56 साल पुराना रेखा का वो गाना जिसकी गन्ने के खेतों मे हुई शूटिंग, कानों में झुमके और कमर पर लहराती चोटी, रफी की आवाज ने बनाया अमर

56 साल पहले रिलीज हुई फिल्म सावन भादों का गाना जो गन्ने के खेतों के बीच हुआ था शूट. रेखा के चुलबुले अंदाज और मोहम्मद रफी का आवाज में आज भी बना हुआ है सभी लवर्स का फेवरेट.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
56 साल पुराना ये सुपरहिट गाना, कानों में झुमके और कमर पर लहराती चोटी के साथ रेखा ने जीता दिल
Youtube
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा में कई ऐसे गाने बने हैं जो अपनी सादगी की वजह से सदाबहार बन गए हैं. आज हम एक ऐसे ही फेमस गाने की बात करेंगे जिसको यादगार बनाने के लिए न तो बड़े-बड़े सेट की जरूरत पड़ीऔर न ही भारी-भरकम डांस स्टेप्स की. बल्कि कानों में झुमके, कमर पर लटकती चोटी और चुलबुली अदाओं के साथ दिलकश आवाज ही काफी हुई. जो सीधे दिल में उतर गई. 56 साल पहले आए एक गाने का ऐसा ही जादू पर्दे पर देखने को मिला था, इस गाने में रेखा ने अपने अंदाज से दर्शकों का दिल जीता इसके साथ ही मोहम्मद रफी की आवाज ने इस गाने को यादगार बना दिया. आज भी इस गाने की धुन सुनते ही पैर थिरकने लगते हैं. 

'सावन भादों' का गाना, जिसने मचाई थी धूम

हम बात कर रहे हैं साल 1970 में आई फिल्म 'सावन भादों' के गाने 'कान में झुमका, चाल में ठुमका' की. ये गाना रेखा के करियर के शुरुआती दौर का था. इस फिल्म में रेखा के साथ नवीन निश्चल ने काम किया था. मोहन सहगल के निर्देशन में बनी इस फिल्म के गाने के बोल वर्मा मलिक ने लिखे थे और संगीत तैयार किया था सोनिक-ओमी ने. गाने की शूटिंग गन्ने के खेतों और नही कि किनारे खुले मैदानो में की गई थी. मोहम्मद रफी की दमदार आवाज के साथ शरारती अंदाज ने इस गाने को एक अलग ही पहचान दी. गाने के बोल, इसका संगीत और रफी साहब की आवाज में ये गाना सिर्फ उस दौर में ही नहीं बल्कि आज के समय में भी लोगों को बेहद पसंद आता है. गाने के बोल इस तरह हैं- 

ये भी पढ़ें: राज कपूर- नरगिस का 70 साल पुराना वो गाना जिसमें दोनों बने थे कठपुतली, आज भी हर कपल की प्लेलिस्ट में शामिल

आए हाय,
कान में झुमका, चाल में ठुमका, कमर पे चोटी लटके
हो गया दिल का, पुरजा-पुरजा, लगे पचासी झटके
हो, तेरा रंग है नशीला, अंग-अंग है नशीला
रंग है नशीला, अंग-अंग है नशीला
कान में झुमका, चाल में ठुमका, कमर पे चोटी लटके
हो गया दिल का, पुरजा-पुरजा, लगे पचासी झटके
हो, तेरा रंग है नशीला, अंग-अंग है नशीला
रंग है नशीला, अंग-अंग है नशीला

Advertisement

रेखा की अदाएं और नवीन निश्चल की मस्ती

इस गाने में खास बनाने में सिर्फ गाने के बोल, संगीत और रफी साहब की आवाज ही नहीं थी. बल्कि इस गाने को खास बनाने में रेखा का चुलबुला अंदाज भी था. उनके झुमके, चाल और चेहरे के हावभाव गाने के बोलों के साथ बिल्कुल परफेक्ट मैच करते हैं. रेखा के साथ ही नवीन निश्चल भी अपने अलग अंदाज और डांस के साथ गाने की मस्ती को आगे बढ़ाते हैं. पर्दे पर दोनों के बीच की केमिस्ट्री इसको हल्की-फुल्की मस्ती के साथ एंटरटेनिंग भी बनाती है. 

रफी की आवाज का जादू

इस गाने को मोहम्मद रफी ने अपनी आवाज से ऐसा सजाया कि इतने सालों बाद भी ये कपल्स के फेवरेट गानों की लिस्ट में शामिल है. रफी साहब की गायिकी का शरारती अंदाज और गाने के हर बोल इसको एक अलग ही रंग में भर देते हैं. सोनिक-ओमी का संगीत और वर्मा मलिक के बोल मिलकर इसे ऐसा गीत बनाते हैं, जिसे सुनने में आज भी वही पुरानी मस्ती महसूस होती है. फिल्म 'सावन भादों' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Guwahati Hotel Firing: 5 लोगों का मर्डर, गुवाहाटी के होटल में खूनी कांड की इनसाइड स्‍टोरी
Topics mentioned in this article
Sawan Bhadon Songs
Rekha Songs
Ndtv Hindi
Hindi News
Rekha Dance Songs

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं