समीरा रेड्डी का खुलासा- मुझे गोरा दिखाने के लिए गलत मेकअप करते थे, शरीर पर भी लगाते थे एक्सट्रा मेकअप...

समीरा रेड्डी ने अपने फिल्मी करियर के शुरुआती दिनों को याद किया जब उनकी लंबी हाइट की वजह से भी उन्हें काफी अलग महसूस करवाया जाता था और उन पर मेकअप को जबरन थोपा भी जाता था.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
समीरा रेड्डी ने याद किए करियर के शुरुआती दिन
Social Media
नई दिल्ली:

समीरा रेड्डी ने हाल ही में एक मीडिया पोर्टल को दिए इंटरव्यू में बताया कि पेरेंटिंग कैसे बदली है, एक नई मां के तौर पर उन्हें किन प्रेशर का सामना करना पड़ा, और साथ ही फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं पर लंबे समय से लगाए गए ब्यूटी स्टैंडर्ड्स पर भी बात की. समीरा रेड्डी (Sameera reddy) ने ऑनलाइन ट्रोलिंग के बारे में भी बात की और बताया कि मेनस्ट्रीम सिनेमा से दूर जाने के बाद उन्होंने अपना कॉन्फिडेंस कैसे वापस पाया. समीरा रेड्डी वो एक्ट्रेस हैं जो बॉलीवुड में रेस और मुसाफिर जैसी फिल्मों के लिए पहचानी जाता हैं. लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर उन्हें अपनी बातें बेबाकी से रखने के लिए पहचाना जाता है.

क्या बोलीं समीरा रेड्डी?

समीरा रेड्डी ने बताया कि आज पेरेंटिंग पिछली पीढ़ी के नजरिए से बहुत अलग है. उन्होंने कहा कि सिर्फ एकेडमिक परफॉर्मेंस पर फोकस करने के बजाय पेरेंट्स खासकर मांएं अब सोशल इशूज पर बातचीत को प्रायोरिटी दे रही हैं. उन्होंने मिड डे को बताया, "जो हमारे पेरेंट्स नहीं जानते थे या नहीं सोचते थे कि वह एक इशू है, आज वह हमारे लिए है. हम ज्यादा पॉलिटिकली करेक्ट हैं. जब हम जेंडर इक्वालिटी के बारे में बात करते हैं, तो हम ज्यादा अवेयर होते हैं, चाहे वह बुलींग हो या ट्रोलिंग. आम तौर पर, आज बहुत कम उम्र में सही काम करने की एक तरह की अवेयरनेस है."

जब उनसे पूछा गया कि क्या मां बनने के बाद फिल्मों से दूर जाने का उन्हें अफसोस है, तो समीरा ने अपनी फीलिंग्स के बारे में खुलकर बताया. उन्होंने कहा, "मैं कभी-कभी खुद से सवाल करती हूं, लेकिन जो है सो है."

यह भी पढ़ें: अनुराग डोभाल का सुसाइड वीडियो था पब्लिसिटी स्टंट! वीडियो शेयर कर भाई बोला- लोग हमें जिंदा जलाने की धमकी दे रहे हैं

Advertisement

समीरा ने बच्चे को जन्म देने के बाद आए मुश्किल समय के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने याद किया कि कैसे पोस्टपार्टम वजन बढ़ने से उनके सेल्फ-एस्टीम पर असर पड़ा और वह अकेला महसूस करने लगीं.

उन्होंने कहा, "पोस्टपार्टम वजन बढ़ने के बाद मुझे बहुत अकेलापन महसूस हुआ. मुझे लगा कि मुझे जज किया जा रहा है, और मेरे सेल्फ-एस्टीम को बहुत बड़ा झटका लगा. दिलचस्प बात यह है कि जब नायरा का जन्म हुआ, तो मैंने तय किया कि मैं दोबारा इससे नहीं गुजरूंगी. असल में, मैं बाहर जाकर यह कनफर्म करना चाहती हूं कि अगर कोई इससे गुजर रहा है, तो मैं उनके लिए वहां रहूं."

