तमिल फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता रवि मोहन इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. पत्नी आरती से तलाक की प्रक्रिया के बीच अभिनेता पिछले कुछ समय से मानसिक दबाव और विवादों का सामना कर रहे हैं. इस बीच फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. मशहूर निर्देशक लोकेश कनगराज ने रवि मोहन का अपने आने वाले प्रोजेक्ट 'बेंज' में स्वागत किया. रविवार को लोकेश कनगराज ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट साझा किया. इस पोस्ट में उन्होंने अभिनेता का अपने 'लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स' (एलसीयू) में स्वागत करते हुए प्यार और सम्मान व्यक्त किया. उन्होंने लिखा, "यूनिवर्स में आपका स्वागत है रवि मोहन सर." इसके साथ उन्होंने गले लगने और दिल वाले इमोजी का भी इस्तेमाल किया.
रवि मोहन फिल्म 'बेंज' के जरिए कनगराज के सिनेमाई संसार का हिस्सा बनने जा रहे हैं. हालांकि पोस्ट में फिल्म की कहानी या अभिनेता के किरदार को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है. दिलचस्प बात यह है कि यह घोषणा ऐसे समय में हुई है, जब रवि मोहन अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी परेशानियों से गुजर रहे हैं. हाल ही में आयोजित एक प्रेस वार्ता में अभिनेता ने खुलकर अपनी भावनाएं साझा की थीं. उन्होंने कहा था कि उनकी कोई भी फिल्म तब तक पर्दे पर नहीं आएगी, जब तक उनकी तलाक की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती.
Welcome to the universe @iam_RaviMohan sir 🤗🤗❤️❤️ #Benz @offl_Lawrence @nivinofficial @iamsamyuktha_ @Dir_Lokesh @PassionStudios_ @TheRoute @GSquadOffl @Sudhans2017 @Jagadishbliss @bakkiyaraj_k @SaiAbhyankkar pic.twitter.com/kxF51Vtb9Z
— Lokesh Kanagaraj (@Dir_Lokesh) May 31, 2026
रवि मोहन ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि पिछले कुछ समय से उन्हें लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. यह स्थिति उनके लिए बेहद कठिन रही है. वह अपने पेशेवर जीवन से जुड़ी समस्याओं को संभालना जानते हैं, लेकिन निजी जिंदगी में चल रही परेशानियों का असर उनके मन और काम दोनों पर पड़ रहा है.
यह भी पढ़ें: देखे थे डॉक्टर बनने के सपने लेकिन मां की चाहत ने बना दिया हीरोइन, 5 तस्वीरों के साथ पढ़ें कैसे बदली किस्मत
अभिनेता ने कहा कि वह अपने कारण किसी निर्माता या सहयोगी को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते. यदि उन्होंने किसी फिल्म के लिए कोई राशि ली है, तो वह उसे वापस कर देंगे. बता दें कि रवि मोहन और आरती ने साल 2009 में शादी की थी. दोनों की शादी लंबे समय तक चर्चा में रही, लेकिन बाद में उनके रिश्ते में दूरियां आने लगीं. साल 2024 में दोनों ने अलग होने की घोषणा कर दी थी. इसके बाद अभिनेता अलग रहने लगे और दोनों के बीच तलाक की कानूनी प्रक्रिया शुरू हो गई. फिलहाल यह मामला चेन्नई फैमिली कोर्ट में विचाराधीन है.
यह भी पढ़ें: गुरमीत चौधरी का खुलासा, देबिना बनर्जी ने कई बार झेला मिसकैरिज का दर्द, कहा- 'डॉक्टरों ने माना कर दिया था'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं