एजुकेशन में विजय पर भारी पड़ती हैं रश्मिका, एक दो नहीं कर रखी हैं तीन डिग्रियां, जानें उम्र में बड़ा कौन

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को उदयपुर में शाही अंदाज में शादी करने जा रहे हैं. दोनों फिल्मों में हिट हैं तो पढ़ाई में भी अव्वल ही रहे हैं. दोनों की उम्र में पांच साल से ज्यादा का अंतर है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
एजुकेशन में विजय पर भारी पड़ती हैं रश्मिका, एक दो नहीं कर रखी हैं तीन डिग्रियां

सालों की अटकलों और चुप्पी के बाद आखिरकार साउथ सिनेमा के पॉपुलर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. दोनों 26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर सात जन्म के बंधन में बंध जाएंगे. अरावली की वादियों में बसे शाही वेन्यू पर 24 फरवरी से प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं. संगीत, मेहंदी और हल्दी की रस्मों की रौनकें नजर आने लगी हैं. इन खुशियों के बीच ये भी जान लेते हैं कि ये दोनों सितारे कितना पढ़े लिखे हैं और दोनों में कितना एज गैप है.

ये भी पढ़ें: Border 2 Box Office Collection Day 33: सनी देओल की फिल्म ने इस एक्टर की बदली तकदीर, बॉर्डर 2 ने 33वें दिन में कमा डाले इतने रुपये

दोनों की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

अगर बात करें पढ़ाई की तो रश्मिका मंदाना ने अपनी स्कूल एजुकेशन कोडागु के कूर्ग पब्लिक स्कूल से पूरी की. इसके बाद उन्होंने बेंगलुरु के एमएस रामैया कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉर्स से इंग्लिश लिटरेचर, जर्नलिज्म और साइकोलॉजी में ग्रेजुएशन किया. यानी फिल्मों में आने से पहले उन्होंने अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दिया.

वहीं विजय देवरकोंडा ने पुट्टपर्थी के सत्या साई हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने हैदराबाद के बद्रुका कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड आर्ट्स से बी.कॉम की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के मामले में भी ये जोड़ी काफी स्ट्रॉन्ग नजर आती है. शायद यही वजह है कि दोनों अपने करियर को लेकर इतने फोकस्ड और प्रोफेशनल नजर आते हैं.

Advertisement

उम्र का फासला

अब बात करते हैं दोनों की उम्र के अंतर की यानी कि एज गैप की. रश्मिका का जन्म 5 अप्रैल 1996 को हुआ था. इस लिहाज से वो इस समय 29 साल की हैं और इस साल अप्रैल में 30 की हो जाएंगी. दूसरी ओर विजय देवरकोंडा का जन्म 9 मई 1989 को हुआ था और वो 36 साल के हैं. यानी दोनों के बीच करीब सात साल का एज गैप है. हालांकि फैंस का मानना है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है और इनकी केमिस्ट्री इस बात का सबूत है. अब सभी को 26 फरवरी का इंतजार है. जब ‘वीरोश' की ये जोड़ी हमेशा के लिए एक हो जाएगी.

Featured Video Of The Day
आमिर खान की तीसरी शादी पर बीच डिबेट ये क्या बोल गईं इशिका तनेजा?
Topics mentioned in this article
Rashmika Mandanna
Vijay Deverakonda
Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda
Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Marriage