Advertisement

समीरा ने कहा कि शुरुआत में ट्रोलिंग ने उन पर असर डाला, लेकिन अब उन्होंने खुद को इससे अलग करना सीख लिया है.

ट्रोलिंग से फर्क नहीं पड़ता

उन्होंने कहा, "मेरे लिए यह कहना नामुमकिन होगा कि इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ा. लेकिन आज पांच साल बाद, मैं असल में इससे बहुत न्यूट्रल हूं. इससे यह बात नहीं बदलती कि मैं एक अच्छी इंसान हूं. इसलिए अब ट्रोलिंग से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. असल में, मेरे पेज पर यह बहुत कम होता है क्योंकि मेरी महिलाओं की कम्युनिटी बहुत सेफ और रियल है."

गोरा दिखाने के लिए करते थे एक्स्ट्रा मेकअप

समीरा ने अपने करियर की शुरुआत में ब्यूटी से जुड़े उन नियमों के बारे में भी बात की, जिनका सामना उन्हें करना पड़ा, खासकर गोरी स्किन और स्लिम होने का जुनून. उन्होंने बताया कि उन्हें अक्सर ऐसा महसूस कराया जाता था कि वह काफी नहीं हैं क्योंकि वह इंडस्ट्री की कुछ उम्मीदों पर खरी नहीं उतरती थीं.

Advertisement

उन्होंने कहा, "एक एक्टर के तौर पर, एक औरत के तौर पर, मुझे हमेशा लगता था कि मुझे और गोरा होना है. किसी अजीब वजह से, हर कोई हमेशा मुझ पर गोरा मेकअप करता था. इसलिए मुझे बॉडी मेकअप भी करना पड़ता था, और इससे मुझे सच में परेशानी होती थी. मुझे हमेशा महसूस कराया जाता था कि मैं कभी भी काफी पतली नहीं थी. मैं बहुत लंबी लड़की हूं, इसलिए मुझे महसूस कराया जाता था कि मैं बहुत लंबी और बहुत बड़ी हूं. कहीं न कहीं यह बात शुरू से ही मेरे साथ रही. सालों तक, एक एक्टर के तौर पर मेरी कहानी हमेशा मेरे साइज के बारे में रही, जबकि यह टैलेंट, एक्टिंग और कई दूसरी चीजों के बारे में होनी चाहिए थी. आज जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं तो मुझे यह भी नहीं पता कि मैंने ऐसा क्यों होने दिया, लेकिन यह इंडस्ट्री का नॉर्म था."

यह भी पढ़ें: जॉनी लीवर के बेटे को 10 साल की उम्र में हुआ ट्यूमर, पहली सर्जरी रही फेल, औलाद के चक्कर में देखा सबसे बुरा दौर

Advertisement

समीरा ने बताया कि जब वह सोशल मीडिया के जरिए लोगों की नजरों में लौटीं, तो उन्हें फिर से अपने लुक के लिए जजमेंट का सामना करना पड़ा, खासकर अपने नेचुरल लुक को अपनाने के लिए. "मुझसे कहा गया, 'तुम एक मां हो, तुम्हारा वजन बढ़ गया है, तुम्हारे बाल सफेद हो गए हैं. तुम सच में इस लाइन में वापस नहीं आ सकती. लोग तुम्हें एक्सेप्ट नहीं करेंगे.' समीरा ने कहा, "मैंने इसे चैलेंज की तरह नहीं लिया, बल्कि यह सोचा कि, 'ठीक है, मैं अपनी जगह बनाऊंगी. अगर तुम्हें यह पसंद है, तो रहो. अगर नहीं, तो प्लीज चले जाओ.'"

Featured Video Of The Day
US-इजरायली जहाजों को लेकर Hormuz पर ईरान की संसद से बड़ी खबर | BREAKING NEWS