खेसारी लाल यादव का भोजपुरी सुपरहिट गाना, हर शादी और पार्टी का बना हुआ है जान, सुनते ही थिरकने लगेंगे पैर

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का गाना 'सज के संवर के' आज भी शादी, बारात और डांस पार्टियों की पहली पसंद बना हुआ है. फिल्म मुकद्दर के इस रोमांटिक गाने में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली थी. गाने को यूट्यूब पर 63 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
खेसारी लाल यादव का भोजपुरी सुपरहिट गाना, हर शादी और पार्टी की जान
youtube
नई दिल्ली:

कोई भी फंक्शन हो शादी या पार्टी या फिर लोगो बारत में डांस कर रहे हों, ऐसे में भोजपुरी गाना ना बजे और लोग उस पर डांस ना करें ऐसा कैसे हो सकता है. आज हम एक ऐसे ही भोजपुरी गाने की बात करेंगे जिसको सुनते ही पैर थिरकने लगते हैं और खुद को कोई डांस करने से नहीं रोक पाता है. जाने-माने भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव की आवाज में ये गाना आज भी लोगों को झूमने पर मजबूर कर देता है. हम बात कर रहे हैं सुपरहिट गाने 'सज के संवर के' की, इस गाने में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिली थी जो लोगों को खूब पसंद आई. साल 2017 में रिलीज हुआ ये गाना आज भी लोगों का पसंदीदा बना हुआ है. 

फिल्म 'मुकद्दर' का गाना है 'सज के संवर के'

'सज के संवर के' गाना भोजपुरी फिल्म 'मुकद्दर' का है. इस फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ काजल राघवानी नजर आई थी. शेखर शर्मा के डायरेक्शन में बनी फिल्म के प्रोड्यूसर वसीम एस. खान थे. इस गाने में खेसारी और काजल की जोड़ी देखने को मिलती है. उनका रोमांटिक अंदाज, गाने के बोल और दोनों की केमिस्ट्री ने इस गाने को दर्शकों के बीच खास पहचान दिलाई.

खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह की आवाज ने बनाया खास

इस गाने को खास बनाया इसके संगीत और खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह की आवाज में. इसके साथ ही आनंद सिंह के लिखे गाने के बोल और मधुकर आनंद के संगीत ने इस गाने को और खास बना दिया. गाने को वेव म्यूजिक के बैनर तले रिलीज किया गया था. गाने की धुन इसका रोमांटिक अंदाज इसे शादी-ब्याह और डांस पार्टियों के लिए पसंदीदा बनाते हैं. गाने के बोल कुछ इस तरह हैं-

ये भी पढ़ें: छठ पर मायके जाने की चाहत पर बना भोजपुरी गाना वायरल, अंकुश-शिवानी के 'छठ करे नइहर जाईब' की यूट्यूब पर धूम

सज के, सँवर के जब आवेलु, ए रानी, दिनवे में मन गबड़ावेलु
राती में सपना तू अपना देखाके हमरा के काहे दुबरावेलु?
राजा, कइल बियाह, तू मोटा जइब हो
खइब मेहरी के हाथे त गोटा जइब हो
सुनी ला, सादी से होला बरबादी
तबो त दिनोदिन बढ़ ता आबादी
मरदे के मन ह, बिछिलिए नु जाला
बढ़ेला load तब जा के पछताला
अबे से काहे डेरवावेलु, ए गोरी? हरियर गछिया सुखावेलू
राजा, कइल बियाह, तू मोटा जइब हो
खइब मेहरी के हाथे त गोटा जइब हो

Advertisement

यूट्यूब पर 63 करोड़ से ज्यादा व्यूज

गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसके व्यूज से लगाया जा सकता है. गाने 'सज के संवर के' के यूट्यूब पर 63 करोड़ से ज्यादा व्यूज हैं. इतने लंबे समय बाद भी गाने को मिल रहे व्यूज बताते हैं कि दर्शकों के बीच इसकी लोकप्रियता बरकरार है. वहीं बात करें फिल्म की तो मुकद्दर 26 अक्टूबर 2017 को रिलीज हुई थी. इसमें खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी, शमीम खान और अयाज खान नजर आए थे. 

Featured Video Of The Day
महिला वकील की कार में पड़ोसी ने लगाई आग, मोरबी की घटना CCTV में कैद
Topics mentioned in this article
Saj Ke Sawar Ke Bhojpuri Song
Khesari Lal Songs
Ndtv Hindi
Hindi News
Bhojpuri Song

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं