'रेडी' एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने आमिर खान के सौतेले भाई के साथ भागकर की थी शादी, मारपीट के बाद हुआ तलाक, बोलीं- बेटी नहीं होती तो

एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने आमिर खान के सौतेले भाई हैदर अली खान से शादी की थी. उन्होंने 18 दिनों के अंदर ही शादी का फैसला ले लिया. हालांकि जल्द ही उनकी तलाक हो गया.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
ईवा ग्रोवर ने आमिर खान के सौतेले भाई के साथ भागकर की थी शादी
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने आमिर खान के सौतेले भाई हैदर अली खान से शादी की थी. ईवा ग्रोवर ने पहले उन्हें 18 दिनों तक डेट किया था, जिसके बाद उन्होंने शादी के लिए हां कहा. शादी की फैसला लेना उनके लिए मुश्किल नहीं था, क्योंकि वह जल्द शादी कर के सेटल हो जाना चाहती थीं. हालांकि उनकी मां को अलग-अलग धर्मों के बीच यह शादी मंज़ूर नहीं थी, लेकिन ईवा पीछे नहीं हटीं. वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गईं और शादी कर ली, लेकिन ईवा ने शादी को लेकर जो सुनहरे सपने देखे थे, वे जल्द ही धुंधले पड़ने लगे. उनकी शादी एक ऐसी शादी थी, जहां उनके साथ बुरा बर्ताव किया गया. शादी के पांच साल बाद ईवा ने ससुराल छोड़ने की हिम्मत जुटाई. तब तक वह मां भी बन चुकी थीं. हाल ही में हुई एक बातचीत में एक्ट्रेस ने अपनी शादी में उठाए गए दुखों के बारे में खुलकर बात की और बताया कि उन्होंने अपनी शादी को बचाने की कोशिश कैसे की थी. 

शादी से पहले 18 दिन तक किया डेट

ईवा ने विक्की लालवानी को बताया, "सच तो यह है कि मैंने उन्हें सिर्फ 18 दिन तक डेट किया था. 18 दिनों में आप किसी इंसान को ठीक से नहीं जान पाते. पीछे मुड़कर देखने पर मुझे नहीं लगता कि सारी गलती उनकी थी. शायद कुछ गलती मेरी भी थी क्योंकि यह सब बहुत जल्दी हो गया था." उन्होंने याद करते हुए कहा, "उन्होंने प्रपोज किया, मैंने अपनी मां या किसी और की बात नहीं सुनी और उनके साथ भाग गई. उस समय मेरा करियर आगे बढ़ रहा था. हम अलग-अलग धर्मों के थे, लेकिन 19वें दिन मैं उनके साथ चली गई और हमने शादी कर ली."

यह भी पढ़ें- सावधान इंडिया और क्राइम पेट्रोल के प्रोड्यूसर की हॉलीवुड में एंट्री, पहली फिल्म 'द एम्प्टी एड्रेस' का ऐलान

उन्हें गुस्सा बहुत आता था
शादीशुदा जिंदगी में आने के बाद चीजें बदलने लगीं क्योंकि ईवा को पता चला कि वह जिस आदमी से शादी कर चुकी हैं, उसे वह जानती ही नहीं थीं. उन्होंने कहा, "शादी के बाद मुझे बहुत जल्दी एहसास हो गया कि वह वैसे इंसान नहीं थे, जैसा मैंने सोचा था." सामने आईं समस्याओं के बारे में बताते हुए ईवा ने कहा, "सबसे पहली बात थी उनका गुस्सा. वह मेरी सोच से कहीं ज्यादा था. मैंने पहले कभी इस तरह के गुस्से का सामना नहीं किया था क्योंकि मेरे घर में बड़े होते समय कोई पुरुष नहीं था." जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने उनके साथ मारपीट की, तो ईवा ने जवाब दिया, हां. वह हिंसक थे.  

Advertisement

'मेरी बेटी ने मुझे छोड़ने की हिम्मत दी'
शादी के चार साल बाद, ईवा ने रिश्ते को बचाने की उम्मीद में बच्चा पैदा करने का फैसला किया, लेकिन इससे न तो उनकी स्थिति बदली और न ही उनके पति. उन्होंने कहा, "उसके जन्म के एक महीने के भीतर ही मैं बर्दाश्त करने की हद पार कर चुकी थी. मैं बस और नहीं सह सकती थी." उस समय, ईवा टेलीविजन शो 'वक्त बताएगा कौन अपना कौन पराया' में काम कर रही थीं. उन्होंने याद किया कि कैसे उनके साथियों ने उनकी मदद की.

उन्होंने कहा, "एक दिन, पूरी यूनिट ने तय किया कि वे मेरी मदद करेंगे. वे मेरे घर आए मेरी मां से बात की और मुझे उस स्थिति से निकलने के लिए हिम्मत दी." ईवा ने याद करते हुए कहा, "उन सभी की वजह से मैं आखिरकार अपनी मां से बात कर पाई.  मेरी माँ ने खुले दिल से मेरा स्वागत किया."

Advertisement

यह भी पढ़ें- फार्महाउस से लेकर ब्रेसलेट तक, जब प्रणित मोरे के मजाक से सलमान खान हो गए थे नाराज, सबके सामने लगा दी थी क्लास

आमिर के पिता ने बीच-बचाव किया
ईवा ने दिवंगत फिल्ममेकर ताहिर हुसैन को याद करते हुए कहा, उन्होंने हैदर की परवरिश की थी और वे एक्टर आमिर खान के पिता थे.
उन्होंने कहा, "ताहिर हुसैन साहब बहुत अच्छे इंसान थे. जब भी उन्हें मौका मिलता, वे मुझसे इस बारे में बात करते थे. वे भावुक हो जाते थे और रो भी पड़ते थे." उन्होंने अपनी एक्स सास शहनाज की भी तारीफ की और उन्हें "बहुत अच्छे दिल वाली महिला" बताया.

ईवा का करियर
टेलीविजन पर ईवा का करियर बेहद शानदार रहा. उन्होंने 'कुमकुम - एक प्यारा सा बंधन', 'करिश्मा का करिश्मा', 'शरारत', 'वक्त बताएगा कौन अपना कौन पराया' जैसे हिट डेली सोप्स में काम किया.

Featured Video Of The Day
कोलकाता में 73 वर्षीय व्यापारी नेता पर सरेआम थप्पड़ और अंडों से हमला
Topics mentioned in this article
Eva Grover
Eva Grover Abusive Marriage
Eva Grover Bio
Eva Grover Age
Eva Grover Daughter