विज्ञापन

112 दिन से पाकिस्तान में ट्रेंड कर रही यह भारतीय वेब सीरीज, बीजेपी सांसद हैं इसके लीड एक्टर- आपने देखी क्या?

पाकिस्तान का लियारी टाउन जहां इन दिनों भारत में हर किसी की जुबान पर है, वहीं पिछले 112 दिन से पाकिस्तान में एक भारतीय वेब सीरीज का भी जलवा है. ये वेब सीरीज 112 दिन पहले नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और अभी तक टॉप 10 में ट्रेंडिंग में हैं.

112 दिन से पाकिस्तान में ट्रेंड कर रही यह भारतीय वेब सीरीज, बीजेपी सांसद हैं इसके लीड एक्टर- आपने देखी क्या?
112 दिन से पाकिस्तान में हंगामा बरपा रही ये वेब सीरीज
नई दिल्ली:

पाकिस्तान का लियारी टाउन जहां इन दिनों भारत में हर किसी की जुबान पर है, वहीं पिछले 112 दिन से पाकिस्तान में एक भारतीय वेब सीरीज का भी जलवा है. ये वेब सीरीज 112 दिन पहले नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और अभी तक टॉप 10 में ट्रेंडिंग में हैं. दिलचस्प यह है कि इस वेब सीरीज में नजर आ रहे लीड एक्टर एक सांसद भी हैं. हम बात कर रहे हैं वेब सीरीज मामला लीगल है की. इस वेब सीरीज में बीजेपी सांसद और एक्टर रवि किशन लीड रोल में हैं और उनकी कॉमिक टाइमिंग को खूब पसंद भी किया गया है. 

सोशल मीडिया पर एक वेब सीरीज की चर्चा जोरों पर है. इस सीरीज का दूसरा पार्ट भी बस रिलीज होने ही वाला है. इसका नाम है 'मामला लीगल है'. पहले पार्ट की चर्चा के बीच दूसरा पार्ट भी रिलीज को तैयार है. आपको जानकर हैरानी होगी कि एक तरफ जहां सीजन 2 की चर्चा है वहीं इसका पहला पार्ट पिछले 15 हफ्तों से पाकिस्तान में ट्रेंड कर रहा है.  नेटफ्लिक्स पर ये हिंदी वेब सीरीज दर्शकों का ध्यान खींच रही है. मामला लीगल है नाम की यह कोर्टरूम कॉमेडी ड्रामा सीरीज पाकिस्तान में काफी पॉपुलर हो रही है.

कोर्ट में आते हैं अजब-गजब मामले

यह सीरीज IMDb पर 8.0 की रेटिंग हासिल कर चुकी है और पिछले 15 हफ्तों से पाकिस्तान के नेटफ्लिक्स टॉप-10 में बनी हुई है. फिलहाल यह लिस्ट में 10वें नंबर पर है. सीरीज की कहानी दिल्ली के पटपड़गंज डिस्ट्रिक्ट कोर्ट पर आधारित है, जहां अजीबोगरीब मुकदमों का सिलसिला चलता रहता है. यहां के कर्मचारी न्याय देने की कोशिश तो करते हैं, लेकिन हर कदम पर हंसी-मजाक और अराजकता भी साथ चलती है.

Latest and Breaking News on NDTV

सीरीज में ऐसे अजब-गजब केस दिखाए गए हैं जैसे चूहों के गांजा खाने का मामला या तोतों पर अश्लीलता का आरोप. इन मजेदार और अनोखे मुकदमों के जरिए कोर्टरूम की दुनिया को बेहद हल्के-फुल्के और मनोरंजक तरीके से पेश किया गया है.

इस तारीख को आ रहा मामला लीगल है का दूसरा सीजन

सीरीज में लीड रोल में रवि किशन, निधि बिष्ट, नैला ग्रेवाल, अनंत जोशी और दूसरे कलाकार नजर आ रहे हैं. रवि किशन और निधि बिष्ट की जोड़ी दर्शकों को खास तौर पर पसंद आ रही है. सीजन 1 में कुल 8 एपिसोड हैं, जो 2024 में रिलीज हुए थे. अब सीजन 2 भी आने वाला है, जिसका ट्रेलर जारी हो चुका है. नया सीजन 3 अप्रैल 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा. इसमें कुशा कपिला और दिनेश लाल यादव (निर्भीक) जैसे नए कलाकार भी शामिल होंगे.

सीरीज के क्रिएटर्स में समीर सक्सेना, कुणाल अनेजा और सौरभ खन्ना का नाम शामिल है. यह शो कोर्ट के काम करने के तरीके पर व्यंग्य करते हुए आम लोगों की जिंदगी से जुड़े मुद्दों को ह्यूमर के साथ पेश करता है. अगर आपको कोर्टरूम ड्रामा पसंद है और उसमें थोड़ा-बहुत कॉमेडी का मसाला भी चाहिए, तो मामला लीगल है एक बार जरूर देखें. पाकिस्तान में हिंदी सीरीज की बढ़ती लोकप्रियता का यह एक और उदाहरण है.
 

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Netflix, Netflix Top 10, Netflix Top 10 In Pakistan, Maamla Legal Hai, Maamla Legal Hai Season 1
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com