रुचिका जांगिड़ (Ruchika Jangid) वो नाम है जिसने 2020 में अपने एक गाने से पूरे देश को झूमने पर मजबूर कर दिया था. बेशक किसी को भाषा समझ में आए या नहीं आए लेकिन सबने म्यूजिक और इमोशंस को खूब पकड़ा था. हरियाणवी सिंगर रुचिका जांगिड़ के नाम की यूट्यूब पर तूती बोलती है. रुचिका जांगिड़ का यूट्यूब पर ऐसा ही एक हरियाणवी गाना है जो हरियाणवी गानों की दौड़ में छह साल बाद भी बना हुआ है. रुचिका जांगिड़ का 2020 का ट्रैक 'कोको कोला (Coco Cola Song)' का वीडियो यूट्यूब पर 953 मिलियन यानी 95 करोड़ 30 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुका है. ये वीडियो 4 सितंबर 2020 में रिलीज हुई था. ये हरियाणवी सॉन्ग शादियों की शान है. इए जानते हैं इससे जुड़े किस्सों के बारे में...
रुचिका जांगिड़ की कमाल आवाज और आमीन बारूदी के धमाल लिरिक्स
रुचिका जांगिड़ का 'कोको कोला' की लिरिक्स बहुत ही मजेदार है. आमीन बारूदी ने बोल ऐसे लिखे कि किचन का सामान ही हुक बन गया. पेट में गुड़गुड़ की शिकायत, काला नमक और नींबू बाजार से, फिर ईनो मिला जलजीरा और दो पुड़िया. इन शब्दों ने इसको घर-घर तक पहुंचा दिया और इस गाने पर रील्स की तो झड़ी ही लग गई. इस गाने ने भाषा की सारी सीमाएं ही लांघ डालीं. आप खुद ही इसकी लिरिक्स पर गौर फरमाएं...
म्हारों पेट में होरी गुड गुड जब मने पिया जी को बतायो
म्हारों पेट में होरी गुड गुड जब मने पिया जी को बतायो
मेरो बलमा बड़ो सयानों ठंडों कोको कोलो ल्यायों
हाये मेरो बलमा घणो सयानों ठंडों कोको कोलो ल्यायों
कालो नमक और नींबू सइयां ल्यायों थो बाजार ते
धोरो बैठके पैर दबावन लाग्यो थो फिर प्यार ते
हाँ धोरो बैठके पैर दबावन लाग्यो थो फिर प्यार ते
इनो गेल्या जल जीरो फिर दो पुड़ियो मंगवायो
हाँ इनो गेल्या जल जीरो फिर दो पुड़ियो मंगवायो
मेरो बलमा बड़ो सयानों ठंडों कोको कोलो ल्यायों
हे रे रे मेरो बलमा बड़ो सयानों ठंडों कोको कोला ल्यायों
रुचिका जांगिड़ का वायरल 'कोको कोला'
इस गाने में रुचिका जांगिड़ की आवाज है. वीडियो में उनके साथ कुलदीप कौशिक उर्फ के डी हैं. म्यूजिक जीआर म्यूजिक का है. इस हरियाणवी गाने का वीडियो करीब तीन मिनट चौदह सेकंड का है. रुचिका जांगिड़ के पॉपुलर गानों में तेर लत लग जा गी, बदली बदली लागे, फॉर्च्यूनर, 4जी का जमाना, पनघट और ब्याह करके. 'कोको कोला' ने उन्हें उस लीग में पहुंचा दिया, जहां हरियाणवी डीजे सॉन्ग की बात हो तो नाम सबसे ऊपर आता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं