुराना वो गाना जिसमें छिपी है काजोल के सच्चे प्यार की दिलकश कहानी