Sapna Choudhary Song: 7 साल पुराना सपना चौधरी का गाना, रातोंरात बन गई थीं हरियाणा की डांसिंग क्वीन, आज भी सॉन्ग का जलवा कायम

Sapna Choudhary Song: सपना चौधरी का हरियाणवी गाना 7 साल पहले रिलीज हुआ था. इस गाने ने सपना चौधरी को रातोरात डांसिंग क्वीन बना दिया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Sapna Choudhary Song: सपना चौधरी का वो गाना जिसने बनाया हरियाणा की डांसिंग क्ववीन
youtube
नई दिल्ली:

Sapna Choudhary Song: हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी का नाम आते ही लोगों के जेहन में उनका जबरदस्त डांस और देसी अंदाज की तस्वीर सामने आ जाती है. सपना ने अपने टैलेंट के दम पर हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश में अपनी अलग पहचान बनाई है. उनके कई गाने ऐसे हैं, जिन्हें रिलीज हुए सालों बीत चुके हैं, लेकिन आज भी उनकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है. ऐसा ही एक गाना है 'गजबण पाणी ने चाली', जिसने सपना चौधरी के स्टारडम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. इस गाने में सपना का डांस, उनका देसी अंदाज और हरियाणवी ठाठ दर्शकों को खूब पसंद आया. यही वजह है कि यह गाना आज भी हरियाणवी म्यूजिक पसंद करने वालों की प्लेलिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है.

यह भी पढ़ें: सपना चौधरी का पहला भोजपुरी गाना, रवि किशन की हॉरर मूवी में हरियाणवी डांसिंग क्वीन के डांस से हिल गए थे यूपी-बिहार

हरियाणा की डांसिंग क्वीन का गजबन पानी ले चाली

सपना चौधरी का 'गजबण पाणी ने चाली' साल 2019 में रिलीज हुआ था. इस गाने को विश्वजीत चौधरी ने गाया था जबकि मुकेश जाजी ने इसके बोल लिखे थे. इस गाने में अमन जाजी का म्यूजिक था और सपना चौधरी का शानदार डांस. इन सब शानदार आर्टिस्ट की जुगलबंदी ने 3 मिनट 42 सेकंड के इस गाने को शानदार बना दिया है.

सपना चौधरी बनीं हरियाणा की सुपरस्टार

सपना चौधरी की सफलता की कहानी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी संभालने के लिए उन्होंने कम उम्र में ही स्टेज परफॉर्मेंस शुरू कर दी थी. शुरुआत में सपना हरियाणा के छोटे-छोटे मंचों पर रागिनी कार्यक्रमों में डांस करती थीं. साल 2015 में उनका गाना 'सॉलिड बॉडी' खूब वायरल हुआ और इसके बाद उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी. फिर 'तेरी आंख्या का यो काजल' जैसे गानों ने उन्हें देशभर में पहचान दिलाई.

Advertisement

यहां देखें 'गजबण पाणी ने चाली'

साल 2017 में सपना चौधरी ने रियलिटी शो बिग बॉस 11 में हिस्सा लिया. इस शो ने उन्हें देश के घर-घर तक पहुंचा दिया. इसके बाद उन्होंने भोजपुरी, पंजाबी और बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया. आज सपना चौधरी सिर्फ एक डांसर नहीं, बल्कि हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा हैं. उनके पुराने गानों पर आज भी दर्शकों का प्यार बरकरार है और यही उनकी लोकप्रियता की सबसे बड़ी पहचान है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
CM योगी के जनता के नाम पत्र के 50 सप्ताह पूरे, बोले- यूपी मेरा परिवार
Topics mentioned in this article
Sapna Choudhary
Sapna Choudhary Dance Video
Sapna Choudhary Ka Gana
Bollywood
Entertainment

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं